बेमेतरा- 27 जुलाई 2026
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के आदेशानुसार जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से तीन राजस्व अधिकारियों के प्रभार में आंशिक फेरबदल किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती सरिता मढ़रिया, जो वर्तमान में तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख), जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।
वहीं श्री आशुतोष गुप्ता, जो वर्तमान में अधीक्षक भू-अभिलेख बेमेतरा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के भाग-01 के नियम-125 के अंतर्गत तहसीलदार थानखम्हरिया के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) के अधिकार भी सौंपे गए हैं।
इसी क्रम में मोरध्वज साहू, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर पदस्थ थे, उन्हें नायब तहसीलदार देवकर स्थानांतरित किया गया है।


