18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 287

सार्क वीजा वाले पाकिस्तानी भारत छोड़ें, छत्तीसगढ़ में पुलिस की कड़ी जांच

सार्क(SAARC )का अर्थ है – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation)। यह एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें दक्षिण एशिया के आठ देश शामिल हैं: भारत पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल भूटान श्रीलंका मालदीव अफगानिस्तान आते हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य छोड़ना होगा, जिनमें से अधिकांश रायपुर में रहते हैं।

पुलिस सार्क वीजा वालों की तलाश कर रही है। क्योंकि केंद्र सरकार ने अभी केवल सार्क वीजा में आए लोगों को ही देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिनमें से करीब 1800 राजधानी रायपुर में बसे हुए हैं। इनमें से अधिकांश सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं, जबकि कुछ मुस्लिम समुदाय के हैं। हाल ही में, सरकार ने पाकिस्तान से भारत आए लोगों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ी जांच शुरू की है।

    सार्क का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। सार्क देशों के नागरिक सार्क वीजा के तहत एक दूसरे के देशों में यात्रा कर सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ में सार्क वीजा धारकों के संबंध में कार्रवाई के बारे में जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई शुरू की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों, जिनमें सार्क वीजा धारक भी शामिल हैं, को लेकर कड़ी जांच शुरू की है।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान: सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए अभियान चलाया है, जिसमें सार्क वीजा धारकों की भी जांच की जा रही है।
    • वीजा नियमों का पालन: सरकार ने सार्क वीजा धारकों से वीजा नियमों का पालन करने की अपील की है, जिसमें वीजा की अवधि और गतिविधियों के संबंध में नियम शामिल हैं।
    • कड़ी जांच: सरकार ने सार्क वीजा धारकों के संबंध में कड़ी जांच शुरू की है, जिसमें उनके दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

    कार्रवाई के कारण:

    • सुरक्षा कारण: सरकार ने सुरक्षा कारणों से सार्क वीजा धारकों के संबंध में कड़ी जांच शुरू की है, जिसमें उनके दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की जा रही है ।

    जल रहा अमरकंटक झुलस रहा जंगल खाक ना हो जाए सुरम्य मैकल वादियां…

    अनूपपुर/एमपी:_अमरकंटक के जंगलों में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 10 लाख एकड़ जंगल जलकर खाक हो गए हैं। आग की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ गया है और आसपास के इलाकों में धुंध छा गई है।

    आग की वजह: आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह आग जंगल में सूखे पत्तों और घास के कारण लगी हो सकती है।

    बुझाने के प्रयास: आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हैं।आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई है, जो पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते हैं।

    नुकसान: आग लगने से जंगल के कई हिस्सों में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं।आग की वजह से वन्यजीवों के भी हताहत होने की खबरें हैं।

    आग पर काबू पाने के प्रयास जारी था: वन विभाग और स्थानीय प्रशासन आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।आग बुझने के बाद जंगल की स्थिति का आकलन किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

    अनूपपुर / मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन कहा जाने वाला, मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक अपने शीतलता और सुरम्य वातावरण प्रसिद्ध लेकिन वर्तमान में अमरकंटक का तापमान औसत से कई गुना अधिक हो चुका है। अंधाधुंध कांक्रीट निर्माण और जंगलों का आग इसका प्रमुख कारण है। इन दिनों अमरकंटक के जंगल आग से झुलस रहे हैं । इस वर्ष फरवरी माह से ही आगजनी की घटनाएं आने लगी थी, तब से लेकर अब तक इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।

    आखिर आग लगने के कारण क्या है? वनों में आग लगने के विभिन्न कारण होते हैं, यह क्षेत्र और स्थान के अनुसार भिन्न हो सकते हैं ।अमरकंटक क्षेत्र में आग लगने के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं,आग लगने का सबसे बड़ा कारण वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मिलने वाले भूमि पट्टा की लालच में ग्रामीणों द्वारा आग लगा कर खेत बनाया जा सके, यह अधिनियम वनों में पीढ़ियों से निवासरत जनजाति समूहों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर वन अधिकार पट्टा देने का प्रावधान है किंतु सरकार और राजनीतिक पार्टियों द्वारा इसे चुनावी एजेंडा बनाकर ग्रामीणों में लालच को बढ़ा दिया जाता है।

    इसी लालच के परिणाम स्वरूप वन भूमि को कब्जा करने हेतु सफाई करने के उद्देश्य वनों की तराई में आग लगाया जाता है जो पूरे जंगल को जलाकर राख कर दे रहा है।

