20.7 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 293

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा,पदभार ग्रहण समारोह में बोले:_मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चंद्रहास चंद्राकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Janchoupal36:_

रायपुरः  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज पदभार ग्रहण कर रहे दोनों अध्यक्ष स्वयं किसान हैं दोनों अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुःख-दर्द को समझती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रारंभ की गई।

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे किसानों की उपजों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा और उन्हें फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर सुजला योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिसमें किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आय बढ़ाने के लिए किसानों से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि आवास प्लस-प्लस योजना का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आवास योजना की पात्रता में वृद्धि की गई है।

जिनके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, ढाई एकड़ सिंचित भूमि है, मोटरसाइकिल है, साथ ही 15 हजार मासिक आय वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं।14 माह की अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास की राशि मिल गई है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास की राशि और देने जा रहे हैं।

दोनों अध्यक्ष जमीन से जुड़े किसान पुत्र है जिसका लाभ मिलेगा

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का किसानों के बेहतर नवाचार एवं नवीन योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार ने ऐसे जमीनी स्तर से दो बेहद अनुभवी, कुशल संगठक, किसान पुत्र को इसकी जिम्मेदारी दी है। निश्चित ही इसका लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है

कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान हनुमान की जयंती है। हनुमान जी शक्ति, सामर्थ्य, सेवा एवं समर्पण के प्रतीक हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है। किसानों को उचित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने की भी जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री साय की सरकार किसानों पर ध्यान केंद्रित किया इसका परिणाम है कि प्रदेश में धान उत्पादन से लेकर अन्य फसल, साग-सब्जियों में कृषि रकबा बढ़ा है।

हनुमान जयंती पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पहुंचे बालाजी हनुमान दरबार, मत्था टेक पूजा कर लिया आशीर्वाद,,

Janchoupal36

विधायक दीपेश साहू ने नगर मध्य स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मे की पूजा अर्चना 
बेमेतरा– हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने नगर के घड़ी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, महेश चौक स्थित बाबा राम देव मंदिर, पांडे तालाब के पास हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साहू ने नगर के अन्य प्रमुख मंदिर और देवालयों में भी दर्शन पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। 
भक्ति विशेष अवसर पर श्री साहू ने कहा श्री हनुमान पराक्रम, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, विनम्रता और सत्य पथ पर चलकर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज हम सभी को उनके प्रेरक जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

विधायक ने बेमेतरा वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी, बजरंगबली सभी को बल, बुद्धि और भक्ति प्रदान करें। पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक श्री साहू ने अपने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता और सेवा भावना का परिचय दिया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद विकास तम्बोली,गौरव साहू,नीतू कोठारी, रोशन दत्ता, भाजपा नेता अनिल रजक, किशोर तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, श्रद्धालुगण, नगरवासी उपस्थित रहे। 

“मध्य प्रदेश के गुना में बवाल” हनुमान जयंती जुलूस पर हुआ पथराव, पुलिस ने देर रात दर्ज की एफआईआर

Jancoupal36: मध्य प्रदेश के गुना शहर में शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पथराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार भी बंद करा दिए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

गुना में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित जुलूस पर पथराव की घटना अत्यंत निंदनीय है !

हिंसा को लेकर 9 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विक्की खान सहित 8 गिरफ्तार, कल हनुमान जयंती रैली पर किया था पथराव।

गुना जिले के कर्नलगंज में हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से की बात की और अफसरों को हालात को काबू में करने को कहा।

मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली एरिया में शनिवार (12 अप्रैल) को हनुमान जयंती के अवसर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।दरअसल, शोभा यात्रा का कर्नलगंज में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वालों ने डीजे बंद कर दिए और मस्जिदों और घरों से पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कर्नलगंज में आरोपियों ने लाठी, डंडे और लुहांगी से शोभा में शामिल लोगों पर हमला भी बोल दिया।

मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मीडिया सुत्र से कहा, ‘ये मस्जिद के सामने DJ बजा रहे थे इसलिए हमनें पत्थर बरसाए, हम बुझदिल नहीं हैं’।कर्नलगंज की इस घटना में शोभा यात्रा में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आईं। इस हमले के विरोध में हिंदू पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉चक्काजाम करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार, जुलूस के साथ वाले लोगों ने हनुमान चौराहे पर आकर चक्काजाम शुरू कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाया. कलेक्टर-एसपी की गाड़ी रोकने की भी कोशिश की गई।

दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव स्थिति नियंत्रण में है

स्थानीय प्रशासन की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इलाके में फिलहाल पूरी तरह शांति और व्यवस्था है. लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.’’ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव हुआ।

अब्बा हुजूर…के मालिक ने रायपुर के राइस मिलर्स को कराया गिरफ्तार

Janchoupal36:_

रायपुर के राइस मिलर्स भाइयों ने तेलंगाना
के चावल कारोबारी संतोष रेड्डी से संपर्क कर धमकी दी और एक करोड़ रुपए की मांग की। संतोष रेड्डी भव्य श्री सिल्की सॉर्टेक्स राइस मिल के मालिक हैं। वह अब्बा हुजूर राइस ब्रांड के मालिक हैं।

रायपुर। रायपुर के दो राइस मिलर भाइयों नरेंद्र खेतपाल और किशन खेतपाल को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गंभीर आरोपों में कार्रवाई की गई है। दोनों भाइयों पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और ब्रांडेड चावल अब्बा हुजूर की छवि खराब करने का आरोप है। तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार दोनों भाइयों ने तेलंगाना के चावल कारोबारी संतोष रेड्डी से संपर्क कर धमकी दी और एक करोड़ रुपए की मांग की। संतोष रेड्डी भव्य श्री सिल्की सॉर्टेक्स राइस मिल के मालिक हैं। वह अब्बा हुजूर राइस ब्रांड के मालिक है।

सोशल मीडिया पर फैलाई गलत जानकारी

पुलिस का कहना है कि रायपुर के दोनों कारोबारियों ने सोशल मीडिया पर अब्बा हुजूर ब्रांड को लेकर गलत जानकारियां फैलाई और ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की । तेलंगाना पुलिस ने रायपुर में छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी से तबियत बिगड़ी अंबेडकर अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों भाइयों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में तेलंगाना में भी केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं।

भारत पाकिस्तान सहित दुनियां के पांच देशों में भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी लोग डर से घरों से निकले बाहर,,

शनिवार सुबह दुनियां के पांच देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारत सहित पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए।

दुनिया के पांच देशों में भूकंप के झटके, टोंगा में सबसे तेज; जम्मू-कश्मीर में भी लोग डर से घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटकों से कांपी 5 देशों की धरती, भारत-पाक में भी लगे झटके दुनिया के कई देशों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पांच देशों में झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। ताजिकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

भारत के जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

टोंगा में आया सबसे तेज़ भूकंप

दक्षिण प्रशांत महासागर के टोंगा द्वीप में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह शनिवार को दुनिया भर में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा।

पपुआ न्यू गिनी में भी धरती हिली

पपुआ न्यू गिनी में भी 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, वहां से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप से घबराएं नहीं, सतर्क रहें

  • भूकंप आने पर घबराने की बजाय खुले स्थानों में जाएं, दीवारों या भारी सामान से दूर रहें।
  • प्रशासन की ओर से किसी भी चेतावनी या अपडेट का पालन करें।

भाजपा का स्थापना दिवस बेमेतरा नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान चला कर मनाया

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता के लिया स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम बनाया है

