20.7 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 294

काशी में पीएम मोदी ने कहा” काशी हमार हौ, हम काशी के हईं… करोड़ों के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास

PM मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के सभा को संबोधित करते हए कहा की कल हनुमान जी का जन्मोत्सव का पावन दिन है ठीक उसके एक दिन पूर्व मुझे संकट मोचक महाराज जी काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है, हनुमान जनमोत्सव के पहले काशी विकास उत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया।उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर नारी सशक्तिकरण की बात की और काशी के विकास की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचे उन्होंने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से हालिया शहर में घटित एक गंभीर बलात्कार कांड को लेकर विस्तृत जानकारी ली

  • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।सभा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक उपस्थित थे।
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया.

अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की धरती से विपक्ष पर करारा हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष का एक ही मंत्र है, परिवार का साथ और परिवार का विकास. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी सरकार का प्रयास रहा है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, लेकिन कुछ लोग परिवार से आगे नहीं सोच पा रहे हैं.

काशी में विकास, GI टैग और बनारस डेयरी CM योगी ने जताया PM मोदी का आभार

काशी को करीब 3900 करोड़ की विकास परियोजना की सौगात देने के बाद मेहंदीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है।काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं। आज ​काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

भारतीय पत्रकार महासंघ ने मनाया हिन्दू नव_वर्ष ईद_मिलन समारोह, वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने किया सभी अतिथियों का सम्मान

भारतीय पत्रकार महासंघ, रायपुर (छ.ग.) आयोजक वैदिक ग्रुप के तत्वावधान में आज दिनांक 08 अप्रैल 2025 को वृन्दावन हाल, रायपुर में आयोजित हिन्दू नववर्ष एवं ईद मिलन समारोह में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा ने संस्था,अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान को उनके द्वारा वर्षों से किये जा रहे जनहित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने तथा उल्लेखनीय कार्यों के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव संदीप पुराणिक आज की जनधारा के स्थानीय संपादक विवेक,मिश्रा ,साजिद, शकील, सुधीर, आजाद तंबोली पीसीरथ,अब्दुल हमीद (दैनिक लोककिरण ),आबिद मेमन, सहित सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे ।

सम्मान समारोह में सबसे पहला सम्मान अरशद खान को समाज सेवा के लिए दिया गया।दूसरा सम्मान सैय्यद रजा को समाज सेवा के लिए दिया गया।सम्मान पाने वाले फिरोज खान मुतवल्ली जनता कालोनी मस्जिद गुढियारी बब्बू अली साहब मुतवल्ली कुंद्रा पारा गुढियारी हाजी शेख इस्माइल गफूर मौदहा पारा मस्जिद को दिया गया।भिलाई से अनीता वर्मा निधि चंद्राकर अध्यक्ष उड़ान आत्मनिर्भर जमाते इस्लामी से मोहम्मद उबैद मोहम्मद तनवीर तन्नू भाई को भी इनाम से नवाजा गया ।महिला समूह के लिए आशा शर्मा को सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने सभी का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा सभी त्योहार आपसी भाईचारा की सीख देता है और हमें इसे मिलकर एक होकर सबके सुख-दुख बाटकर ऐसे पवित्र त्योहार को मनाना चाहिए हमारे छत्तीसगढ़ की भाईचारा हमेशा ऐसे ही कायम रहे ।वैदिक ग्रुप का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हम सभी के बीच जाकर उनके सुख-दुख को बाटकर उनकी खुशियों में शामिल होकर उनके साथ हर त्यौहार को मनाया जाए चाहे वह किसी भी जाति धर्म समुदाय के क्यों ना हो आज हमें शिक्षा रोजगार के साथ-साथ हर वक्त पर हर किसी की मदद करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि मो. सज्जाद खान ने हर धर्म- हर कौम को मानवता के एक सूत्र में बांध कर मानव सेवा कर, कौमी एकता, भाईचारा कायम कर समाज में सामाजिक सद्भाव पैदा किया है। साथ ही मो. सज्जाद खान अपनी संस्था के माध्यम से विगत 28 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को निर्वाह कर जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित करते हुए जनहित एवं सामाजिक कार्य करते हुए आ रहे हैं, जिसमें भूखों की भूख मिटाने के लिए निशुल्क भोजन सेवा, गरीब निर्धनों को कपड़ा, बीमारों के इलाज, गरीब बच्चियों के विवाह में मदद इत्यादि शामिल हैं।
इस सम्मान के लिए संस्थापक, मो.सज्जाद खान ने धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है यदि कोई भी संस्था सामाजिक सद्भाव, भाईचारा से देश और समाज कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य करती हैं, तो ऐसे सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों की हौसला अफजाई हो सके और आने वाले दिनों के लिए और भी बेहतर दीन दुखियों,जरूरतमंदो, देश और समाज के लिए कार्य कर सके।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक,मो. सज्जाद खान के साथ जुबैर खान,राजेंद्र शर्मा, अरहम खान एवं वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे।

