23.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026

दिल्ली महारैली ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’: विकास उपाध्याय समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना

Must read

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ मोहन मरकाम, विधायक रामकुमार यादव और कई पूर्व विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में होने वाली इस महारैली में विपक्षी दलों के एक साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस ने इसके लिए रामलीला मैदान को 10 दिनों के लिए बुक कराया है। पार्टी का कहना है कि मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देश के सभी राज्यों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस का दावा है कि महारैली में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी।

रवाना होने से पहले जारी विज्ञप्ति में विकास उपाध्याय ने कहा कि यह महारैली संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि देशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देंगे।

कांग्रेस का दावा है कि कल का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।

छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की तैयारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article