34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

अवैध रूप से संचालित उमा राइस मिल, मोजो मशरूम एवं मारुति फ्रेश पर कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

Must read

पिकरीडीह/रायपुर_26/12/2025

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा आज 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पीकरी डीह में संचालित उमा राइस मिल, मोजो मशरूम एवं मारुति फ्रेश संस्थान के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं और पर्यावरणीय अपराधों को लेकर माननीय राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

समिति ने आरोप लगाया कि उक्त संस्थान अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जहां श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बाल मजदूरी, महिला मजदूरों के शोषण एवं उन्हें बंधक बनाकर कार्य कराने जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं की शिकायत ज्ञापन में दर्ज कराई गई है।

इसके साथ ही मोजो मशरूम संस्थान द्वारा खदान क्षेत्र में मशरूम उत्पादन से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को डंप किए जाने से पूरे गांव के जल स्रोत दूषित हो गए हैं। संस्थानों से निकलने वाला दूषित जल प्राकृतिक नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के पेयजल, खेती और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जगह-जगह औद्योगिक कचरा फेंके जाने से पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है।

समिति ने मांग की है कि संबंधित संस्थानों पर तत्काल तालाबंदी की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समिति उग्र जनआंदोलन शुरू करने के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर हुलास साहू, धर्मेंद्र बैरागी, रामचंद्र, गुलशन साहू एवं निर्मल बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति सचिव धर्मेंद्र बैरागी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति
संपर्क: 9926951382, 8225085605।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article