बस्तर समाचार” नक्सली आतंक का गढ़, अब बन रहा विकास का गढ़, राज्य सरकार और केंद्र सरकार बस्तर को खुशहाल बनाने प्रयासरत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके जिनकी पहचान कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में हुआ करती थी, अब वह तेजी से विकास के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही है।

खुशहाल बस्तर उन्नत छत्तीसगढ़

यह राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के चलते संभव हो पाया है राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास की नई रेखाएं खींच रही हैं। कभी पिछड़ेपन और भय का पर्याय माने जाने बस्तर क्षेत्र में आज विकास की नई इबारतें लिखी जा रही है। विष्णु देव सरकार की जनहितैषी नीति, नक्सलवाद उन्मूलन अभियान और समग्र विकास ने इन क्षेत्रों में सकारात्मक और परिणाम मूलक परिवर्तन की शुरुआत कर दी है।

नक्सल विरुद्ध विकास की रणनीति

राज्य के सात घोर नक्सल प्रभावित जिलों में से छह जिले कांकेर, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर बस्तर संभाग के अंतर्गत आते हैं तथा एक जिला मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग का हिस्सा है। इन जिलों में पिछले 15 महीनों में नक्सल उन्मूलन अभियान और विकास की रणनीति को समानांतर रूप से लागू करते हुए,छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के पैर उखाड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

सड़क बिजली पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता

मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की बदौलत अब आमजनता तेजी से विकास मुख्यधारा से जुड़ रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता, जनसंपर्क और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अब इन क्षेत्रों में विश्वास और उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है। इन जिलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बड़ी तेजी से उपलब्ध कराई गई हैं। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित पहुंचाने का प्रयास भी लगातार जारी है।

सरकारी योजनाओं का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी योजनाओं से न केवल इन क्षेत्रों में सरकारी उपस्थिति मजबूत हुई है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी आमजन का सशक्तिकरण हुआ है। मनरेगा के तहत 29,000 नए जॉब कार्ड जारी हुए हैं, जिनमें 5,000 कार्ड "नियद ना नार योजना में शामिल गांवों में बने हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना का ले रहे लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना में सातों जिलों में लगभग एक लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। 15 महीनों में नियद नेल्ला नार के गांवों में 1100 आवास स्वीकृत हुए, जिसमें 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 19.24 लाख से बढ़कर 21.05 लाख हो गई है।

किसान निधि योजना से मिल रहा लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वितों की संख्या में 20.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 3.61 लाख से अधिक हो चुकी है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप
छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से नक्सल प्रभावित जिलों में 46 नए सुरक्षा कैप स्थापित किए गए हैं, जिनके दायरे में आने वाले 145 गांवों में नियद मेला नार’ योजना चलाई जा रही है। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नियद नेल्ला नार योजना के 124 गांव सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं, शेष 31 पर कार्य प्रगति पर है। 145 गांवों में मार्च 2024 तक 122 स्कूल क्रियाशील थे, जो अब बढ़कर 144 हो गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। क्रियाशील आंगन बाड़ी केंद्रों की संख्या 193 से बढ़कर 202 हो गई है, और पंजीकृत बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बस्तर विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता

विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा,सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1302 कार्य योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 308 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 999 कार्य प्रगति पर हैं।

वक्फ बिल पर क्यूं हो रही मुखर.?कहीं चुनावी लाभ तो नहीं!! मार दो पर धर्म के नाम पर बंटवारा मंजूर नहीं – ममता


कोलकाता।.मंगलवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जब तक बंगाल में ममता दीदी हैं,तब तक बंगाल में मुस्लिमों की जमीन को नहीं लिया जा सकता है।

ममता ने कोलकाता में जैन समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘कुछ लोग पूछते हैं कि मैं हर धर्म के स्थानों पर क्यों जाती हूं. मैं पूरी जिंदगी जाऊंगी,चाहे कोई गोली मार दे,मुझे एकता से अलग नहीं किया जा सकता. बंगाल में धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा।

जियो और जीने दो, यही हमारा रास्ता है.’

