28.2 C
Raipur
Saturday, July 4, 2026

एक श्रमिक ‘मानसून वारियर’ की कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: नीतू कोठारी

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ – 04 जुलाई 2026

खबर बेमेतरा से है, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी (खैरागढ़-छुई खदान-गंडई) नीतू कोठारी ने आज नगर में हुई मूसलाधार बारिश के बीच संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की।

आज नगर में तेज बारिश के कारण कई वार्डों में भारी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में नीतू कोठारी ने खुद जमीन पर उतरकर मोर्चा संभाला।

उन्होंने वार्ड पार्षद की महती भूमिका निभाते हुए नगर पालिका के सफाई मित्र पीताम्बर के साथ खुद भी बारिश में भीगते हुए बंद नालियों को साफ कराया और जल निकासी का रास्ता साफ किया।

संकट के समय केवल घरों में बैठकर निर्देश देने के बजाय, जमीन पर उतरकर अपनों के साथ खड़े होना ही सच्ची जनसेवा है।”

संकट में बने संकटमोचक: सराहनीय प्रयास
इस आपदा प्रबंधन के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी दोनों के इस जज्बे की खुलकर तारीफ की। जहाँ अमूमन लोग भारी बारिश में घरों से बाहर निकलने से बचते हैं, वहीं घुटनों तक भरे पानी के बीच सफाई मित्र और जनप्रनिधि को एक साथ काम करते देख वार्ड वासियों को बड़ी राहत मिली।

समय रहते नालियों की सफाई होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने से बच गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।

नीतू कोठारी ने इस पूरी सफलता का सारा श्रेय नगर पालिका के श्रमिक को देते हुए कहा, “पीताम्बर भाई की कड़ी मेहनत और ईमानदारी की वजह से ही आज वार्ड के लोग सुरक्षित रहे। इतनी तेज बारिश और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे न हटने वाले हमारे कर्मवीर भाई पीताम्बर का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।”

उन्होंने श्रमिक पीताम्बर को “मानसून वारियर” का दर्जा देते हुए भावुक शब्दों में कहा, “आप जैसे कर्मवीर ही हमारे समाज की असली ताकत हैं। जिस तरह संकट काल में कोरोना योद्धाओं ने देश को बचाया था, उसी तरह आज इस भीषण बारिश में आप हमारे असली ‘मानसून योद्धा’ बनकर सामने आए हैं।”
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article