34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत उप‑निर्वाचन 2026 — 17 पंच निर्विरोध, 01 जून को चार पदों पर मतदान

Must read

बेमेतरा, 22 मई 2026:-

बेमेतरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुल 17 पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं अब जिले के तीन विकासखंडों में एक जनपद सदस्य एवं चार पंच पदों के लिए 01 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण सरपंच के दो पद रिक्त रहेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बेरला में जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 के लिए कुल 04 अभ्यर्थी मैदान में हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत पतोरा, रेवे, भरचट्टी एवं सिलघट-प अंतर्गत कुल 12 मतदान केंद्रों को शामिल करता है, जहां 01 जून को मतदान होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत कोदवा के वार्ड क्रमांक 04 में पंच पद हेतु 02 अभ्यर्थी शेष हैं।

विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत भरदा के वार्ड क्रमांक 03 एवं 10, ग्राम पंचायत कंडरका के वार्ड क्रमांक 08 तथा ग्राम पंचायत बावनलाख के वार्ड क्रमांक 09 में पंच पद पर अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विकासखंड बेमेतरा में ग्राम पंचायत बंधी के वार्ड क्रमांक 05 में पंच पद हेतु 02 अभ्यर्थी तथा ग्राम पंचायत बेतर के वार्ड क्रमांक 08 में 03 अभ्यर्थी मैदान में हैं। वहीं ग्राम पंचायत पथर्रा के वार्ड क्रमांक 04, 06, 07, 09, 10, 11 एवं 13, ग्राम पंचायत भोइनाभाठा के वार्ड क्रमांक 04, ग्राम पंचायत रामपुर के वार्ड क्रमांक 07 तथा ग्राम पंचायत डुडां के वार्ड क्रमांक 04 में पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

विकासखंड साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरावनगर के वार्ड क्रमांक 03 में पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि ग्राम पंचायत सोमईखुर्द के वार्ड क्रमांक 01 में 02 अभ्यर्थी होने के कारण मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड नवागढ़ में ग्राम पंचायत मुरता के वार्ड क्रमांक 15 तथा ग्राम पंचायत अतरगंवा के वार्ड क्रमांक 10 में पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत बोटेबोड़ तथा बेरला विकासखंड की ग्राम पंचायत सुरहोली में सरपंच पद हेतु कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। दोनों पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article