इस बयान पर भाजपा के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता फर्जी हिंदूवादी हैं।उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की दुकानों की तोड़फोड़ के साथ ही पुलिस पर हमला भी किया गया था, फिर भी ममता क्यों चुप हैं।

गृह मंत्रालय की जानकारी के अनुसार वक्फ संशोधन कानून लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही लागू हो चुका है। 8 अप्रैल को यह कानून पूरे देश में भी लागू कर दिया गया है। इससे संबंधित संवैधानिकता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल कर दी गई हैं। वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में और 3 अप्रैल को राज्यसभा में पास हुआ है।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून 5 अप्रैल को बना है.
मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नए वक्फ कानून को लेकर कहा है कि 2013 का वक्फ कानून मुस्लिम कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बनाया गया था। नया कानून सामाजिक न्याय की में एक अहम कदम है।. 2013 में कांग्रेस सरकार की ओर से लाया गया वक्फ कानून मुस्लिम कट्टरपंथियों और लैंड माफिया को खुश करने की कोशिश थी।

वक्फ को लेकर बहस की जड़ तुष्टिकरण की राजनीति हुई थी।.

बजरंगी भाईजान की मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई है,सोशल मीडिया में काफी हॉट और ग्लेमरस नजर आती है हर लुक्स में लाजवाब”

हर्षाली मल्होत्रा सलमान की मुन्नी अब बड़ी हो गई

बजरंगी भाईजान की मुन्नी 16 साल की हो गई है बॉलीवुड एक्टर सलमान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मेहता छोटी और गूंगी बच्ची के रोल को जीवंत बनाती है। बजरंगी भाई जान में हर्षाली मल्होत्रा द्वारा निभाया गया मुन्नी के किरदार के इर्द-गिर्द ही पूरी फिल्म घूमती है ।इस इस रोल में हर्षाली मेहता अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लेती है ।

अब हर्षाली बड़ी हो गई है 10 साल बाद उनका रूप और ग्लैमर नए अवतार में दिखने लगा है। अब 16 साल की हर्षाली मल्होत्रा कॉफी खूबसूरत हो गई है ।हर्षाली मल्होत्रा का कैरियर एक्ट्रेस के रूप में ही शुरू हुआ था हर्षाली अब काफी हॉट और ग्लेमरस दिखने लगी है ।अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कॉफी हॉट और स्टाइलिश रहती है उसकी लुक की तारीफ होने लगी है ।हर्षाली मल्होत्रा व्हाइट कलर को शॉर्ट ड्रेस में एक हैंड बैग कैरी किए काफी ग्लैमरस नजर आती है ।एक फोटो में हर्षाली भारतीय परिधान में भी बहुत क्यूट लगती है अनारकली पहने एक्ट्रेस की फोटो हैवी इयररिंग्स खुले बाल मन मोह लेती है। एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा स्काई ब्लू कलर कोट और पेट में क्लासी और एलिगेंट लुक दिखाती है यह ड्रेस ऑफिस गोइंग गर्ल के लिए बेस्ट है ।

ऑफ शोल्डर टॉप और जींस में हर्षाली मल्होत्रा बेहद खूबसूरत दिखती है आजकल की कॉलेज ड्रेस के लिए एकदम परफेक्ट कॉलेज गर्ल नजर आती है ।

साड़ी पहनना हर महिला को अच्छा लगता है और यह पूर्णत भारतीय परिधान भी है एक तस्वीर में हर्षाली मेहता का साड़ी लुक देखना उसकी खूबसूरती के साथ शानदार बनाता है ।अब हर्षाली मल्होत्रा के लिए इतना ही कहा जा सकता है हर कपड़ा खिलता है सुंदर है तु ऐसी।

रायपुर में हाईटेक्नोलॉजी पूर्ण कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना,निवेश के होंगे अवसर छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा रोजगार:_

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में अग्रसर हो चुका है जीडीपी ग्रोथ इसका उदाहरण है। सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया है।अब छत्तीसगढ़ में बंपर पैदावारी हो रही है ।सरकार किसानों से समर्थन मूल्य देकर बोनस के साथ खरीदी कर रही है। जवानों के लिए अग्निवीर योजना मददगार साबित हो रही है।अब औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने राज्य में नए नए उद्योग स्थापित करने सरकार निवेशकों को स्टार्टअप योजना दे रही है इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे।

रायपुर में इसके लिए एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर शुरू किया जा रहा है। नया रायपुर में बनने वाला यह सेंटर। सेमीकंडक्टर EV उद्योग को हर तरह का सपोर्ट सिस्टम देगा। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी।

जिसके लिए सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक हाईटेक्नोलॉजी से पूर्ण कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है।उद्योग के क्षेत्र में आज आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में बहुत संभावनाएं है,इस सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अधिकाधिक लाभ उठाया जा सकता है।

यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। प्रोजेक्ट,से छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा।

नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ को औद्योगिक क्षेत्र में आगे लाना है ।हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी क्षेत्रों में आगे लाकर रोजगार देना है और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा।
यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर होंगे, उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्रांति का नया आगाज करेगा और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की शुरू हुई जांच, एकाधिकार कर कब्जा करने वालों को भेज रहे नोटिस,

चर्चा जनचौपाल36:_
वक्फ़ बोर्ड पर कानून बन जाने के बाद देश के अंदर कई जगहों पर जो वक्फ़ की संपत्ति में अपना कब्जा जमाए बैठे है इन पर अब जांच बिठाई जा रही है। वैसे यह हालात देश प्रदेश के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा ।राजधानी रायपुर में ही मस्जिदों में निकाली गई दुकानें लोग रखे हुए है जिनका समय पर किराया भी नहीं दिया जा रहा,वक्फ बोर्ड के आड़ में जो अपना हित साधने में लगे हैं अब उनको होगी दिक्कत उनका किराया भाड़ा बाजार दर पर तय किया जाएगा।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की रायपुर में हो रही जांच, कब्जा करने वालों को भेज रहे नोटिस छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर में भी अवैध कब्जे दारों और कम किराया देने वालों पर कसेगा शिकंजा।

छग वक्फ बोर्ड: छत्तीसगढ़ में वक्फ की कुल 5 हजार 723 संपत्तियां हैं, जिसमें से 4 हजार 942 में किसी न किसी तरह का विवाद है। कहीं अवैध रूप से कब्जे हो गए हैं, तो किसी ने जमीन अपने नाम करा ली है।

बाजार दर हजारों में, किराया दे रहे मात्र कुछ सौ रुपये

कुछ लोग किराया दे रहे हैं तो वह बहुत कम है। दुकान का किराया मात्र तीन-चार सौ से लेकर तीन-चार हजार रुपये हैं, जबकि वर्तमान दर के अनुसार किराया 10 से 25 हजार रुपये तक होना चाहिए।

राजधानी सहित प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों का किया जाएगा सर्वे।
सर्वे करने के लिए दिल्ली से अधिकारियों की टीम राजधानी पहुंची है
।
वक्फ बोर्ड संशोधन पारित होने के बाद बोर्ड की संपत्तियों पर काबिज लोगों और अवैध रूप से रजिस्ट्री करवा चुके लोगों पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस भिजवाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में कितनी संपत्तियां हैं, किराया दारों की पुरानी किराया राशि को वर्तमान दर से कितना बढ़ाना है, इसके लिए शीघ्र ही सर्वे कराकर नया एग्रीमेंट बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सर्वे करने के लिए दिल्ली से अधिकारियों की टीम राजधानी पहुंची है।

व्यवस्था सुधारने कार्यालय बनाकर कर्मियों को देंगे जिम्मेदारी

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज बताते हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के स्थानीय कार्यालयों की जरूरत है। संपूर्ण संपत्ति की देखरेख के लिए कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वक्फ इंस्पेक्टर, आडिटर, कार्यालयीन कर्मियों के न होने से संपत्तियों पर कब्जा हो रहा था। शीघ्र ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।अध्यक्ष सलीम बोले-इसमें से 85% पर अवैध कब्जा; दाढ़ी-टोपी वाले भू-माफिया को नए कानून के हिसाब से चलना होगा।

दिल्ली से रायपुर यात्री विमान में आई तकनीकी खराबी: छत्तीसगढ़ के एक सांसद और दो विधायक सहित सभी यात्री दो घंटे विमान के अंदर ही रहे

मीडिया स्रोत से रायपुर। दिल्ली से रायपुर जा रही एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को विमान के अंदर करीब दो घंटे तक फंसे रहना पड़ा। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई जनप्रतिनिधि भी सवार थे, जिनमें जांजगीर-चांपा सांसद डॉ. कमलेश जांगड़े, रायपुर ग्रामीण से विधायक मोतीलाल साहू, और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी शामिल थे।

तकनीकी समस्या के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका

यह फ्लाइट 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले तकनीकी समस्या आई, जिससे विमान उड़ान नहीं भर सका। यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर नहीं उतारा जा सका, जिससे उन्हें विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजने की तैयारी की गई।

सभी यात्री फ्लाइट में फंसे रहे

विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि वे एक मीटिंग के लिए दिल्ली आए थे और रायपुर लौट रहे थे। जब फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई, तब वे और अन्य यात्री 12:30 बजे से लेकर 2:20 बजे तक विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े भी मौजूद थीं।

