आज आतंकियों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम टूरिस्ट स्पॉट पर गोलीबारी की जिसमें 26 से अधिक लोगों की मौत ।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ है।अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि पर्यटकों पर बंदूकधारियों ने फ़ायरिंग की, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।
प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।
पहलगाम घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई एक आतंकी हमला है, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। ध्यान देने की बात है कि आतंकी धर्म पूछकर गोली चला रहे थे पहले नाम पूछते थे फिर गोली मारते थे। घायलों में से एक महिला ने बताया कि उसके पति को सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
घटना के विवरण:
आतंकी हमला: पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ, जो पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत इलाका है।
गोलीबारी: आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कई पर्यटक घायल हुए।
– सेना का सर्च ऑपरेशन: घटना की खबर मिलते ही सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
प्रतिक्रिया:
– पीएम मोदी की प्रतिक्रिया: पहलगाम आंतकी हमले के बाद पीएम मोदी ने UAE से शाह को दिए निर्देश।
गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की। पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपलब्ध रहे।
अमेरिकन राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स पर लिखा, “कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
– स्थानीय प्रशासन: घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
यह घटना 22 अप्रैल 2025 को हुई थी, और अभी तक इसकी विस्तृत जानकारी सामने आ रही है
Grievance Officer: Saurabh Pandey
Head Office
Near hellipad Raipur road Bemetara 491335
Branch Office
Sector 11b b_1_405 dunda kamal vihar Raipur 492001
Branch 2: Ward No. 9, Professor Colony, Kawardha, District- Kabirdham.
Phone No. 07824299049
Qualification: BSc Media Technology, Bangalore