नगर को स्वच्छ रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है

बेमेतरा 12/04/2025
भाजपा का स्थापना दिवस बेमेतरा नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत मनाया।
नगर पालिक अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा बेमेतरा नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अब नगर पालिका टीम लगातार प्रयास कर रही है, इसी क्रम में आज नगर के नया पारा वार्ड गौरव पथ मार्ग कर्मा माता चौक सिंघोरी बाजार पारा काली मंदिर के सामने कबीर कूटी को पार्षद एवं परिषद के कर्मचारियों ने मिलकर साफ किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
आज के अभियान में पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ललिता साहू भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू राजेश दीवान,भाजपा महिला मोर्चा ममता साहू,ओमेश्वरी साहू,पार्षद पंचू साहू नीतू कोठारी विकास तम्बोली गौरव साहू आकिब मलकानी लक्की साहू सभी ने झाड़ू लेकर सफाई किया।फिर नाले की सफाई के साथ-साथ लगे हुए पेड़ों की निंदाई और गुड़ाई का कार्य भी लोगों द्वारा किया गया और स्वच्छता का संदेश दिया।

विजय सिन्हा ने कहा समय समय पर सफाई करेंगे

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पालिका के कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए है की वह यहां पर समय-समय पर सफाई करेंगे ।ताकि नगर के मुख्य मंदिर और सड़क में आने जाने वाले आम नागरिकों को गंदगी ना दिखे साथ ही नगर के मुख्य व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में मंदिरो  को देखकर लोगों को भी सफाई करने की प्रेरणा मिलेगी।

नदी रही तो? रेत निकल आएगा लेकिन पानी नहीं तो जीवन कैसे बच पाएगा:अवैध खनन पर प्रशासन मौन तो रेत माफिया है कौन..??..

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर जगह पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है और इसके लिए सरकार अभी पूरी तरह गंभीर नहीं हुई है।जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप सी क्यों है?लागू की गई घोषित नियमों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए फिर अवैध गतिविधियां क्यों जारी है,आए दिन शराब सट्टा जुआ की खबरें मीडिया में आती है इस पर लगाम क्यों नहीं लगाया जा रहा।विकास की दिशा पर चलने वाली सरकार के कदम विनाश से डगमगाती क्यों बढ़ रही है??

सुशासन तिहार में इतने आवेदन इकट्ठे क्यो हो रहे यह लोगों की जागरूकता है या सरकार के प्रति एक खीझ !!

जिले में नदियों का दोहन करना कोई नया काम नहीं है, यह काफी लंबे समय से चला आ रहा है, जब जी चाहे, जितना चाहे वे नदी से बगैर परमिशन बालू (रेत) उठाकर ले जाता है.

रेत माफियाओं द्वारा रेत उत्खनन का गोरख धंधा काफी दिनों से किया जा रहा है, ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि रेत उत्खनन करने वाले एवं माफियाओं पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है.

बिलासपुर 12 अप्रैल:_कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 हाईवा एवं एक ट्रेक्टर जब्त किया गया। इनमें से दो हाईवा एवं ट्रेक्टर को पचपेड़ी थाना के सुपुर्द किया गया। दो हाईवा चालक वाहन छोड़कर भाग गएए जिसे कोटवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। जोन्ध्रा ग्राम से होकर अवैध परिवहन किया जाता है। नदी तक पहुंचने के रास्ते को अवरोध उत्पन्न कर बंद कराया गया। तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर लगभग 30 हजार ईंट बरामद किया गया। इसे सरपंच एवं कोटवार के सुपुर्द किया गया। न्यायालय में भी मामला दर्ज किया गया। मस्तुरी में कार्रवाई नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय एवं तखतपुर में कार्रवाई तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में की गई।

डोंगरगांव| 11अप्रैल:_क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन और रेत भंडारण की शिकायत पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड करियाटोला में 30 ट्रैक्टर रेत स्टॉक पर जब्ती की। एसडीएम श्रीकांत कोराम के निर्देशन में तहसीलदार प्यारे लाल नाग, राजस्व निरीक्षक कौशल सिन्हा और नगर पंचायत राजस्व अधिकारी उमाशंकर पाल ने मौके पर जाकर जब्ती की कार्रवाई की।

