29.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 280

गुजरात से एक और गद्दार पकड़ाया जो पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था,,

जासूसी के आरोप में गुजरात एटीएस ने कच्छ के एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहदेव सिंह गोहिल को किया गिरफ्तार

एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं

सीमा पार के दुश्मन को तो पहचाना जाता है जो सीमा पर युद्ध करते है लेकिन देश के अंदर रह कर देश के साथ गद्दारी करते है उनका क्या।देश के साथ गद्दारी करने वालों में एक नाम और जुड़ गया ,पाकिस्तान को BSF और भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप के साथ गुजरात से एक और जासूस पकड़ा गया है जिसका नाम सहदेव सिंह गोहिल है, जो कच्छ का निवासी है और एक मल्टीपर्पस स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम करता है। देश की सुरक्षा के लिहाज से यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पता चलता है कि जासूसी नेटवर्क कितनी आसानी से गलत हाथों में जानकारी पहुंचा सकते हैं। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और ऐसे खतरों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही हैं ।

पाकिस्तान की महिला एजेंट को व्हाट्सऐप पर भेजी जानकारी

गुजरात एटीएस एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गुजरात कच्छ के एक मल्टीपर्पस स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा यह आदमी बीएसएफ और भारतीय नौसेना से जुड़ी जानकारी एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ शेयर कर रहा है।गुजरात एटीएस ने सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है, जिसने पाकिस्तान की एक महिला एजेंट ‘अदिति भारद्वाज’ को व्हाट्सएप पर जानकारी भेजी थी।

कोई अज्ञात व्यक्ति ने 40,000 रुपये नकद भी दिए थे

एटीएस को जांच में पता चला है कि सहदेव ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एक नया सिम कार्ड खरीदा और उस नंबर पर व्हाट्सएप एक्टिव किया, जिससे वह BSF और भारतीय नौसेना की नई या निर्माणाधीन साइटों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजे।एटीएस ने बताया कि जासूसी कार्य करने सहदेव को एक अज्ञात व्यक्ति ने 40,000 रुपये नकद भी दिए थे, जो इस जासूसी नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है। आरोपी का फोन फॉरेंसिक लैब को भेजा गया है, ताकि उसके डेटा की गहराई से जांच की जा सके। सहदेव और उसके पाकिस्तानी संपर्क के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 61 और 148 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

केरल में आ धमका मानसून मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को केरल पहुंच चुका है। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

अभी नौतपा की शुरुआत ही नहीं है कि देश में बारिश की चेतावनी शुरू हो गई है। लगता है इस बार मानसून समय पूर्व आ गया है ।अमूमन 1 जून के बाद देश में मानसून सक्रिय होता है। मई महीने में नौतपा 25 जून से चालू होकर 2 जून तक रहता है अभी नौतपा के पहले ही मानसून का दस्तक हो गया लग रहा है।भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हाल ए बयां कर रही हैं।

दिल्ली- समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से
जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है। आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है लेकिन मानसून के पहुंचने से पहले पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी है पालघर जिले के नालासोपारा में भारी बारिश के कारण एक घरका छज्जा गिर गया, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया।

केरल में मानसून सामान्यत: 1 जून तक आता है। आखिरी बार केरल में सबसे पहले 2001 और 2009 में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा था। तब मानसून ने 23 मई को ही केरल में एंट्री मार दी थी। वहीं साल 1918 में मानसून अब तक सबसे पहले पहुंचा था। उस साल 11 मई को ही मानसून केरल पहुंच गया था। वहीं 1972 में मानसून सबसे लेट पहुंचा था। इस साल 18 दिन की देरी से 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।जलभराव के कारण सड़कें बंद, बिजली भी गुल।

भारतीय मौसम विभाग
(आईएमडी) ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश हो रही है। पुणे और बंगलूरू जैसे प्रमुख शहरों में भारी बारिश में जलभराव के कारण सड़कें बंद हो गई हैं कई घरों में अब भी बारिश का पानी घुसा हुआ है कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हैं तो बिजली भी गुल है।

वज्रपात और भारी वर्षा का पूर्वानुमान
कर्नाटक के तटीय और घाटी क्षेत्रों में देश में कई जगह भारी बारिश, घरों में पानी, सड़कें बंद, महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, दहलीज पर मानसून 204.5 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, कोकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ
ही वज्रपात और भारी वर्षा भी संभावित है।

देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है या बारिश की संभावना है। इनमें से कुछ प्रमुख स्थान हैं:

दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।गोवा: गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां रविवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।गुजरात: गुजरात के कई इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है, और मौसम विभाग ने अरब सागर में बने कम दबाव के कारण कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।हरियाणा और राजस्थान: हरियाणा और राजस्थान में भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, और हरियाणा में हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।केरल: केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, और कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।बिहार, झारखंड और ओडिशा: इन राज्यों में 26 मई तक भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक: कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है ।

