न्यूज डेस्क -10 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से टेलीफोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया
प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई
प्रधानमंत्री ने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान को फिर से दोहराया
प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय की भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए अमीर को धन्यवाद दिया
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों का समाधान केवल तनाव कम करने, आपसी संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है तथा जल्द से जल्द शांति बहाल होना आवश्यक है।