गरियाबंद, 11 अप्रैल।
जिले की जीवनदायिनी नदियां इन दिनों अवैध रेत खनन की मार झेल रही हैं। रेत माफिया दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर भारी मशीनों जैसे चेन माउंटेन, जेसीबी और हाइवा वाहनों से नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं। यह खनन न सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है।इसी कड़ी में, गरियाबंद खनिज विभाग और रायपुर से आई खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजिम तहसील के नजदीक स्थित पिताईबद गांव में सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जहां तीन चैन माउंटेन मशीनों को अवैध रेत खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

बालोद(ईएमएस)11 अप्रैल:_ जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में एक बार फिर अवैध रेत खनन का नेटवर्क सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों और मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद खनिज विभाग ने कुछ कार्रवाई जरूर की, लेकिन वह कार्रवाई कितनी प्रभावी रही, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में रेत खनन और परिवहन का अवैध धंधा फिर से ज़ोर पकड़ चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन माफिया खुलेआम रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं, जिससे शासन को लाखों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, जबकि माफिया अवैध रूप से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इस स्थिति ने विभाग की कार्यशैली और मंशा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

गरियाबंद, 10 अप्रैल_ अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए गरियाबंद, रायपुर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजिम क्षेत्र के ग्राम पिताईबंद में की गई, जहां अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था।

बेमेतरा 7 अप्रैल: बेमेतरा जिले की जीवनदायिनी जिला मुख्यालय से गुजरने वाली शिवनाथ नदी जिले के लोगों के लिए जीवन निस्तारी का मुख्य साधन है। शिवनाथ नदी से लोग पीने के पानी के साथ-साथ अपने मवेशियों का पालन-पोषण और खेती-किसानी करते हैं।अवैध रेत के भूखे लोग नदी की धारा ही ख़त्म कर दिए।फरवरी में जिस नदी में धारा बह रही थी, वहां आज लोग पैदल चल रहे हैं।ध्यान देने वाली बात है, बेमेतरा जिले में जीवनदायनी शिवनाथ नदी 70 सालों में पहली बार सूखी है,आज डैम से पानी मांग कर काम चलाया जा रहा।ऐसे बहुत से उदाहरण है जो पीछे है और आगे भी मिलेंगे।

“छग में निवेश और रोजगार” नई औद्योगिक नीति से छग में निवेश और रोजगार की भरपूर संभावना,पॉवर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट प्रस्ताव 10000 करोड़,5000 से ज्यादा रोजगार

CMO Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली बनकर उभरेगा नवा रायपुर

वर्ष 2030 तक तैयार होगी 10 अरब चिप्स

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी। यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ में 1,143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/ 7 जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा। इस प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि छत्तीसगढ़ में पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना का भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे निश्चित रूप से कंपनी को यहां निवेश में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व के जो भी देश विकसित हुए हैं, उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में मेहनत की है, अनुसंधान किया है और ऐसा वातावरण बनाया है जिससे तेजी से तकनीकी प्रगति संभव हो पाई। अब 6 जी और 7जी तकनीक भी आ रही है और मुझे खुशी है कि इनके लिए आवश्यक चिप्स हमारे देश में ही तैयार होंगे,और नवा रायपुर, अटल नगर में हमारे इंजीनियर इन्हें बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में दिल्ली में आयोजित एक इंवेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य के अधिकारियों की मुलाकात पोलीमैटेक के प्रबंधन से हुई थी और उसी समय कंपनी ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में उद्योग विभाग और एनआरडीए ने कंपनी के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराई।
एनआरडीए ने 45 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भूमि आबंटित की और 25 दिनों से कम समय में लीज डीड पंजीकरण का कार्य भी संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अत्यंत कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर निश्चित ही छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली के रूप में उभरेगा, और इसकी शुरुआत आज के भूमिपूजन से हो चुकी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी अपने हाथों से प्रदान किए। भूमिपूजन अवसर पर पोलीमैटेक कंपनी के एमडी ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री साय को राज्य सरकार की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पॉवर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का भी प्रस्ताव दिया।इस संयंत्र के माध्यम से ट्रांजिस्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में नई ऊँचाई प्राप्त होगी। इससे राज्य में 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार,सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पोलीमैटेक कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

