रायपुर – 04 जुलाई 2026
धमतरी में ‘सख्त’ प्रशासन: रेत माफिया के 8 ट्रैक्टर जब्त, कोलियारी मार्ग पर चला घेराबंदी अभियान।रेत माफिया पर कलेक्टर का डंडा। धमतरी में बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे 8 ट्रैक्टर जब्त।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगातार कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर त्वरित एक्शन लेते हुए राजस्व और खनिज विभाग की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया।
टीम ने जब मार्ग पर घेराबंदी कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों को रोका और उनसे खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज यानी रॉयल्टी पर्ची या अनुमति की मांग की, तो वाहन चालक कोई भी संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सके।
वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 8 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इन सभी वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया गया है और खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।


