23.1 C
Raipur
Saturday, October 24, 2026
Home Blog Page 295

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का समर्थन” वक्फ संशोधन कानून पर,100 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 से अधिक सेमिनार करने किया ऐलान:_

चर्चा जनचौपाल36:_वक्फ संशोधन बिल लोक सभा राज्यसभा और राष्ट्रपति के पास से पास हो गया ।अब लगता है जनता के पास जाने की तैयारी में है,जिसके लिए मुस्लिम और आम जनता को समझाने प्रेस कांफ्रेंस से लेकर सेमिनार करने की तैयारी चल रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में फैली भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने के लिए 100 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 सेमिनार आयोजित करने का ऐलान किया है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ये ऐलान राजघाट में ईद मिलन समारोह के दौरान कहीं हैं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हम इस कानून के उद्देश्यों और लाभों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए देशभर में 100 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 से अधिक सेमिनार आयोजित करेंगे।

सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति, राजघाट में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर उपस्थित नेताओं, बुद्धि… बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक हस्तियों ने वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम समुदाय के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया।

इस अवसर पर … वक्फ संशोधन पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार और आरएसएस संपर्क प्रमुख रामलाल ने इस कानून की जरूरत और इसके व्यापक सामाजिक प्रभाव पर बात की।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक ने कहा अफवाह दूर करने के लिए होंगे सेमिनार’

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने अपने संबोधन में वक्फ संशोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने घोषणा की कि मंच इस कानून के उद्देश्यों और लाभों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए देश भर में 100 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 से अधिक सेमिनार आयोजित करेगा. कुमार ने कहा, ‘ये कानून मुस्लिम समुदाय के आत्मसम्मान, न्याय और समानता के अधिकार को और मजबूत करेगा.’

किसी के खिलाफ नहीं है कानून’

वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और कुप्रबंधन के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि संशोधन से … उनका पारदर्शी और न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा. कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि ये कानून किसी के खिलाफ नहीं है, … बल्कि सभी के हित में है. जिससे भारतीय समाज में आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

वक्फ संशोधन मुस्लिम समुदाय के लिए है क्रांतिकारी कदम: जगदंबिका पाल

सभा ..को संबोधित करते हुए जेपीसी के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने कहा, ‘ऐसा लगता है जैसे पूरा देश वक्फ संशोधन कानून पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाने के लिए यहां एकत्र हुआ है।उन्होंने वक्फ संशोधन को मुस्लिम समुदाय के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह कानून समाज में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियों ,भ्रष्टाचार और अन्याय को खत्म करने का सुनहरा अवसर प्रस्तुत करता है।पाल ने इस बात पर जोर दिया कि संशोधन से न केवल वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी और जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित होगा, बल्कि समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों को सुरक्षित करने में भी मदद मिलेगी.

विश्वास और सद्भावना बढ़ा सामाजिक बदलाव को देगा नई ताकत’

आरएसएस नेता रामलाल ने वक्फ संशोधन को मुस्लिम समुदाय के अंदर विश्वास और सद्भाव बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। रामलाल ने कहा, “यह बदलाव भारतीय समाज को नई ताकत प्रदान करेगा और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को अमल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगा, जिसका लाभ न केवल मुस्लिम समुदाय को मिलेगा, बल्कि पूरे देश को मिलेगा। 

रामलाल ने उपस्थित लोगों से अपील किया की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस कानून के सकारात्मक पहलुओं के बारे में जागरूकता फैलाएं, ताकि समाज का हर वर्ग इसके महत्व को समझ सके।

क्या? “सोने का दाम गिरेगा” अमेरिका की रिसर्च फर्म मॉर्निंग स्टार के गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट जॉन मिल्स_सोने के दाम में गिरावट आने की कर रहे भविष्यवाणी

चर्चा जनचौपाल36:_सोने का भाव कब गिरेगा? कब सोना सस्ता होगा और लोग अपनों और शादी के लिए गहने बनवा सकेंगे। हालांकि एक्सपर्ट सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा कब होगा और क्यों होगा? आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से टैरिफ चार्ट जारी किया है, तब से दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। शेयर मार्केट गिर गई है और महंगाई बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच सोने के दामों को लेकर भी चर्चा छिड़ी हुई है।

भारत में सोने का दाम 90000 से ज्यादा है और चांदी का भाव भी एक लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन सोने के दाम में आने वाले समय में 38 से 40 फीसदी तक की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है, जिससे सोने का भाव वर्तमान भाव से आधा हो जाएगा।

