18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 288

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल वेटिकन सिटी यात्रा पर, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

विदेश मंत्रालय ने अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार और लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 25 (आज) और 26 अप्रैल (कल) को वेटिकन सिटी का दौरा करेंगी।
वेटिकन सिटी यात्रा के मुख्य बिंदु:
–पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होना: राष्ट्रपति मुर्मू 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करना: 25 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बेसिलिका में दिवंगत पोप को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
भारत का प्रतिनिधित्व: राष्ट्रपति मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी।
–साथ में प्रतिनिधिमंडल: उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक मामलों एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया था शोक
बीते 21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का निधन हो गया था. भारत के पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा था कि पोप फ्रांसिस ने गरीबों और वंचितों की सेवा की. जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने उम्मीद की भावना जगाई. भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा.

दुनियां के 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट होंगे शामिल
वेटिकन ने गुरुवार को कहा कि कम से कम 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट शामिल हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगी ये हस्तियां?
अंतिम संस्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक और निवर्तमान चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा, और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का उन बड़े नेताओं में शामिल हैं जो पोप के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे।

अंतिम संस्कार के दिन भारत में राजकीय शोक
भारत ने घोषणा की कि पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के सम्मान में 26 अप्रैल को राजकीय शोक मनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह घोषणा की, और आगे बताया कि इस दिन पूरे भारत में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है.

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का फरमान,जनता हो रही परेशान

छत्तीसगढ़ के 40 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेंगे जो तय सीमा में मुनासिब नहीं है।

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने का आदेश 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों के लिए 19 नवंबर 2024 से लागू किया गया था।

इधर नंबर प्लेट बदलने की यही रफ्तार रही तो प्रदेश के 40 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में 20 महीने और लगेंगे ।उस के लिए अब 30 तक मोहलत दिया गया है।

नियम का पालन न करने पर:ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है।
HSRP लगवाने के लिए अधिकृत एजेंसीज: परिवहन विभाग ने मेसर्स रियल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को अधिकृत किया है।
शासन के नए नियमानुसार अप्रैल 2019 के पहले के वाहनों में नए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए छग शासन ने 30 अप्रैल की समय सीमा तय की है। जबकि इन दिनों राज्य भर में एक दिन में 10 हजार से भी कम नंबर प्लेट ही लग पा रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई की तैयारी: दूसरी तरफ शासन की ओर से समय सीमा तय होते ही पुलिस ने कार्रवाई के लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। रायपुर में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और जवानों को हाई सिक्योरिटी (एचएसआरपी) रजिस्ट्रेशन प्लेट की खासियतें बताई गई और फर्जी नंबर प्लेट का पता लगाने के तरीके भी बताए गए,पर आम जनता की समस्याओं पर विचार नहीं किया गया।
राजधानी रायपुर बस नहीं बल्कि दूरदराज के जिलों से भी नंबर प्लेट बदलवाने में काफी परेशानी होने की सूचना और शिकायतें आ रही हैं।
रायपुर में ही पेडिंग आवेदनों की संख्या एक लाख से ऊपर
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में तकरीबन 40 लाख वाहनों में रायपुर जिले में ही लगभग 8 लाख वाहनों में नए नंबर प्लेट लगने हैं। सबसे ज्यादा आवेदन रायपुर में, बावजूद दिन में तीन से चार हजार नंबर प्लेट ही लग पा रहे हैं। जबकि पेडिंग आवेदनों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच गई है।
सर्व सुविधा युक्त रायपुर राजधानी में जब रफ्तार यह है तो फिर अन्य जिलों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से समस्या,दो ही एजेंसी को ही टेंडर:_सूत्रों का कहना है कि मुख्यालय ने शिविर लगाने, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करने जैसे निर्देश दिए है,लेकिन केवल दो एजेंसियों को ही पूरे प्रदेश में एचएसआरपी के लिए टेंडर देने से सुविधाओं में बढ़ोतरी आसान भी नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहनों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से आ रही है।
वाहन मालिकों की परेशानी खर्चा दस हजार तक हो सकता है: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए वाहन मालिकों को लंबी लाइनों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वाहन मालिकों का कहना है कि उन्हें HSRP लगवाने के लिए 10,000 रुपये तक का खर्चा करना पड़ सकता है।
सरकार के निर्देश: सरकार ने सभी वाहनों पर HSRP लगवाना अनिवार्य कर दिया है, जिसका उद्देश्य वाहनों की सुरक्षा और पहचान को बढ़ाना है। हालांकि, वाहन मालिकों का कहना है कि सरकार को उन्हें HSRP लगवाने के लिए अधिक समय देना चाहिए।
आर्थिक बोझ: HSRP लगवाने के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए।
ऑनलाइन भुगतान में ही दिक्कत
इसके बावजूद भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।अभी तो ऑनलाइन भुगतान में भी दिक्कत कई उपभोक्ताओं की आरसी बुक गुम है तो कई उपभोक्ता खरीदी वाहन का अपने नाम पंजीयन ही नहीं कराया है।
नागरिकों का कहना है कि मोबाइल नंबर से लेकर अन्य दस्तावेज तैयार करने में अब काफी समय लग रहा है। लिहाजा उनकी परेशानी बढ़ गई है।