विश्व को ज्ञान संस्कृति और विज्ञान भारत ने दिया,वर्तमान में विज्ञान के दुरुपयोग और पर्यावरण विनाश” चिंता का विषय:_RSS प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक ने सत्संग भवन का किया लोकार्पण, कहा- दुनिया भारत की ओर अपेक्षा की निगाह से देख रही

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लखीमपुर में सभा में भारत के उद्देश्य, संस्कृति, और एकता पर जोर दिया। उन्होंने विज्ञान के दुरुपयोग और पर्यावरण विनाश की चिंता व्यक्त की।अपने शरीर को ज्यादा शक्तिशाली बनाएं,अंग्रेजों के आने के बाद हमने उनके प्रभाव में रासायनिक खेती की।

आरएसएस चीफ मोहन भागवत मंगलवार की दोपहर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी के कबीरधाम आश्रम पहुंचे। अफसरों ने उनकी अगुवानी की।संघ प्रमुख ने आश्रम के लोगों से मुलाकात की, इसके बाद सत्संग भवन का लोकार्पण किया।

मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्जवलन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि संत बड़प्पन में सबको बड़ा बना देते हैं।देश भक्ति का मामला हो या फिर देवभक्ति का,आदमी अपने बाहरी जीवन में ही फंस जाता है,भारतीय कहलाने के लिए कुछ करना पड़ता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा कि चाहे हमारी भाषा अलग हो, हमारे क्षेत्र अलग हों, हम विभिन्न धर्म को मानने वाले हों, पर हमारी एक ही माता है वह भारत माता है। भारत माता की भक्ति को हमें सदैव आगे रखना है।

यह बातें संघ प्रमुख ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में कहीं। संघ प्रमुख यहां पर असंग देव भक्त भवन के शिलान्यास समारोह और सत्संग सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे पूर्वज मैक्सिको से लेकर साइबेरिया तक गए। वहां के लोगों को ज्ञान और संस्कृति का उपहार दिया, पर हमने किसी को पराजित नहीं किया। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। प्रेम ही भारत का संदेश है और वैसा ही हम सब का जीवन होना चाहिए।

संघ प्रमुख भागवत ने संतों से की मुलाकात 
मोहन भागवत मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे कबीरधाम पहुंचे। यहां पर राष्ट्रीय संत असंग देव के साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। इसके बाद डॉक्टर मोहन भागवत ने संतों से मुलाकात की अपराह्न करीब 3:00 बजे डॉक्टर मोहन भागवत संत असंग देव के साथ मंच पर पहुंचे जहां पर उन्होंने असंग देव भक्ति भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद असंग देव ने अपना संबोधन किया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 

संघ मोहन भागवत ने असंग साहेब आश्रम कबीरधाम का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। संघ प्रमुख के विचार सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग आश्रम कबीरधाम में जुटे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्येक व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जा रहा था।आश्रम कबीरधाम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने लाभ उठाया।

विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा के ग्राम लेंजवारा में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ,,

बेमेतरा। 

विधायक दीपेश साहू लेंजवारा के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लेंजवारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने 5 लाख रूपये की लागत से बनने वाले शासकीय उच्च माध्यमिक शाला में साइकिल स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन किया एवं 5 लाख रुपये की लागत से कर्मा भवन निर्माण, 5 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास भवन निर्माण तथा 10 लाख रूपये की लागत से साहू समाज सामाजिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की नींव रखी।

      श्री साहू ने आज ग्राम पंचायत लेंजवारा मे 25 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। लेंजवारा में ही 30 लाख रूपये की लागत से महतारी सदन का निर्माण करवाया जा रहा और मंडी बोर्ड से किसान सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान की गई।इस तरह ग्राम पंचायत लेंजवारा को 75 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है l 

      उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा गांव, गरीब और किसान के विकास की है। प्रदेश में चल रही महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। 

      उन्होंने आगे कहा कि किसान हितों को ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ राज्य की ओर से भी सहयोग प्रदान किया है।भाजपा सरकार द्वारा दो वर्षों के लंबित बोनस भुगतान कर किसानों को राहत दी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से 3100 रूपये की भाव से धान खरीदी कर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। इसके अतिरिक्त उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा दी जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

विधायक साहू ने कहा कि यह सरकार वादों पर नहीं, कार्यों पर विश्वास करती है। आज ग्राम लेंजवारा में जो विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं, वे इसी संकल्प का हिस्सा है।

    विधायक ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा।

     कार्यक्रम मे अरुण साहू कार्यकारी अध्यक्ष दशरू साहू सुयश साहू मेहतरू साहू देवेंद्र साहू सुखराम साहू कैलास साहू ईश्वर साहू दीनदयाल साहू साहू बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि नागरिक सामाजिक बंधु उपस्थित थे।