26.4 C
Raipur
Tuesday, July 28, 2026

अमरकंटक से भोरमदेव कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

Must read

कवर्धा/रायपुर- 27 जुलाई 2026

अमरकंटक से भोरमदेव कांवड़ यात्री श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रावण मास में अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल हजारों शिवभक्त करीब 120 किलोमीटर पैदल चलकर अमरकंटक से पवित्र जल लाते हैं और भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

हैंडपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था मजबूत

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कांवड़ मार्ग में लगे सभी हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कराया है। जो हैंडपंप खराब या बंद थे, उन्हें भी तत्काल सुधारकर चालू कर दिया गया है। इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

भोरमदेव मंदिर परिसर में भी निगरानी

भोरमदेव मंदिर और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता और उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

प्रशासन ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यात्रा अवधि में सभी विभाग समन्वय के साथ काम करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिल सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्रावण माह में भोरमदेव आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article