मौसम का मिजाज रहेगा कहीं गरम तो कहीं नरम” IMD ने जारी किया हिट_वेव_अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

हिट वेव से बचाव धूप से बचना पर्याप्त पानी पीना शीतल पेय आराम के साथ बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना

बेमेतरा का मौसम आज, 25 अप्रैल को, अधिकांशत: धूप वाला रहेगा, जिसमें कुछ बादल भी हो सकते हैं। तापमान अधिकतम 111 डिग्री फारेनहाइट (43.9 °C”) बेमेतरा का मौसम 25 अप्रैल को, अधिकांशत: धूप वाला रहेगा, जिसमें कुछ बादल भी हो सकते हैं। वर्षा की संभावना लगभग 0% है, और हवा की गति 5-10 मील प्रति घंटे होगी ।

गर्मी का मौसम है देश के कई राज्यों में गर्मी का पारा 40 “°C पार कर गया है। दिल्ली, यूपी राजस्थान से लेकर बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण उष्ण लहर की संभावना है।मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से लोग दो चार होंगे। एक नजर मौसम के मिजाज पर

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम गर्म और धूप वाला रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 42 “°C ) और न्यूनतम तापमान 82 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 28 “°C ) रहने की उम्मीद है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 27% से 34% के बीच रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ बिहार-झारखंड में ओले, आंधी यूपी-पश्चिम बंगाल में आंधी :_बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 26-29 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान, ओले और बारिश की भविष्यवाणी है। सिक्किम में 26-27 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय:_जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 25-26 अप्रैल को तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी की आशंका है।

पूर्वोत्तर में तेज हवाएं और भारी बारिश:_बांग्लादेश और असम के ऊपर बना चक्रवाती दबाव और छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन के कारण पूर्वोत्तर भारत के राज्य—असम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड—में 7 दिनों तक बारिश और 60 km/घंटा से तेज हवाएं चलेंगी।

दक्षिण भारत में :_तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तमिलनाडु में वर्षा की संभावना बताई गई है।

उत्तर भारत लू की हालात :_IMD के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में लू चलने की स्थिति। 25 से 30 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में तापमान 45 “°C तक पहुंचने की संभावना है। कहीं कहीं महाराष्ट्र में गुरुवार का तापमान 45.6 “°C तक पहुंच गया। वहीं, गुजरात, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तापमान 40-45 “°C के बीच रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में पारा चढ़ेगा:_पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पूर्वी भारत में तापमान स्थिर रहेगा लेकिन यूपी में 3 दिन बाद गिरावट आ सकती है।

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने की विभागीय समीक्षा बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश।

तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर।

समय बाधित अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र निवारण के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश।

कर्मयोगी ऐप सरकारी कर्मचारियों को अपनी क्षमताओं को बेहतर ढंग से विकसित करने में करेगी मदद।

 बेमेतरा :_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में तीन नए आपराधिक कानून – नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

   एसएसपी ने कहा कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के समय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य है, मामलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते समय सावधानी बरतने, घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार करने, साक्ष्य जुटाने और साक्षियों की सूची व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। आमजन से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील की।

 बैठक में कर्मयोगी ऐप और iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी जोर दिया गया, जो सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास में सहायक है।

 एसएसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से मिलने और बातचीत करने और उनकी समस्याओं को समझने और त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करने कहा। थानों में फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुनकर शीघ्र निराकरण करने और महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धोखाधड़ी, IT एक्ट, महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही गई।

ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने तथा म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाने के निर्देश दिए गए। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन अपराधियों पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी, अधिकारियों का मनोबल बनाए रखने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 सायबर प्रहरी अभियान, त्रिनयन एप और सशक्त एप के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही हमर पुलिस हमर बाजार एवं हमर पुलिस हमर गांव जैसे अभियानों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, रात में गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, तथा गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

  बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी शामिल रहे।

डिजिटल इंडिया के बढ़ते कदम अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र:_खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ग्राम टेमरी में किया उद्घाटन

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, छोटे-छोटे कामों के लिए पैसा निकालने नहीं जाना पड़ेगा दूर : मंत्री श्री बघेल

बेमेतरा, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरी में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस सुविधा केन्द्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ अवसर पर दो महिला हितग्राहियों, श्रीमती शशि कुर्रे और श्रीमती कंचना ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000-1000 रुपये की राशि इस केन्द्र से निकाली। मंत्री श्री बघेल ने दोनों को नगद राशि भी सौंपते हुए योजना की सफलता की सराहना की।
खाद्य मंत्री ने इस श्री बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अब अपने खातों से नकद राशि निकाल सकेंगे, जमा कर सकेंगे, बिजली-पानी के बिल भर सकेंगे और पेंशन व बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र ग्रामीणों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी ।

  • बेमेतरा जिले में अब तक 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू किए जा चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजक कार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत सभा पति अंजू बघेल, अजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, ई-जिला प्रबन्धक चिप्स , जिला प्रबन्धक सी.एस. सी. युगल किशोर आडिल, डी. पी.एम. ग्राम पंचायत csc/vle मयंक शुक्ला, डी. पी.एम. ग्राम पंचायत csc/vle अकलाख कुर्रे सहित पंच-सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।*

भारत में आतंक वाद के विरुद्ध सुपर फाइव एक्शन प्लान,,अब निकलेगी पाकिस्तान की जान

Janchoupal 36

ऐ आतंकी बता तेरा क्या है निजाम निर्दोष हत्याओं से तेरा क्या है पैगाम,,आदमी तो तू हो नहीं सकता अब देख तेरा क्या है अंजाम..

पहलगाम में टूरिस्ट स्पॉट पर आतंकी हमला हुआ जिसमें तीन दहाई की संख्या में मौत की पुष्टि हो रही है।सरकार हतप्रभ है ये कैसे हो गया जहां हम अमन चैन की वादी समझ रहे थे वहां पर ये मौत का मातम क्यों हुआ।
अब भारत सरकार पड़ोसी मुल्क पर बंदिशे लगा रही है पहले गले लगाते आई है।चलिए देर आए दुरुस्त आए।ये अच्छा हुआ कि आतंक के पालनहार पर भारतीय खैरात बंद की गई।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और कई आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं:
पहले आतंकवाद पर प्रहार
आतंकवाद विरोधी कानून
अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) इस कानून के तहत आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और आतंकवादियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए हैं।
एनआईए एक्ट: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को आतंकवादी मामलों की जांच और अभियोजन के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं।
आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैसे कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अन्य आतंकवादी संगठन जैसे कि सिमी,आईएसआईएएस आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग
आतंकवाद विरोधी साझेदारी भारत ने कई देशों के साथ आतंकवाद विरोधी साझेदारी की है, जैसे कि अमेरिका, रूस, इजरायल आदि।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद विरोधी प्रस्तावों का समर्थन किया है और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई की मांग की है।
आर्थिक बंदिशें:
आतंकवादियों की संपत्ति जब्त: आतंकवादियों की संपत्ति जब्त करने और उनके वित्तीय स्रोतों को बंद करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
आर्थिक प्रतिबंध आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पाकिस्तान पर नकेल
पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो कदम उठाए हैं, उनमें सबसे बड़ा फैसला है- सिंधु जल समझौते पर रोक लगाना।पाकिस्तान की सूखेगी खेती
अटारी-वाघा चेक पोस्ट को तुरंत बंद किया गया। कानूनी तौर पर जो लोग चेक पोस्ट पार कर चुके हैं, उन्हें 1 मई से पहले वापस जाना होगा।
पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा नहीं
छूट योजना के तहत भारत आने की इजाजत नहीं होगी। पहले से जारी सभी वीजा रद्द होंगे। साथ ही वीजा पर पहले से भारत आए पाकिस्तानियों को अगले 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।
पाकिस्तानी उच्चायोग भारत छोड़ो
दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को एक हफ्ते में भारत छोड़ना होगा। इन पदों को अब खत्म माना जाएगा। भारत भी अपने रक्षा सलाहकारों को इस्लामाबाद से वापस बुलाएगा।
उच्चायोग में संख्या कम होगी
भारत और पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी। ये कटौती 1 मई 2025 से लागू होगी।
इन कदमों के माध्यम से भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है।
Janchoupal36 वैचारिक चर्चा
हर आदमी आज उलझन में है कश्मकश भरी जिंदगी जी रहा अब चंद पल खुली हवा में शुकून से जीने गया तो मौत बाहें पसारे मिली।ये आतंकी होते क्यों है इनका इरादा क्या है क्यों छुपकर निर्दोष लोगों की हत्याएं करता है।आदमी है तो कुछ उसूल भी होते है फिर क्या है.?? ये आदमी नहीं है ?शैतान है जो निर्दोष की जान लेते हैं।
बलवानो को देखकर शैतानों के रूह कांप उठते है अगर ये किसी देश से वास्ता रखते है तो इसे छल की चाल से मारा जाए और अगर ये शैतान है तो इनको बलप्रयोग से रौंदा जाय, क्योंकि दुश्मन सामने से वार करता है और शैतान शरीर में आत्मा में घुस के मारता है।
ये आतंकी आए कहां से और गए कहां ! कहीं ये स्थानीय समाज से या सरकार से जुड़े तो नहीं हैं। ध्यान दीजिए ये आवाम के दहशत गर्द हैं जो आवाम में ही है।

