34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: फलता के सभी बूथों में 21 मई को होगा पुनर्मतदान

Must read

नई दिल्ली / कोलकाता | 03 मई 2026

क्या हुआ? कि दुबारा चुनाव कराने की जरूरत आन पड़ी।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर हुए मतदान को स्थगित करते हुए दोबारा वोटिंग कराने का बड़ा फैसला लिया।

कब और कहां होगा मतदान?
फलता विधानसभा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। वहीं मतगणना 24 मई 2026 को होगी। [

EVM से छेड़छाड़ का था आरोप
29 अप्रैल को मतदान के दौरान फलता सीट पर EVM में छेड़छाड़ और टेप चिपकाने का मामला सामने आया था। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था और जांच रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

3 गिरफ्तारियां भी हुईं
पुलिस ने फलता से तीन लोगों को गिरफ्तार किया — अतीबुर रहमान, हबीब शेख और हबीब मोल्ला। ये TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। इन पर मतदाताओं को धमकाने और मतदान के बाद हिंसा का आरोप है।

4 मई को सिर्फ 293 सीटों की गिनती
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद 4 मई को बंगाल की 294 में से केवल 293 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी — यह पहली बार होगा जब एक सीट को अलग रखकर बाकी राज्य के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article