डिजिटल डेस्क न्यूज/रतलाम – 17/05/2026
राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा जिले के पास हुआ, जहां तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में आग भड़क उठी।
रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक रूप से बताया है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावित कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ट्रैक किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए तत्काल जलपान और आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई। साथ ही रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
चलिए खबर को जानते है_
मीडिया सूत्र जानकारी के अनुसार आग लगते ही ट्रेन में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को तुरंत कोच से बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि रेलवे द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में काफी भय और घबराहट देखी गई।