अमेरिका की रिसर्च फर्म मॉर्निंग स्टार के गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट जॉन मिल्स सोने के दाम में गिरावट आने की भविष्यवाणी कर रहे हैं और सोना सस्ता होने की वजह भी वे बता रहे हैं, साथ ही वे यह भी बता रहे हैं कि गिरावट कब आएगी? आइए जानते हैं…

2 कारणों से आएगी दाम में गिरावट

जॉन मिल्स के अनुसार, सोने का दाम 1820 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, यानी करीब 38 से 40 फीसदी की गिरावट सोने के दाम में आएगी और अगले महीने ही यह गिरावट आ जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अगले महीने ही भारत में सोने का भाव 50 से 55000 रुपये तक गिर जाएगा, जिससे लोग सोना खरीद सकेंगे और इन्वेस्ट कर सकेंगे।

साल 2025 से साल 2027 तक सोने का औसत भाव 3170 डॉलर प्रति औंस रह सकता है, जबकि पहले 2810 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान था, लेकिन भाव में बदलाव अमेरिका के टैरिफ चार्ट के कारण, शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण, विश्व स्तर पर आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आने, केंद्रीय बैंकों की नीति और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण हो सकता है। जब-जब फाइनेंशियल मार्केट में सुधार होता है, सोने के दाम गिरते हैं।

इन कारणों से भी गिरेंगे सोने के दाम

मिल्स के अनुसार, सोने का भाव गिरने का एक कारण सोने का खनन बढ़ना, सप्लाई ज्यादा होना, लेकिन डिमांड कम होना भी रहेगा। सोने का रेट जब ज्यादा होता है तो सोने का खनन ज्यादा हो जाता है और इसकी सप्लाई भी बढ़ जाती है, लेकिन महंगा होने के कारण सोने की डिमांड कम होती है, इसलिए स्टॉक खत्म करने के लिए सोने का दाम गिराना पड़ता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड का प्रोडक्शन 9 प्रतिशत बढ़ गया है, लेकिन सोना महंगा होने के कारण केंद्रीय बैंक सोने की खरीद कम कर सकता है और पहले से स्टॉक सोने को खपाने के लिए रेट कम कर सकता है। इसके अलावा युद्ध भी सोना सस्ता होने का कारण बन सकते हैं। युद्ध के चलते लोग सोना कम खरीदेंगे और स्टॉक खत्म करने को सोना सस्ता करना पड़ेगा।

“Upcoming two stars” बाबू मोशाय,हम सब रंगमंच की कठपुतलियां है जिसकी डोर ऊपरवाले के हाथ है,,,हा हा हा दोनों सुपरस्टार के नाती नातिन की फिल्म:_

दो सुपर स्टार के नाती नातिन अब करेंगे रोमांस कभी दोनों सुपर स्टार अपने अभिनय से दर्शकों को आनंद” में भाव विभोर किया था। राजेश खन्ना की नातिन और अमिताभ के नाती का रोमांटिक फिल्म और ख़बसूरती देख ‘आनंद’ ही आएगा

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। अब उनकी नातिन नाओमिका भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। नाओमिका बहुत जल्द अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स करेगा। नाओमिका की उम्र मात्र 21 साल है और फैंस इस फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

नई दिल्ली। राजेश खन्ना ने इंडियन फिल्म सिनेमा पर एक अलग छाप छोड़ी है। अब उनकी नातिन नाओमिका सरन भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। दिनेश विजन ने ये बीड़ा उठाया है और वो बॉलीवुड के लिए एक फ्रेश जोड़ी लाने वाले हैं।

दो आइकॉनिक स्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की विरासत को एक साथ लाएगी।

ये जोड़ी भारतीय सिनेमा के दो आइकॉनिक स्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की विरासत को एक साथ लाएगी। पीपिंग मून डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिनेश विजन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पोती नाओमिका सरन और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लाने के लिए तैयार हैं।

मैडॉक फिल्म्स हैं फिल्म के निर्माता

फिल्म का टाइटल फिलहाल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत किया जाएगा। जाने माने पंजाबी फिल्म निर्माता जगदीप सिद्धू जिन्हें किस्मत, किस्मत 2 और शादा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है इसका निर्माण करेंगे। सांड की आंख और श्रीकांत जैसी पॉपुलर फिल्मों में डायलॉग लिखने के बाद यह हिंदी सिनेमा में एक डायरेक्टर के तौर पर सिद्धू की पहली फिल्म होगी।

इस फिल्म को मैडॉक स्टाइल कॉमर्शियल एंटरटेनर के तौर पर बनाया जाएगा जिसमें रोमांस, बेहतरीन म्यूजिक,डांस और एक अच्छी कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं नाओमिका

