24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

किसानों से संवाद में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान: “जीएसटी का भार कम होने से धान का कटोरा (छत्तीसगढ़) का वजन बढ़ेगा”

Must read

सीएम श्री विष्णु देव साय ने किसानों को सौंपी चाबी: जीएसटी कटौती से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर खरीद पर लाखों की बचत

रायपुर/छत्तीसगढ़_ 27 सितंबर 2025

“धान का कटोरा” कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को जीएसटी सुधारों का सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के बीच देवपुरी स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने किसानों से आत्मीय संवाद किया और जीएसटी कटौती के बाद उनकी प्रतिक्रिया तथा खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। श्री साय ने इस अवसर पर ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबियाँ सौंपकर उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।

जीएसटी कटौती से किसानों की बचत
मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। श्री साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह पहले सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने का विचार कर रहे थे, लेकिन जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर की खरीद पर उन्हें पूरे 2 लाख रुपए की बड़ी बचत हुई है।श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हार्वेस्टर आने से वह अपनी दो एकड़ की खेती के साथ-साथ गाँव में साझेदारी से और अधिक खेती कर पाएंगे।

अभनपुर कोलर से आए वरिष्ठ किसान श्री ज्ञानिक राम साहू को मुख्यमंत्री ने उनके नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। श्री साहू ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद उन्हें ट्रैक्टर की खरीद पर पूरे 60 हजार रुपए की बचत हुई है, जिससे उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।

बिक्री बढ़ी, कीमतें घटी
ट्रैक्टर शोरूम के प्रोप्राइटर श्री अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इज़ाफ़ा हुआ है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि:
जो ट्रैक्टर पहले 10.25 लाख रुपए का था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है।
इसी तरह, 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है।

जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हुए हैं, जिससे किसानों की बड़ी बचत हो रही है।

बाइक की खरीद पर भी बड़ी बचत
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम भी पहुँचे। उन्होंने संतोषी नगर निवासी श्री एम.डी. गुलाब को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी। श्री गुलाब ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाइक खरीदने पर उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि जिस बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक की कीमत पहले 89,000 रुपए थी, वह अब उन्हें 82,000 रुपए में मिली है।

मुख्यमंत्री का वक्तव्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है।
उन्होंने ज़ोर दिया कि ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन सुगम होगा।

श्री साय ने कहा, “यह जीएसटी बचत उत्सव
उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम कर रहा है और त्योहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ा रहा है। यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है।”


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article