28.1 C
Raipur
Monday, October 12, 2026

बेमेतरा पुलिस और शांति समिति की बैठक

Must read

बेमेतरा, 12 अक्टूबर 2026

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने बेमेतरा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक बैठक में दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती अनिवार्य करने के निर्देश।

नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बेमेतरा पुलिस ने जिले के थाना और चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें कीं।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई बैठकों में दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पुलिस ने समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त रोशनी रखने और वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।

भीड़ और शाम की आरती के समय यातायात व्यवस्था संभालने, सड़क या सार्वजनिक मार्ग बाधित नहीं करने और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील भी की।

डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में तय नियमों और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। बेमेतरा पुलिस ने सभी नागरिकों से आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article