    दूसरा कारण
    मशरूम (पिहरी / पुटु) से संबंधित है, ग्रामीणों का मानना है कि आग लगने से अत्यधिक पिहरी / मशरूम का उत्पादन होगा जबकि यह एक मिथक है। आग लगने का एक बड़ा कारण ग्रामीणों द्वारा पशुओं को चराने हेतु रास्ते के लिए लैंटाना को साफ करने के उद्देश्य से आग लगा दिया जाता है।

    आग लगने के अन्य कारण भी हैं जैसे महुआ बिनने के उद्देश्य से, बीड़ी सिगरेट पीकर फेक देने से, वन विभाग की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों द्वारा वन
    रक्षकों से बदला लेने के उद्देश्य से तथा शिकार करने के लिए पत्तों को साफ करने के उद्देश्य तथा जंगली जानवरों को मारने के उद्देश्य आग लगाई जाती है । प्रशासन तथा वन विभाग को आगजनी की घटनाओं से निपटने हेतु हाई अलर्ट पर रहना चाहिए।

    नर्मदा युवा संघ संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के विषय पर कर रहा है, संस्था द्वारा वनों को आग से बचाने के लिए गांव-गांव सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं, साथ ही आग लगने की स्थिति पर युवाओं की टोली जंगलों में पहुंचकर आग बुझाने का भी कार्य करती है। वन परिक्षेत्र
    अमरकंटक के बिजोरी बीट में विगत दिन में लगे भयानक आग को काबू पाने के लिए युवा संघ के 35 सदस्यों की दल द्वारा रात 9 बजे से 1 तक आग बुझाने की कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया।

    हिंदू नाबालिक से दोस्ती प्रेमजाल फिर सामूहिक बलात्कार

    अलग अलग धर्म होने के कारण मामले की रिपोर्ट लिखने पुलिस ने समय लगाया, वहीं हिन्दू युवती को अन्य हिन्दू युवती लाने आरोपी दबाव बनाते रहे…..

    राजधानी भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी में इससे मिलता-जुलता एक और मामला सामने आ गया है। बैरागढ़ की रहने वाली एक नाबालिग से शाहरुख नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी शिकायत आरोपी के परिचितों से की, तो उन्होंने उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना विवरण एवं जानकारी:

    घटना विवरण में बैरागढ़ क्षेत्र में एक लड़की के साथ रेप का मामला उजागर हुआ। आरोपियों ने लड़की को दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर उसका शोषण किया और बाद में उसे ब्लैकमेल कर अन्य लोगों के पास भेज दिया।

    लड़की को शाहरुख नामक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और उसका रेप किया।बाद में उसने लड़की पर अपनी नाबालिग सहेली को अपने दोस्त अयान के साथ रिश्ता बनाने के लिए दबाव डाला।अयान ने अपने दोस्त से कराया दुष्कर्म
    पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला अयान दूसरा दरिंदा था। इसके बाद अयान ने अपने दोस्त अरबाज के साथ पीड़िता का दुष्कर्म कराया। शाहरुख बैरागढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने के साथ उसके साथ बाणगंगा क्षेत्र में भी दुष्कर्म किया।अयान ने नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसे अरबाज शेख के पास भेज दिया।

    कार्रवाई:

    • पुलिस ने शाहरुख, जोया, फैजान और जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    • अयान और अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
    • पुलिस इस मामले में अन्य पीड़िताओं की तलाश कर रही है और जांच कर रही है कि कहीं यह एक संगठित गिरोह तो नहीं है ।
    • मां के कहने पर पीड़ित युवती ने किया खुलासा
    • आरोपी के आए दिन फोन कर पीड़िता को बुलाते और अलग-अलग लोगों से दुष्कर्म कराते थे,युवती घर से बिना बताए निकलने लगी।वापसी पर मां पूछती तो वह खामोश चुप सी रहती। मानसिक रूप से कमजोर दिखने पर मां ने जोर देकर पूछा, तब पीड़िता ने किया पूरा खुलासा। इसके बाद मां ने टीटी नगर थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। घटनास्थल श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का होने के कारण श्यामला हिल्स पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी मामले में बैरागढ़ पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर शाहरुख और अयान को गिरफ्तार किया है। 

    अवैध खनन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई 759 हाइवा रेत जब्त