वन नेशन वन इमोशन
अब समय आ गया है राजनीति में एक पैटर्न लाने का कि राजनेता के अंदर राष्ट्रभक्ति कितनी है मुख्यमंत्री बनने योग्य कौन है इसका आधार जातीय नहीं राष्ट्रीयता होना चाहिए।
आतंकी देश विरोधी ही बस नहीं है मानवता विरोधी भी है और ऐसे नापाक इरादे वालों को पनाह देता कौन है,इनका समर्थन कौन करता है, इस पर विचार होना चाहिए।समय आ गया है अब नेता का राजनीत में आने का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में लिखित और मौखिक परीक्षाओं से गुजरना होता है, वैसे ही सत्ता योग्य राजनेताओं का राष्ट भक्ती के लिए मौखिक एग्जाम होना चाहिए।

जिसके चयन कर्ता राष्टभक्त हो, धर्म निरपेक्ष, सम्प्रदायवाद से दूर क्षेत्रीयवाद से परे और जातिवाद से अलग व्यक्ति हों।राष्ट्रवाद के सामने कोई वाद नहीं होना चाहिए अन्यथा आतंक वाद और नक्सल वाद कभी खत्म नहीं होगा। राजनीति में तो सत्ता वाद हावी है, जिस कारण आज संख्यावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और पार्टीवाद आधारित राजनीति खड़ी है ,तब राष्ट्रवाद कहां से आयेगा।
वन नेशन वन इलेक्शन की बात तो हो रही है।अब इस नेशन में इमोशन और इलेक्शन में सलेक्शन की जरूरत है।

5 शैक्षणिक खबरें जनचौपाल 36,खबर पंच

_1_

विलंब शुल्क के साथ सेमेस्टर एग्जाम के आवेदन 26 तक
रायपुर | पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाएं मई-जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विलंब शुल्क के साथ 26 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम,बीबीए, बीसीए, बीए. बीएड, बीएससी.बीएड, बीकॉम. बीएड के साथ ही पीजी सेमेस्टर परीक्षा भी होगी। परीक्षा की समय-सारणी जल्द जारी होगी। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है। पिछले साल यूजी फर्स्ट ईयर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी लागू हुई।इसके अनुसार वि.वि की ओर से फर्स्ट
सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में हुई थी।

