29.1 C
Raipur
Friday, September 11, 2026

मन की बात: कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की सराहना, छत्तीसगढ़ का बार-बार उल्लेख गौरव की बात-मुख्यमंत्री साय

Must read

रायपुर- 26 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार उन्हें शिक्षा, कौशल विकास तथा नवाचार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी सुनी।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और नवाचारों का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत कोरबा जिले में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि कोरबा में भू-स्थानिक मैपिंग, शैलो एक्विफर मैनेजमेंट, रिचार्ज वेल जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण किया जा रहा है, जिससे दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास हो रहा है।

साय ने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने मल्हार की पुरातात्विक विरासत, बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का उल्लेख कर राज्य की सांस्कृतिक और जनजातीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की भी अपील की।

पीएम मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग और विज्ञान, खेल व अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की भी सराहना की।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article