    अभनपुर, छत्तीसगढ़ में रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन और भंडारण पर नकेल कसते हुए 759 हाइवा अवैध रेत को जप्त किया है। यह कार्रवाई गोबरा नवापारा से लगे ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी और रामपुर डगनियां में की गई है।

    कार्रवाई की मुख्य बातें:

    • जप्त रेत की मात्रा: 759 हाइवा अवैध रेत जप्त की गई है।
    • कार्रवाई के स्थान: गोबरा नवापारा से लगे ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी और रामपुर डगनियां में कार्रवाई की गई है।
    • कार्रवाई की वजह: अवैध रेत खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

    यह कार्रवाई प्रशासन की सजगता को दर्शाती है और अवैध खनन में लिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश देती है कि अब किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

    प्रशासन की टीम को बड़ी सफलता मिली है टीम ने एक साथ उपरोक्त सभी स्थानों पर दबिश दी और मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध रेत को जप्त कर लिया। यह कार्यवाही न केवल प्रशासन की सजगता को दर्शाती है, बल्कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश भी देती है कि अब किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

    जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तहत कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देशन और सीएमएचओ एवं जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श व रक्त जांच.

    140 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श के साथ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी ,सी रक्त जांच किया गया

    बेमेतरा 26 अप्रैल 2025

    जिला जेल बेमेतरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACO) तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (CGSACS )के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (DACS) रणबीर शर्मा के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत कुमार ध्रुव, जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ खगदेव साहू के मार्गदर्शन में जिला जेल बेमेतरा में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण ,परामर्श,रक्त जांच सुविधा प्रदान तहत 26 अप्रैल 2025 को जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

    जिला जेल में 140 विचाराधीन बंदियों का जिला चिकित्सालय बेमेतरा HCTS (एच आई वी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विस) के परामर्शदाता पुरानिक नायक द्वारा सभी बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श के साथ एचआईवी /एड्स फैलने के कारण और बचाव,यौन रोग, सिफीलिस,हेपेटाइटिस पर जानकारी देते हुए काउंसलिंग किया गया एवं HCTS एमएलटी संजय तिवारी द्वारा एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, आदि रक्तजांच किया गया , उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक ,फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, जेल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी उपस्थित रहे।

    सरगुजा संभाग के मेडिकल कॉलेज में 400 से अधिक पदों की अटकी भर्ती पर,तीन साल बाद आया नया मोड़ ,,

    तीन वर्षों से लंबित भर्ती में शासन ने कहा अब व्यापम के जरिए भर्ती प्रकिया की जाएगी

    सरगुजा संभाग की मेडिकल कॉलेज राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की भर्ती में अब नया मोड़ आया है। शासन ने कहा व्यापम के जरिए भर्ती प्रकिया की जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिन सवा लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया था उनका अब क्या होगा। फिलहाल इस बारे में कॉलेज प्रबंधन के पास भी कोई जवाब नहीं है।
    ज्ञातव्य है कि राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा मेडिकल कॉलेज में 39 पदों के 445 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया
    हेतु अधिसूचना जुलाई 2022 में जारी की गई थी और अगस्त माह तक आवेदन लिए गए। कॉलेज प्रबंधन द्वारा नियम के तहत पांचवीं अनुसूची के तहत यह भर्ती सिर्फ सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए निकाली गई थी।
    मेडिकल कॉलेज में नौकरी पाने के लिए संभाग भर से युवाओं ने आवेदन किया था। आवेदन करने के लिए स्पीड पोस्ट का प्रावधान किया गया था जिसके बाद पोस्ट ऑफिस में आवेदन फॉर्म जमा करने को लेकर युवा जद्दोजहद करते नजर आए थे। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई।
    प्रबंधन के पास समस्या कर्मचारियों की कमी
    अधिकारी नहीं करा पाए स्कूटनी इस भर्ती प्रक्रिया में लेट_लतीफी का सबसे बड़ा कारण यह है कि विभिन्न पदों के लिए प्रदेशभर से सवा लाख आवेदन आए और इन आवेदनों की स्कूटनी मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन को ही करनी थी। हैरानी की बात तो यह है
    कि दो साल में नहीं कर पाया। स्कूटनी के बाद ही यह तय किया जाता है कि किन पदों पर सीधे, किन पदों पर परीक्षा होगी और किन पदों पर सीधे साक्षात्कार लेकर नौकरी दी जाएगी। आवेदनों की छंटनी में लेटलतीफी को लेकर प्रबंधन का तर्क है कि प्रबंधन के पास कर्मचारियों की कमी है।
    2022 के आवेदनों का क्या होगा? लगभग तीन वर्षों से लंबित 445 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यापम के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रबन्धन को निर्देश दे दिए हैं लेकिन अब एक बड़ा सवाल यह है कि जिन सवा लाख लोगों ने नौकरी की आस में घंटों लाइन में लगकर आवेदन किया और फीस की उनका क्या होगा।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा व्यापम से होगी भर्ती
    पिछली सरकार ने भर्ती में कई प्रकार के व्यवधान कर रखे थे। उन्होंने भर्तियाँ नहीं की। अब हम व्यापम के माध्यम से भर्ती कराएंगे ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती हो सके।

    टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा जल्द पूर्ण करनी चाहिए प्रक्रिया
    सरकार कोई भी हो भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण होनी चाहिए।पिछली सरकार ने कोई लापरवाही नहीं की।ऐसा नहीं है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार में आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कोई अलग से नियम चलाए गए। ये नियम दशकों से चले आ रहे थे।यदि सरकार को लगता है कि भर्ती प्रक्रिया ठीक नहीं थी तो नई प्रक्रिया करने में सरकार को डेढ़ साल का समय नहीं लगना चाहिए था। अब तक सरकार को भर्ती कर देनी चाहिए थी। सरकार को एक दो महीने में भर्ती कर देनी चाहिए।

    जोरा में खुला मेगा मॉल,सीएम साय और स्पीकर रमन सिंह ने किया उद्घाटन

    रायपुर में जोरा मॉल का उद्घाटन 25 अप्रैल 2025 को हुआ। यह मॉल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट विकल्प उपलब्ध हैं। जोरा मॉल में आपको एक ही छत के नीचे कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
    शॉपिंग: विभिन्न ब्रांड्स के उत्पादों की खरीदारी
    डाइनिंग: विभिन्न प्रकार के रेस्तरां और कैफे
    एंटरटेनमेंट: मनोरंजन के लिए विभिन्न विकल्प

    जोरा मॉल का उद्घाटन रायपुर के लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण है, जो शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं।
    जोरा मॉल में 150 से अधिक ग्लोबल ब्रांड्स जैसे एडिडास, लेविस, टॉमी हिलफिगर और रेमंड के साथ यह मॉल लक्जरी शॉपिंग, वर्ल्ड-क्लास मूवी अनुभव, डायनिंग और मनोरंजन का अनूठा केंद्र है। 
    मॉल और सिनेमा आज शाम 4 बजे से जनता के लिए खुल गया।
    यह मॉल रायपुर के जोरा, NH-6, एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने स्थित है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मॉल के उद्घाटन पर कहा
    यह मॉल राजधानी वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जो आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा। इस अवसर पर उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा ।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा
    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है। 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आईलेंड के नाम से इस मॉल का काम प्रारम्भ हुआ, परन्तु लम्बी यात्रा के बाद आज नए कलेवर के साथ इसका शुभारम्भ हुआ। यह मॉल रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए बेहतरीन खरीदी एवं मनोरंजन का केंद्र होगा। राजधानी रायपुर देश में विकसित राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और यह मॉल इस पहचान को स्थापित करने में अपना योगदान देगा।

    शुभारंभ समारोह को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दी।

    उद्घाटन अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी के अध्यक्ष सौरभ सिंह, आरडीए के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, मॉल के संचालक विजय झावर भी उपस्थित रहे।

    विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा कालेज के छात्र छात्राओं का किया सम्मान,

    कॉलेज सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक दीपेश साहू ,,छात्रों को दी शुभकामनाएं

    बेमेतरा, 25/04/2025
    शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में एक गरिमामय कार्यक्रम स्वर्ण पदक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय दीपेश साहू जी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 14 प्रतिभावान विद्यार्थियों आशीष कुमार, अंजू चहल, कु. रेणुका, प्रीति, मीनाक्षी, हर्षा शर्मा,दुर्गा, अनित कुमार, चांदनी, लुकेश्वरी, लीना, अविनाश कुमार कु. दुर्गा, हर्षिता केसर को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, नारियल एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक श्री साहू ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम के उद्बोधन में श्री साहू ने कहा, “मैं इन सभी 14 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ। यह सम्मान न केवल आपके परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।” उन्होंने आगे कहा, “जो विद्यार्थी आज शीर्ष स्थान पर हैं, उन्हें देखकर बाकी छात्र भी मेहनत करें और आने वाले समय में खुद को साबित करें की हम भी आगामी समय मे एक बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैँ । कॉलेज का अनुशासित वातावरण ही यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है, जहाँ विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।”