बीते दिनों नाओमिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे देखकर फैंस उनकी तुलना डिंपल कपाड़िया से कर रहे थे। नाओमिका की उम्र मात्र 21 साल है और वो राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी हैं। नाओमिका काफी समय पहले भी एक्ट्रेस बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने आनंद और नमक हराम जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

बेहतरीन कहानी के साथ अगस्त्या नंदा की आने वाली फिल्में

वहीं नाओमिका के लिए जहां ये उनकी डेब्यू फिल्म है अगस्त्य पहले ही नेटफ्लिक्स की सीरीज आर्चीज से डेब्यू कर चुके हैं। फिलहाल अगस्त्या श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक बायोपिक है और फिल्म की कहानी अरुण खेतरपाल पर आधारित है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। फैंस इस खबर के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दिनेश विजन के हाथों में फिल्म की कमान है तो जाहिर तौर पर कहानी भी बेहतरीन होगी।

13000 रन के साथ ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी दुनियां के 5 वे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मैच नंबर-20 मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान रचा दिया।

विराट कोहली बने 13 हजारी

इस मैच में विराट कोहली ने अपने टी 20 करियर में 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वो दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं….वही ऐसा करने वाले वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।उनसे पहले क्रिस गेल्स एलेक्स हेल्स शोएब मलिक और किरोन पोलार्ड ने ऐसा किया है।कोहली ने यह कीर्तिमान रचने के लिए 386 मुकाबले में बल्लेबाजी की है।

टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
14562 – Chris Gayle (381)
13610 – Alex Hales (474)
13557 – Shoaib Malik (487)
13537 – Kieron Pollard (594)

13001*_virat kohali (386)

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

विल जैक्स, रयान रिकेलटन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट जसप्रीत बुमराह विघ्नेश पुथूर ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या भुवनेश्नर कुमार जोश हेज़लवुड, यश दयाल.

मुंबई की टीम में दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हुए हैं. करीब 93 दिनों बाद जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी हुई है. वहीं, पिछले मैच में इंजरी के चलते बाहर हुए रोहित शर्मा भी अब टीम में शामिल हैं. जबकि आरसीबी बिना बदलाव के मैदान में उतरी है.

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में अब तक तीन मैचों में से 2 में जीत हासिल की है. अब आरसीबी गुजरात टाइटन्स GT) के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार से वापसी करने के लिए बेताब होगी. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की. मुंबई ने एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल की थी और उसके खिलाड़ी इस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 19 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 3 जीते हैं।मुंबई Vs बेंगलुरु IPL में हेड टू हेड
कुल मैच: 33
मुंबई जीता: 19
बेंगलुरु जीता: 14 ।

राहुल गांधी का बिहार दौरा महागठबंधन बना रहेगा, कन्हैया के साथ बेगूसराय में की पदयात्रा कहा पलायन रोको, नौकरी दो :_

राहुल गांधी की बिहार यात्रा:

कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना में उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सभा को संबोधित किया। इसके बाद वो सदाकत आश्रम में गए और पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी ने कई सारे बातें कहीं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर अंबेडकर गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है। क्या इसमें सावरकर की कोई..

राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया लेकिन मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर अंबेडकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है। क्या इसमें सावरकर की विचारधारा है? नहीं हो सकती है क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर पाए। यह बात किसी को अच्छी लगे ना लगे। संविधान हिन्दुस्तान की सच्चाई का रक्षक है।

बेगूसराय में 1 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी, पटना रवाना

राहुल गांधी बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। समाप्ति के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गये।

ललन सिंह ने राहुल गांधी की पदयात्रा को ‘पॉलिटिकल टूर’ बताया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के साथ है।ललन सिंह का राहुल गांधी पर तंज: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा है. ऐसे में जिसको भी आना है, आएं. किसी पर कोई रोक-टोक नहीं है लेकिन क्या राहुल गांधी रोजगार का मतलब भी समझते हैं? उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को रोजगार से कोई लेना-देना नहीं है। नीतीश कुमार ने जितना रोजगार दिया है, उतना किसी सरकार ने नहीं दिया है। जेडीयू नेता ने तंज भरे लहजे में कहा कि राहुल गांधी घूमने निकले हैं. जब घूमने निकले हैं तो कुछ न कुछ तो बोलेंगे ही।

बिहार के लिए क्या किया इन्होंने?: वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से बिहार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि इनका कोई योगदान भी है बिहार में? अभी वक्फ पर लोकसभा में चर्चा हुई लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद कुछ नहीं बोला। पलायन के सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि सबसे अधिक पलायन जब हुआ, उस समय बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की ही सरकार थी।