हत्या के आरोपी फरार”_ पकड़वाने पर पुलिस ने रखा 30 हजार का इनाम

फरार हत्यारोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित,पता बताने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय।सोनपुरी चौकी संबलपुर में हुई हत्या के आरोपी सोहन राजपूत फरार है ।हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

बेमेतरा:_ प्रार्थी अजय राजपूत, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुरी, चौकी संबलपुर द्वारा दिनांक 17 फरवरी को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ खेत से राहर लेकर लौट रहा था। कुछ समय पश्चात उसकी पुत्री लापता हो गई, जिसे खोजबीन के बाद धान के खेत में मृत अवस्था में पाया गया।

इस संबंध में चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 09/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 40/2025, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण का आरोपी – सोहन राजपूत, पिता रज्जू राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुरी, फरार है। लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी की गिरफ्तारी हेतु 5,000/- रूपये (पाँच हजार) के नगद इनाम की घोषणा की गई थी। अतः आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा इनाम राशि बढ़ाकर 30,000/- घोषित की गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80(ए) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत यह घोषणा की जाती है कि जो व्यक्ति आरोपी के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देगा, जिससे उसकी विधिपूर्वक गिरफ्तारी संभव हो सकेगी, उसे 30,000/- की नगद इनामी राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा लिया जाएगा।

संपर्क दूरभाष क्रमांक:-

1. पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग–94791-92000
2. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा –
94791-90088,
3. अति.पुलिस अधिकारी बेमेतरा –
94791-91400
4. चौकी प्रभारी सम्बलपुर –
84353-97978

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को लेकर प्रशासन ने की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी महीनों में जनभागीदारी बढ़ाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे मिशन के लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सकें।

बेमेतरा:_ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की बैठक आज जिला पंचायत बेमेतरा के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रणबीर शर्मा ने की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, जनसंपर्क, जनपद पंचायत एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में बताया ।
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बैठक में मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एजेंडेवार चर्चा की। उन्होंने जिले के चारों विकास_खण्डों में एक-एक मॉडल ग्राम पंचायत चिन्हांकित कर वहां व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने और उन ग्रामों को आदर्श स्वच्छ ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कलेक्टर ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की सक्रियता पर विशेष बल देते हुए फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बायोगैस संयंत्रों की उपयोगिता और प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिवों से भी आग्रह किया कि किसानों को ग्रीष्म ऋतु में धान के बदले कम पानी की फसल लेने प्रेरित करें । साथ ही ग्रामीणों को जल संचय संवर्धन का भी संकल्प दिलाए।
कलेक्टर ने विभागीय समन्वय को सशक्त करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी विभाग परस्पर सहयोग से कार्य करें ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रशिया एयरपोर्ट पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भारतीय डेलीगेट्स का विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा

कुछ घंटे हवा में ही फंसा रहा विमान एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन रहा बंद,, विमान में डीएमके सांसद के साथ भारतीय प्रतिनिधि मंडल मौजूद थे।

पाकिस्तान से संबंधित आतंकवादियों ने जो पहलगाम पर कायराना हमला करते हुए निर्दोष निहत्थे लोगों के ऊपर उनके धर्म के आधार पर गोलियां चलाई ।इससे भारत ने उस आतंक के खिलाफ पाकिस्तान पर जबरदस्त अटैक किया और अंदर घुसकर नौ आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया ।अंततः पाकिस्तान को सीज फायर के लिए आगे आना पड़ा लेकिन भारत अभी इस मुद्दे को क्लोज नहीं मान रहा है जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के खिलाफ और इससे बड़ी कार्रवाई करने का विचार रखा हुआ है।
इस करतूत को विश्व के सामने उजागर करने के लिए भारत ने मन बना लिया। इसलिए भारत ने अपने सात महारथियों के रूप में सात टीम तैयार करके विश्व स्तर पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल बनाकर भेजा है।
भारतीय डेलिगेट्स का विमान आज जब मास्को विमानतल पर लैंड ही करने वाला था तो यूक्रेन का रशिया में ड्रोन के द्वारा हमला किया गया।भारतीय डेलिगेट्स का विमान जिसमें डीएमके सांसद कनिमोझी बैठी हुई थी सुरक्षा को मद्दे नजर करते हुए रशियन सिक्योरिटी ने भारतीय डेलिगेट्स के विमान को हवा में ही रखा जब सिक्योरिटी की दृष्टि से संतुष्ट हुए फिर उन्होंने भारतीय डेलिगेट्स के विमान को लैंडिंग कराया।
हमले के बाद एयरपोर्ट पर सभी विमानों की लैंडिंग रोक दी गई थी। बाद में सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि हमले में कई ड्रोन शामिल थे, जिन्हें मार गिराया गया। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, और यूक्रेन अक्सर रूस पर ड्रोन हमले करता रहता है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें कनिमोझी के अलावा सपा सांसद राजीव राय, आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल और कैप्टन ब्रिजेश शामिल हैं, पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने के लिए रूस गया है। रूस के बाद यह दल स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन की यात्रा करेगा ।

