रायपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत जी प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका आगमन कल 27 सितंबर (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे विमान द्वारा रायपुर एयरपोर्ट पर होगा।
पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि वे नवनियुक्त प्रभारी महोदय के भव्य स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 27 सितंबर 2026, रविवार समय: दोपहर 12:00 बजे स्थान: रायपुर एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़
सादर सूचनार्थ: विकास उपाध्याय पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद (छ.ग.)