_2_

DEO ऑफिस से जारी आदेश स्कूलों में नहीं लगेंगी समर क्लासेस,
रायपुर

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन शिविर – समर क्लासेस अब नहीं लगगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला रायपुर एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / फेडरेशन रायपुर ने समर क्लास नहीं लगाने को लेकर पत्र दिया था।इसमें कहा गया था कि गर्मी में इसके आयोजन से शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
पिछले दिनों ग्रीष्मकालीन शिविर समर क्लास के आयोजन को लेकर डीईओ से निर्देश जारी किए गए थे। छात्रों में कौशल विकास,आत्म विश्वास, नेतृत्व, टीम वर्क एवं रचनात्मक गुणों का विकास करने तथा पिछली कक्षाओं छात्रों ने जो पढ़ाई की है, उसकी पुनरावृत्ति करने के उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टियों में समर क्लास का आयोजन किया जाना था।

_3_

पांचवीं और आठवीं के नतीजे 25 तक
रायपुर | पांचवीं और आठवीं के परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्कूलों को भेजा जाएगा। स्कूल अपने स्तर पर परिणाम जारी करेंगे। प्रदेश में इस बार एक समय-सारणी के अनुसार यह परीक्षाएं हुई थी। इसमें शासकीय के साथ ही कई
निजी स्कूल भी शामिल हुए थे। जिला स्तर पर यह परीक्षाएं हुई थी। जानकारी के मुताबिक रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी पांचवीं-आठवीं के रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी हो जाएंगे। इसके अनुसार तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि परीक्षा में करीब दस लाख बच्चे शामिल हुए। पांचवीं की परीक्षा 27 मार्च तक और आठवीं की परीक्षा 3 अप्रैल तक हुई थी। इसी तरह नवमी ग्यारहवी
की परीक्षा पिछले दिनों हुई थी। कई स्कूलों में इसके रिजल्ट जारी हो चुके हैं।

_4_

बीसीए का रिजल्ट जारी, फर्स्ट ईयर में 50% और सेकंड में 60% पास
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से बीसीए के नतीजे जारी किए गए हैं। फर्स्ट ईयर (ओल्ड कोर्स) में 50 प्रतिशत और सेकंड ईयर में 60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बीकॉम सेकंड ईयर के नतीजे भी जल्द जारी होंगे। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है। बीसीए सेकंड ईयर में 701 परीक्षार्थी थे। इनमें से 419 पास हुए। 81 फेल। 198 को पूरक मिला, जबकि विभिन्न कारणों से 3 छात्रों के रिजल्ट रोके गए। इसी तरह बीसीए पार्ट-1 में 32 परीक्षार्थी थे। 16 पास हुए। 10 फेल और 6 को पूरक मिला। पिछले दिनों बीसीए पार्ट-3 के परिणाम जारी हुए थे। इसमें 69 फीसदी पास हुए। इसी तरह बीकॉम पार्ट-3 के नतीजे भी पिछले दिनों घोषित किए गए। रिजल्ट रविवि की वेबसाइट पर जारी किए
गए हैं। परिणाम से नाखुश छात्र पात्रतानुसार 15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

_5_

यूजीसी नेट के लिए 7 मई तक लिए जाएंगे आवेदन
रायपुर | यूजीसी नेट जून 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 7 मई तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क 8 मई तक जमा किए जा सकते हैं।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर
से 21 जून से 30 जून 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेट इस बार भी तीन कैटेगरी के लिए हो रही है जैसे जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी और पीएचडी एडमिशन। तीसरी कैटेगरी पीएचडी एडमिशन को पिछले साल नेट एग्जाम में शामिल किया गया था। परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग 1150 रुपए। जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी 600 रुपए एससी, एसटी के लिए 325 रुपए है। हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र जैसे
85 विषयों के लिए यह परीक्षा होगी। देश के करीब 285 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के छह शहरों में जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई नगर, जगदलपुर और अंबिकापुर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जारी की गई है।

CGPSC द्वारा मनोरोग विशेषज्ञ काउंसलर सहित 21 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल से,

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा मनोरोग काउंसलर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 27 मई 2025 तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 अप्रैल 2025 (दोपहर 12:00 बजे)
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 मई 2025 (रात 11:59 बजे)
  • आवेदन कैसे करें: www.psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें 