    श्री साहू ने छात्रों को मोबाइल, सोशल मीडिया और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि पढ़ाई एकाग्रता और समर्पण की मांग करती है। उन्होंने कहा, “दुनिया सिर्फ सफलता देखती है। यदि आप अपने सपनों को स्पष्ट रूप से नहीं देखेंगे, तो उन्हें साकार करना कठिन होगा। सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है।”

    विधायक ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने 2018 में शिक्षक की नौकरी छोड़कर जनसेवा का मार्ग अपनाया, और जनता का अपार स्नेह ही उन्हें राजनीति में आगे ले आया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती वीणा त्रिपाठी मैडम ने बताया कि 1997 से स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता रहा है ताकि विद्यार्थी भविष्य में और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके।

    कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्रोफेसर जितेन्द्र बारले ने किया।

    इस कार्यक्रम में दिनेश साहू, डी आर साहू, बी आर साहू, एम एफ खान , डॉ डी डी द्विवेदी, सुश्री शैल शर्मा, डी पी जँघेल,श्रीमती ज्योति , डॉ पायल गोस्वामी, डॉ डोसन साहू, आशुतोष शुक्ला समस्त स्टॉफ के साथ साथ छात्र छात्राएं शामिल हुए।

    भूगोल विभाग के डॉ द्विवेदी प्रोफेसर द्वारा आभार प्रकट किया गया।

    कार्यक्रम समापन पर विधायक श्री साहू ने महाविद्यालय के विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बेमेतरा जिले में नालंदा परिसर के तहत केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इसके अंतर्गत अत्याधुनिक लाइब्रेरी और खेल मैदान की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे जिले के युवाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमएचओ ने मलेरिया जागरूकता रथ को किया रवाना..

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, मलेरिया उन्मूलन का लिया संकल्प

    बेमेतरा , 25 अप्रैल2025/- : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित आज शुक्रवार को जिले में विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” (मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए – पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें) के अंतर्गत यह आयोजन किया गया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशंवत कुमार ध्रुव एवं जिला नोडल अधिकारी (NVBDCP) सह जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बसोड़ द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    इस रथ के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को स्थानीय मलेरिया संक्रमण से मुक्त करना एवं 2030 तक मलेरिया का पूर्णतः उन्मूलन करना है। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। शहरी क्षेत्र की समस्त मितानिनों के लिए मलेरिया पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया की पहचान, रोकथाम व त्वरित उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

    मलेरिया संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द एवं उल्टी आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के लिए रुके हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा कीटनाशक-उपचारित मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी गई।
    कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक गुलाबचंद साहू, जिला मितानिन समन्वयक श्रीमती लता मेरावी, मितानिन प्रशिक्षक उषा साहू, समस्त मितानिन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने मलेरिया मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा भारत पाक संयम बरते,,सरकार ने बुलाई सर्व दलीय बैठक

    पहलगाम स्थित बैंसरन घाटी पर हुए कायराना आतंकी हमले पर भारत सरकार और भारतीय जनता बहुत गुस्से में है और इस घटना पर कठोर से कठोर कदम उठा पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारियां चल रही है।

    इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने भारत और पाकिस्तान से “अधिकतम संयम” बरतने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में स्थिति और बिगड़े नहीं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को “सार्थक आपसी बातचीत” के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले की निंदा की और दोनों देशों से शांतिपूर्ण तरीके से और ‘सार्थक पारस्परिक जुड़ाव’ के माध्यम से मुद्दों को हल करने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जो स्थिति को और तनावपूर्ण बनाए ।

    भारत ने बुलाई सर्व दलीय बैठक :_भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस मुद्दे पर चर्चा कर सकें और सरकार को अपनी राय दे सकें।

    बैठक के उद्देश्य स्थिति की समीक्षा: बैठक में जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आतंकी हमले के बाद के हालात पर चर्चा होगी।

    • सरकार की कार्रवाई: सरकार की ओर से आतंकी हमले के बाद की गई कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
    • राजनीतिक दलों की राय: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को अपनी राय देने का अवसर मिलेगा और वे सरकार को सुझाव दे सकेंगे।

    बैठक की महत्वपूर्ण बिंदु:राष्ट्रीय एकता: बैठक में राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर दिया जाएगा और सभी दलों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा।

    • आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई: सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के समर्थन की अपील कर सकती है।