संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 20 जुलाई से शुरू होगा सत्र
नई दिल्ली -19 जुलाई 2026
संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। शनिवार 19 जुलाई को संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा बुलाई गई इस बैठक में 40 राजनीतिक दलों के 58 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरुगन भी मौजूद रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई, सोमवार से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 25 दिनों में कुल 19 बैठकें होंगी।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायी एजेंडा पहले ही 16 जुलाई को जारी किया जा चुका है। उन्होंने सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की और कहा कि सरकार नियमों के तहत किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं ने आगामी सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर अपने सुझाव रखे और सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं का आभार जताया।स्रोत: पीआईबी दिल्ली
- Advertisement -
- Advertisement -