रायपुर:_
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छग के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी विशेषज्ञ,क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर मनोरोग की भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी से आवेदन मंगाए गए हैं। 28 अप्रैल से फॉर्म भरे जाएंगे। एग्जाम फीस से इस बार भी स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को छूट दी गई है।पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक लिए निर्णय के अनुसार सीजीपीएससी की परीक्षाओं में भी स्थानीय आवेदकों से भी शुल्क लिया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने पर यह फीस वापस हो जाएगी। लेकिन इस भर्ती के लिए आवेदन पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही मंगाए जा रहे हैं। आने वाले अगली भर्ती में फीस का प्रावधान होगा। मनोरोग विशेषज्ञ,पैथोलॉजी विशेषज्ञ, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट
और काउंसलर मनोरोग के कुल 21 पदों पर भर्ती होगी।

इसमें क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के सबसे अधिक 12 पद हैं। मनोरोग विशेषज्ञ के 6, काउंसलर मनोरोग के 2 और पैथोलॉजी विशेषज्ञ के लिए एक पद की वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन 27 मई तक भरे जाएंगे। मनोरोग विशेषज्ञ और पैथोलॉजी विशेषज्ञ के लिए आयु 25 वर्ष से 35 वर्ष है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर मनोरोग के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

पीएम मोदी सऊदी अरब यात्रा छोड़ कर भारत लौटे, आते ही उच्च स्तरीय बैठक ली

मरने वालों का धर्म था तो मारने वालों का धर्म क्या है??
दो आतंकी के मारे जाने की खबर है।
इधर आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में घुसपैठ की कोशिश की। इस घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने उन्हें घेर लिया और उनका एनकाउंटर कर दिया।
नई दिल्ली/पहलगाम(मीडिया सूत्र)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण अपनी सऊदी अरब यात्रा स्थगित कर दी। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। पीएम मोदी ने हमले की जानकारी मिलने पर अपना दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और भारत लौट
आए।

पीएम मोदी की इस यात्रा स्थगित करने से सरकार की प्राथमिकता का पता चलता है कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की सलामती सबसे पहले है।
भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की,
हमले की विस्तृत जानकारी ली और स्थिति की समीक्षा की।
उच्च-स्तरीय बैठक की: विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की।
आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया:
हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय नेताओं से समर्थन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।
संदिग्ध बाइक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले वाली जगह पर बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल मिली है, जिसके आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।
घटना स्थल पर पैदल या खच्चर द्वारा ही पहुंचा जा सकता है
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में, जहां ये आतंकी हमला हुआ, वहां सिर्फ पैदल या फिर खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है।
आम जनता ने दी प्रतिक्रिया
आम जनता इसे उरी और पुलवामा जैसी घटना मान रहे है हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है लोग कैंडल मार्च निकाल जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जल संकट पर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर, सीएम साय के निर्देश से 11 हजार से अधिक हैंडपंप सुधारे गए

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क
है और इसकी गहन निगरानी की जा रही है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में हैंडपंपों की मरम्मत के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत तेजी से कार्य हुए हैं और अब तक 86 मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से 11,238 हैंडपंपों की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं,वहां तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली और प्रदेश में पेयजल की उपलब्धता, भूजल स्तर, जल जीवन मिशन की प्रगति और जल संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सुशासन तिहार पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा में पीएचई विभाग का मुख्य अभियंता परिक्षेत्रीय कार्यालय खोलने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन पर ध्यान फोकस करने कहा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर नल से जल पहुंचाने का बड़ा संकल्प लिया है। जल
जीवन मिशन के शेष कार्यों को उन्होंने समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन की
आगामी वर्षों की कार्ययोजना की भी समीक्षा की।

छग के 6 जिले 10 विकास खंड जल संकट के साये में

श्री साय ने कहा कि भूजल स्तर में गिरावट से प्रभावित विकासखंडों के साथ-साथ बिना जल स्रोत वाले ग्रामों की सूची भी तैयार करें, ताकि इसे दूर करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा
सकें। श्री साय ने भूजल संकट से जूझ रहे 6 जिलों के 10 विकास खंडों को लेकर चिंता जताई और कहा कि अल्पकालिक व
दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर जल संकट से निपटना होगा। उन्होंने रिचार्ज पिट और वर्षा जल संचयन जैसी जल संरक्षण तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही और अनियंत्रित भूजल दोहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

जनता को जल सरंक्षण पर जागरुक करें

मुख्यमंत्री ने कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और वन विभागों को आपसी समन्वय के साथ कैच द रेन जैसे जल संरक्षण अभियानों को सुशासन तिहार के दौरान व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए।