34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

इनोवेशन महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, जगदलपुर में स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

Must read

ब्रोशर और डिजिटल माध्यमों से पर्यटकों को दिखी राज्य की विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक


रायपुर/जगदलपुर, 05 मई 2026

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में में आयोजित (4-5 मई) में पर्यटन मंडल का स्टॉल आगंतुकों और नवाचारियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कलात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को विशेष रूप से के विश्व प्रसिद्ध जलप्रपातों, घने वनों, प्राचीन मंदिरों और अद्वितीय जनजातीय संस्कृति की जानकारी दी जा रही है। पर्यटक सूचना केंद्र के अधिकारी आगंतुकों को राज्य के कम प्रसिद्ध लेकिन अत्यंत आकर्षक स्थलों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दे रहे हैं।
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टॉल पर आकर्षक ब्रोशर, गाइड बुक्स और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न पर्यटन सर्किट, परिवहन व्यवस्था, स्थानीय खान-पान और ठहरने की सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करना और उन्हें राज्य की प्राकृतिक वादियों से परिचित कराना है।

“इनोवेशन महाकुंभ 1.0” जहां नवाचार और उद्यमिता का मंच बना हुआ है, वहीं पर्यटन मंडल की सक्रिय भागीदारी ने इसे सांस्कृतिक आयाम भी प्रदान किया है। इस आयोजन के जरिए विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा के साथ-साथ नई साझेदारियों के अवसर भी तलाशे जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की इस पहल से राज्य को एक उभरते वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूती मिल रही है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article