युवा विवाह से दूर क्यों हो रहे कहीं यह गैमोफोबिया जैसी मानसिक स्थिति तो नहीं,देखिए डॉक्टर्स की राय”

युवाओं और विवाह के बीच जटिल संबंध है। पहले के समय में विवाह एक आवश्यक और अनिवार्य सामाजिक जिम्मेदारी माना जाता था, लेकिन आज युवा विवाह को एक विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। कई युवा अब करियर और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता देते हैं, जिससे विवाह को बाद में या कभी भी न करने का रुझान बढ़ गया है। 

  • स्वतंत्र जीवन शैली:युवा अब एक स्वतंत्र जीवन शैली जीने के लिए तैयार हैं और विवाह को एक बंधन के रूप में नहीं देखते हैं। 
  • डॉक्टर्स क्या कहते है इस लक्षण पर
  • गामोस’ का अर्थ विवाह है। जबकि ‘फोबोस’ का मतलब डर होता है। इसका मतलब हुआ शादी का डर। गैमोफोबिया को कमिटमेंट के डर के रूप में भी जाना जाता है।
  • आइए इसको एक व्यक्ति के कहानी से समझते है एक घटना है जयपुर की
  • जयपुर। कार्तिक की मेल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी-खासी नौकरी थी। घर वाले भी खुश थे कि कार्तिक अब सैटल हो गया है। अच्छी नौकरी लगते ही घर में खूब रिश्ते भी आने लगे थे। घर वाले लड़कियों का फोटो दिखाते, लेकिन कार्तिक हमेशा ही शादी की बात तो टाल देता। शुरुआत में तो घरवालों को माजरा समझ में नहीं आया, लेकिन जब मनोचिकित्सक से परामर्श लिया तो पता चला कि कार्तिक गैमोफोबिया बीमारी का शिकार है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें बहुत से युवाओं को शादी और कमिटमेंट से डर लगने लगता है।
  • इसमें शादी के बाद आज़ादी ख़त्म हो जाने और कमिटमेंट का भय अधिक सताता है। दरअसल शादी एक ऐसा ‘लड्डू’ है जिसके बारे में बोला जाता है- जो खाए वो भी पछताए और जो ना खाए वह भी पछताए। इसलिए 30 की उम्र पार करते ही पूरी कायनात (परिवार, रिशतेदार, दोस्त) आपकी शादी कराने में जुट जाती है। पर बहुत से कुंवारे ऐसे होते हैं, जिन्हें शादी के नाम से ही डर लगने लगता है। वास्तव में ऐसे लोग गैमोफोबिया के शिकार होते हैं और उन्हें इसका अहसास तक नहीं होता है।

शादी की जिम्मेदारियों से दूर रहना ही गैमोफोबिया है

गैमोफोबिया ग्रीक भाषा के दो शब्दों ‘गामोस’ और ‘फोबोस’ से मिलकर बना है। ‘गामोस’ का अर्थ विवाह है। जबकि ‘फोबोस’ का मतलब डर होता है। इसका मतलब हुआ शादी का डर। गैमोफोबिया को कमिटमेंट के डर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक आम फोबिया है, जो खासकर लड़कों में होता है। शादी के साथ आने वाले व्यक्तिगत, वित्तीय और सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण लड़के शादी से घबराते हैं।

क्या है लक्षण गैमोफोबिया के लक्षण

कमिटमेंट के किसी भी विचार के कारण घबराहट।
किसी भी काम के कमिटमेंट को करने में असमर्थता।
विचारों पर कंट्रोल ना कर पाना, आक्रामक होना।
शादी के ख्याल से ही डर जाना।
चिंता, एंग्जायटी और स्ट्रेस होना।
खुद पर कंट्रोल खो देना।
सही पार्टनर ना मिल पाने का भय होना।
भावुक होकर रोने लगना।
इनके अलावा शादी के बारे में सोचकर सीने में दर्द, जी मिचलाना, सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी भी लक्षण हो सकते हैं।

