26.1 C
Raipur
Friday, September 11, 2026

शराब के नशे में अवैध वसूली करने वाले जोन-05 के कर्मचारी महेश बाघ को हटाने के लिए राज्यपाल से गुहार

Must read

रायपुर- 27 जुलाई 2026

नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 05 में वे सब नियम विरुद्ध कार्य हो रहे हैं जो नहीं होने चाहिए। चाहे कार्यालय में शराबखोरी का मामला हो या अवैध वसूली का।

इस जोन में क्या-क्या नहीं होता, इसलिए इस जोन-05 को नगर निगम रायपुर का सबसे भ्रष्ट जोन कहा जाता है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिनांक 11 फरवरी 2026 को जोन-05 के स्थानीय सब्जी विक्रेता बसंत ने आरोप लगाया कि ए.आर.आई. (सहायक राजस्व निरीक्षक) महेश बाघ शराब के नशे में अकेले उनके पास आए और अवैध रूप से पैसों की मांग की।

पूछने पर कहा गया कि यह राशि जोन कमिश्नर के “खर्चा-पानी” के लिए ली जाती है।

जिस कर्मचारी महेश बाघ की शिकायत कलेक्टर, निगम आयुक्त, सांसद के अलावा सुशासन तिहार में भी हो चुकी है, उसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि उसे जोन कमिश्नर व निगम कमिश्नर का संरक्षण प्राप्त है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना द्वारा उक्त कर्मचारी पर कार्रवाई करने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रेषक :-
विजय सोना
सामाजिक कार्यकर्ता
वृंदावन नगर, कुशालपुर, रायपुर (छ.ग.)
मोबा.- 98060-48600

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article