32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

पुतिन का ‘अमर’ होने का मिशन: रूस बना रहा है उम्र थामने वाली पहली जीन थेरेपी

Must read

डिजिटल डेस्क/राष्ट्रपति पुतिन – 26/04/2026

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बढ़ती उम्र को मात देने और जीवनकाल को लंबा करने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं

यह खोज संयोग नहीं, बल्कि पुतिन की निजी इच्छाओं से गहराई से जुड़ी है। 73 वर्षीय पुतिन सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि इंसान 150 साल तक जीवित रह सकता है। इस दिशा में रूसी सरकार ने एक राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है, जिसका लक्ष्य स्वास्थ्य सुधारना और उम्र बढ़ने से संबंधित बीमारियों से लड़ना है।

हाल ही में, रूस के विज्ञान और शिक्षा मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने दावा किया है कि रूसी वैज्ञानिक दुनिया की पहली ऐसी जीन थेरेपी दवा विकसित कर रहे हैं, जो बुढ़ापे की प्रक्रिया को रोकने में सक्षम हो सकती है। सरांस्क में आयोजित ‘लॉन्गेविटी मेडिसिन फोरम’ में उन्होंने बताया कि यह दवा विशेष रूप से ‘RAGE’ (रिसेप्टर फॉर एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंडप्रोडक्ट्स) नामक जीन को ब्लॉक करने का काम करेगी।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यही जीन कोशिकाओं में बुढ़ापे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिम्मेदार है। यदि इस रिसेप्टर को रोक दिया जाए, तो कोशिकाएं लंबे समय तक युवा बनी रह सकती हैं।

न्यूज सोर्स द्वारा बताया जा रहा है कि पुतिन की बेटी मारिया वोरोन्त्सोवा, जो खुद एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं, भी इस शोध में शामिल हैं। रूसी वैज्ञानिकों को पुतिन द्वारा उम्र बढ़ाने वाली तकनीकों, इम्यून सिस्टम को सुधारने और बायोप्रिंटिंग जैसी मेडिकल टेक्नोलॉजी पर तुरंत प्रपोजल जमा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुतिन का यह जुनून केवल वैज्ञानिक नहीं, बल्कि रणनीतिक भी है। आशंका जताई जा रही है कि वे दशकों तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं ताकि भविष्य में वे बागडोर अपने बेटे इवान स्पिरोडोनोव को सौंप सकें। हालांकि, यूक्रेन युद्ध के बीच नागरिकों के जीवन को नजरअंदाज करने और पुतिन की इस व्यक्तिगत दीर्घायु की चाह के बीच विरोधाभास साफ दिखता है।

भले ही उनके एंटी-एजिंग गुरु प्रोफेसर व्लादिमीर खाविन्सन का निधन हो चुका हो, लेकिन पुतिन अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं। फिलहाल, यह तकनीक अभी प्रयोगात्मक चरण में है और क्या यह वास्तव में उम्र को थामने में सफल होगी, यह समय ही बताएगा।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article