मानसिक स्थिति, जिससे उबरना संभव
मनोचिकित्सक डॉ अनिता गौतम ने बताया कि गैमोफोबिया यानी रिश्तों के प्रति गहरी आशंका या डर, एक मानसिक स्थिति है जिससे उबरना पूरी तरह संभव है। आजकल इसकी पहचान और इलाज दोनों ही काफी बेहतर हो चुके हैं। बिहेवियरल थेरपी, खासकर कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी), इसमें बेहद कारगर मानी जाती है। इसके अलावा हिप्नोथेरेपी के जरिए मन को शांत कर, आंतरिक उलझनों से बाहर निकलने में मदद मिलती है। कई मामलों में जरूरत हो तो दवाओं का सहारा लिया जा सकता है।

भविष्य की अनिश्चिंतता को लेकर रहता डर
समाजशास्त्री रश्मि ओझा ने बताया कि वर्तमान दौर में शादी के बाद जिस तरह के डरावने केस सामने आ रहे हैं, उसे लेकर भविष्य की अनिश्चिंतता को लेकर डरना लाजमी है। लुटेरी दुल्हन, दहेज के झूठे केस तो कभी एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के मामले आमबात हो गई हैं। इसके अलावा रिश्तों को निभाने को लेकर भी एक फीयर फैक्टर बना रहता है। गैमोफोबिया से जूझ रहे लोगों के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपने अनुभवों, भावनाओं और डर को किसी भरोसेमंद व्यक्ति या विशेषज्ञ से साझा करें। बात करने से मन का बोझ हल्का होता है और समाधान की राह भी खुलती है।

जिला प्रशासन की तत्परता से 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया,”परिजनों को दी गई समझाइश बाल विवाह गैरकानूनी है,,

बेमेतरा, 11 अप्रैल 2025 :

बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन पर प्राप्त हुई

जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते 10 अप्रैल को विकासखण्ड नवागढ़ के एक ग्राम से 16 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हुई।

टेमरी के पास स्थित ग्राम में साहू परिवार की 16 वर्षीय बालिका का विवाह बाना रायपुर निवासी युवक से होने से रोका। परिजनों को समझाइश दी गई, जिसके पश्चात उन्होंने बालिका के विवाह को निर्धारित वैधानिक आयु पूर्ण होने तक स्थगित करने की सहमति दी।

सूचना के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योम श्रीवास्तव एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती जयश्री नामदेव की निगरानी तथा परियोजना समन्वयक राजेन्द्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही की।
टीम में विधिक सह परिविक्षा अधिकारी श्रीमती साक्षी बाजपेयी, परामर्शदाता आभाष शर्मा, आउटरिच वर्कर महेश पटेल, स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, कोटवार एवं मितानिन शामिल थे।

परिवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जानकारी दी गई कि विवाह की न्यूनतम आयु पूर्ण न होने पर विवाह कराना एक दंडनीय अपराध है। इसके अंतर्गत माता-पिता, रिश्तेदार, बाराती, विवाह आयोजक, और सहयोगी सभी दोषी माने जा सकते हैं तथा उन्हें 2 वर्ष तक की कठोर कारावास या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों दंड मिल सकता हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:
• बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, या मोबाइल नंबर 8319141116, 8269844404 पर दी जा सकती है।
• बाल विवाह में शामिल बालक/बालिका अपने विवाह को शून्य घोषित कराने का अधिकार रखते हैं।
• पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, सरपंच इत्यादि को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है
।

अपील:_:सभी सेवा प्रदाताओं (धर्मगुरु, पुरोहित, बैंड बाजा, हलवाई, टेंट, फोटोग्राफर, प्रिंटिंग प्रेस, डीजे इत्यादि) से अनुरोध है कि विवाह से पूर्व वर-वधु की आयु की पुष्टि करें। यदि विवाह कानूनी आयु से कम उम्र में हो रहा हो, तो सेवाएं न दें।