24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

जिला पंचायत की सख्ती :32 पंचायत सचिवों की गंभीर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

Must read

बेमेतरा, 20 मार्च 2026।
बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की लापरवाही पर जिला पंचायत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 32 सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति और लापरवाही पाए जाने के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थिति और जियो-टैगिंग कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कई पंचायतों में कार्यों की प्रगति बेहद धीमी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

बैठक में 23 ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद संबंधित सचिवों को अनुपस्थिति एवं योजनाओं में कम प्रगति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हालांकि, अधिकांश सचिवों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जबकि कुछ ने निर्धारित समय सीमा में जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया।

गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला पंचायत प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 8 सचिवों का एक दिवस का वेतन काटते हुए उसे अकार्य दिवस घोषित किया है। वहीं 15 सचिवों का एक दिवस वेतन काटने के साथ ही उनका वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण आवास योजना और अन्य विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं की प्रगति में बाधा डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article