26.4 C
Raipur
Tuesday, July 28, 2026

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Must read

बेमेतरा 27 जुलाई 2026 :-

साजा कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

महाविद्यालय में इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कारगिल के वीर सैनिकों के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण को अपने विचारों और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने तथा समाज व राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं, बल्कि भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का दिवस है।

कारगिल के जवानों ने अपने पराक्रम और अनुशासन से सिद्ध किया कि राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। उनका जीवन प्रत्येक युवा के लिए देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों से सैनिकों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. ओम कुमार नेताम, डॉ. ज्योति बाला, डॉ. सुप्रिया ठाकुर एवं डॉ. सृष्टि सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अमर शहीदों के त्याग को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article