डिजिटल खबर – 09/05/2026
जारी खबर सूत्रों पर तमिलनाडु में थलपति विजय (TVK प्रमुख) ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन अभी तक शपथ के लिए आधिकारिक आमंत्रण नहीं मिला।राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे हैं, जबकि विजय फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करने को तैयार हैं।
राज्यपाल का रुख
TVK ने 108 सीटें जीती हैं, बहुमत (118) से 10 कम। राज्यपाल ने दो बार दावा लौटाया और पूछा कि 113 विधायकों से स्थिर सरकार कैसे चलेगी। विजय ने फ्लोर टेस्ट की पेशकश की, लेकिन राज्यपाल समर्थन पत्र पर अड़े हैं। 15 दिन का स्पष्ट उल्लेख नहीं, पर तत्काल बहुमत साबित करने का दबाव है।
DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलें
धुर विरोधी DMK और AIADMK के बीच विजय को रोकने के लिए बातचीत की खबरें हैं।AIADMK ने दावा किया कि चर्चा चल रही, इससे तमिलनाडु राजनीति में उलटफेर संभव। छोटे दल (VCK, वामपंथी) किंगमेकर बन सकते हैं।
थलापति विजय नेता टीवीके(TVK)की बढ़ती लोकप्रियता ने राज्य के स्थापित द्रविड़ दलों को असुरक्षित कर दिया है।दिनाकरण जानते हैं कि अगर विजय सत्ता में आते हैं तो पारंपरिक दलों (AIADMK और AMMK) का वजूद खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में ईपीएस को समर्थन देना ‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त’ वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
वर्तमान स्थिति
9 मई दोपहर तक कोई अंतिम फैसला नहीं। कानूनी विकल्प खुले हैं अगर राज्यपाल दावा खारिज करें। राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस समर्थन के बावजूद अस्पष्टता बरकरार।
तमिलनाडु सीएम संशय:”TVK को 10 विधायकों की कमी, DMK-AIADMK गठबंधन भी बहुमत से 6 दूर”