(पटना में राहुल गांधी की बैठक के दौरान हंगामा, अखिलेश सिंह के समर्थक की हो गई पिटाई,,।दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की, इसी दौरान बाहर की ओर पार्टी के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई)

बनारस का बयान भगवा झंडे का सम्मान,भारत माता की जय”Rss शाखा में स्वागत है हिंदू हो या मुसलमान:_मोहन भागवत

चर्चा जनचौपाल36

भारत की आत्मा वाराणसी(बनारस )में मोहन भागवत की RSS में मुसलमानों को शामिल करने वाली बात ने मचा दी हलचल उन्होंने कहा कि संघ में सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग स्वागत हैं, सिवाय उन लोगों के जो खुद को औरंगजेब का वंशज मानते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत हाल ही में वाराणसी के चार दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो मुसलमान भारत माता की जय का नारा लगाते हैं और भगवा झंडे का सम्मान करते हैं, वे RSS की शाखाओं में शामिल हो सकते हैं। यह बयान सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं तक छाया हुआ है। आइए, इस दौरे और बयान के पीछे की कहानी को समझते हैं।
RSS प्रमुख मोहन भागवत का वाराणसी दौरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत हाल ही में वाराणसी के चार दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो मुसलमान भारत माता की जय का नारा लगाते हैं और भगवा झंडे का सम्मान करते हैं, वे RSS की शाखाओं में शामिल हो सकते हैं। यह बयान सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं तक छाया हुआ है। आइए, इस दौरे और बयान के पीछे की कहानी को समझते हैं।
वाराणसी में चार दिन: साधारण यात्रा या दूरगामी सोच, आखिर क्या थी मंशा?
सरसंघचालक मोहन भागवत का वाराणसी दौरा कोई साधारण यात्रा नहीं थी। काशी, जो हिंदू संस्कृति और आध्यात्मिकता का केंद्र मानी जाती है, वहां RSS प्रमुख ने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके उस बयान ने बटोरीं, जिसमें उन्होंने मुसलमानों को RSS का हिस्सा बनने का न्योता दिया। यह पहली बार नहीं है जब भागवत ने समावेशी रुख दिखाया हो, लेकिन इस बार उनकी बात ने नया रंग लिया है।
RSS शाखा के लिए भारत माता और भगवा का सम्मान जरूरी है
संघ प्रमुख भागवत ने साफ कहा कि RSS के दरवाजे हर उस शख्स के लिए खुले हैं जो भारत माता की जय कहने और भगवा झंडे की इज्जत करने को तैयार हो। उनके इस बयान को कुछ लोग एकता का संदेश मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक दांव के तौर पर देख रहे हैं। RSS, जो हमेशा से अपनी हिंदुत्व की विचारधारा के लिए जानी जाती है, अब इस बयान से क्या संदेश देना चाहती है? क्या ये संगठन की सोच में बदलाव का इशारा है या फिर एक सोची-समझी रणनीति? ये सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है।

“बाबा बागेश्वर धाम में बनेगा हिंदू ग्राम ” घोषणा से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में:_

चर्चा जनचौपाल36:_ देश विदेश के घटनाओं पर जन सामान्य द्वारा चर्चा आम बात है,देश का हर एक नागरिक सभी घटनाओं पर अपनी क्रिया प्रतिक्रिया देते है,देश के अंदर छोटी सी छोटी बात सोशल मीडिया पर आने से लोग अपनी बात रखते ही हैं। ऐसे ही बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक हिंदू ग्राम बनाने की नींव डाली है,जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बाबा बागेश्वर ने हिंदू ग्राम बनाने की शुरुआत की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में ‘हिंदू ग्राम’ बनाने की घोषणा की है

बागेश्वर धाम (गढ़ा) में बनने वाले इस हिंदू ग्राम में करीब 1,000 परिवारों को बसाया जाएगा. बागेश्वर धाम जनसेवा समिति सनातन धर्म प्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी, जिस पर भवनों का निर्माण होगा. पहले ही दिन दो परिवारों ने यहां बसने की सहमति दी और कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके अलावा करीब 50 लोग इस हिंदू ग्राम में घर बनाने के लिए आगे आए हैं। हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से ही शुरू होता है. जब हिंदू परिवार, हिंदू समाज और हिंदू ग्राम बनेंगे, तभी हिंदू तहसील, हिंदू जिला और हिंदू राज्य की कल्पना साकार होगी. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक ग्राम नहीं, बल्कि हिंदू राष्ट्र की नींव है. हम सभी को मिलकर इसे साकार करना है.

