महीनों से दो स्थायी वारंटी फरार: बेमेतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेमेतरा, 24 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को दो स्थायी वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
कई महीनों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में।
इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को थाना बेमेतरा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में प्रकरण क्रमांक 893/2018, धारा 138 एनआई एक्ट एवं प्रकरण क्रमांक 79/19, अपराध क्रमांक 353।18, धारा 341, 395,294,506 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी 01. संतोष साहू पिता हनुमंत साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा एवं एक अन्य स्थायी वारंटी को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, आरक्षक कुसुम लाल कोशले, राहुल यादव, सौरभ सिंह सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- Advertisement -![spot_img]()
- Advertisement -![spot_img]()