इस खबर से आरोप प्रत्यारोप होने लगे तो उन्होंने अपने विचार भी बताए कि कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया और पेश किया, उन्होंने स्पष्ट करते हुए ठाणे जिले के भिवंडी के सभा दौरान कहा,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू ग्राम को लेकर कई बातें स्पष्ट की। हिंदू ग्राम को लेकर पूछे जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदू ग्राम की हमारी परिकल्पना को लोगों ने गलत तरीके से ले लिया है। दरअसल हमारी समिति ने जमीन खरीद कर उन लोगों को दिया है जिनके पास घर नहीं है। इसमें कोई क्रय-विक्रय नहीं हो रहा है यानी कि यहां ना कोई खरीद रहा है और ना कोई बेच रहा है। यह जमीन समिति ने खरीदी है और लोगों को निशुल्क वहां पर घर बनाने के लिए दे रहे हैं।

वक्फ़ बिल विधेयक पास होने पर श्री शास्त्री ने क्या कहा?

वहीं वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वक्फ बोर्ड मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, यह मुसलमानों के पक्ष में है। प्रॉपर्टी का गलत मिसयूज ना हो यह तो अच्छी बात है। हमारे मंदिरों की भी यही व्यवस्था है। कई जगहों पर ट्रस्ट में अधिकारी होते हैं, कलेक्टर होते हैं, वह व्यवस्था देखते हैं। हमें नहीं लगता यह गलत है। इसे मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम भाषावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद के विरोधी हैं। हम राष्ट्रवाद के पक्ष में हैं। भाषावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद से राष्ट्रवाद की यात्रा हो, तभी देश अव्वल होगा, तभी देश विश्व गुरु बनेगा और तभी देश की उन्नति होगी।

इस तमाम मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो मुझे भी मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बसाने की अनुमति दी जाए।

भाजपा विधायक रामेश्वर बोले- देश का विभाजन स्वीकार नहीं​​​​​अब्बास की इस मांग पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- देश का विभाजन पहले भी स्वीकार नहीं था, न अब है। अब पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा। जमीन के दस फीट नीचे दफना दिया जाएगा।

विधायक दीपेश साहू के आतिथ्य में ‘The Warcry Martial Arts and Self Defence Academy’ का बेमेतरा में भव्य शुभारंभ

बेमेतरा, छत्तीसगढ़।
आज बेमेतरा नगर में ‘The Warcry Martial Arts and Self Defence Academy’ का भव्य शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ।

अकादमी का विधिवत उद्घाटन विधायक दीपेश साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अकादमी के संचालक भानुप्रताप साहू ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की।

भानुप्रताप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अकादमी में 4 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को वुशू, किकबॉक्सिंग, कराते, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेन्स, योगा, जिम्नास्टिक्स, फिजिकल फिटनेस, मेंटल एंड फिजिकल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

विशेष रूप से बेटियों और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह अकादमी वुशू संघ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ कराते संघ, फीनिक्स शितो रयु कराते डो एसोसिएशन इंडिया, किकबॉक्सिंग संघ छत्तीसगढ़, वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ तथा युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।

मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह अकादमी न केवल खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

उन्होंने भानुप्रताप साहू को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि यह अकादमी बेमेतरा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने में सफल होगी।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद विकास तंबोली,वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती चाँदनी रोशन दत्ता, हर्ष वर्धन तिवारी, होरी लाल सिन्हा, नवभारत बेमेतरा के चीफ अरविंद गोस्वामी, विवेक पोल,श्रीमती भाग्यश्री पोल ओमकार साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गुंडा बदमाश असामाजिक तत्व स्थाई वारंटियों,अवैध गांजा शराब ,नशीला पदार्थ जैसे अवैध गतिविधियों पर,(IPS)रामकृष्ण साहू (एसएसपी) बेमेतरा के निर्देशन पर चली कार्यवाही:_

माईनर एक्ट के तहत 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

आम जगह पर शराब सेवन करने वाला 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

        बेमेतरा:_ वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत 04 अप्रैल 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना साजा 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

 इसी क्रम में 04 अप्रैल 2025 को थाना नांदघाट में आम जगह पर शराब सेवन करने का 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।

गुंडा बदमाश असामाजिक तत्व स्थाई वारंटियों,अवैध गांजा शराब ,नशीला पदार्थ जैसे अवैध गतिविधियों पर,(IPS)रामकृष्ण साहू (एसएसपी) बेमेतरा के निर्देशन पर चली कार्यवाही:_

• माईनर एक्ट के तहत 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

• आम जगह पर शराब सेवन करने वाला 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

    :- वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत 04 अप्रैल 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना साजा 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

 इसी क्रम में 04 अप्रैल 2025 को थाना नांदघाट में आम जगह पर शराब सेवन करने का 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।