सभी सांसदों का मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया।
आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया.फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी सांसदों का मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया। सभी सांसदों का काम रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और एक्सपर्ट को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देना है।(जानकारी मीडिया सूत्र)

“सावधान! खतरनाक कोरोना फिर से..! फिर से,आ रहा है नए वेरिएंट के साथ”

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है, विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं,इससे यह आवश्यक है कि लोग सावधानी बरतें और आवश्यक उपायों का पालन करें ।इसकी वजह है ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट JN.1, जो बहुत जल्दी फैलता है और अब इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है।

कोरोना का दुष्प्रभाव विश्व में दिख रहा है भारत भी इससे अछूता नहीं है।भारत देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं ।

भारत देश में कोविड की स्थिति :
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश सक्रिय मामले केरल 95 तमिलनाडु 66 महाराष्ट्र 55 कर्नाटक 13 पुडुचेरी 10 महाराष्ट्र 26 इस तरह कुल 257 संक्रमित पाए गए।
हरियाणा में तीन नए मामले, मरीज होम आइसोलेशन में।
फरीदाबाद में पल्ला क्षेत्र के सेहटपुर निवासी 28 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड कोविड पॉजिटिव पाया गया।
उत्तराखंड प्रशासन कोविड की आंशका के मद्देनजर अलर्ट पर है।

कोरोना ने पिछली बार अपना विकराल स्वरूप पूरे विश्व को दिखा चुका है पूरा विश्व लॉकडाउन की ओर बढ़ा था भारत भी लॉकडाउन उपस्थितियों को झेल चुका है। कोरोना वायरस के संक्रमण देशभर में देखे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सटे राज्य महाराष्ट्र में हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण में 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।साथ ही कई लोगों में कोविड वायरस के शुरुआती लक्षण देखे गए हैं। अब तक कोविड-19 के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। पता चला कि यह दोनों लोग पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अभी तक 6 हजार से भी अधिक लोगों का टेस्ट हो चुका है। इनमें से 106 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए।इसमें 101 मरीज मुंबई से थे। वहीं 52 लोगों में कोविड-19 के शुरुआती लक्षण पाए गए।

विदेश में कोरोना की उपस्थिति से कुछ देशों में चिंताजनक स्थिति आ गई है।चलिए आंकड़े देखें कुछ प्रमुख देशों के:
सिंगापुर: पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14,200 के करीब पहुंच गई, इसके पिछले हफ्ते 11100 मरीज थे ।मसलन हर दिन 100 से 133 मामले सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना के ‘LF.7’ और ‘NB.1.8’ वायरस फैल रहे हैं।
थाईलैंड: सोंगक्रान त्योहार के बाद दो बड़े इलाकों में कोरोना के मामले सामने आए हैं। यहां पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति चिंताजनक है।
थाईलैंड में 11 मई से 17 मई के बीच मामले बढ़कर 33,030 हो गए, जबकि बैंकॉक में 6,000 मामले सामने आए।
हांगकांग:_इसी तरह हांगकांग में भी कोविड-19 के मामलों में सिर्फ 4 हफ्तों (6 से 12 अप्रैल) के अंदर 6.21% से 13.66% की वृद्धि हुई।कोविड संक्रमण दर 1.7 प्रतिशत से बढ़कर 11.4 प्रतिशत हो गई है, और 30 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश बुजुर्ग हैं।
चीन: कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन यहां की सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही है।


‘जन-विश्वास का उत्सव है समाधान शिविर” खाद्य विभाग ने मौक़े पर मिले 15 आवेदनों का 15 मिनट में निराकरण

अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
मंत्री ने कहा कि शिकायत अनुसार 10 दिनों के भीतर नवागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की जाए। सुशासन तिहार सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि नीति, नीयत और परिणाम का उत्सव है।

मंत्री ने की जल बचाने अपील
मंच से मंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के किसानों से अपील की गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए धान की बजाय कम पानी वाली फसलें जैसे चना, गेहूँ, और दलहन बोएँ। साथ ही, पंच-सरपंचों को निर्देशित किया गया कि ज़रूरत पड़ने पर पानी टैंकर के माध्यम से मोहल्लों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदना’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र, पोषण किट,आदि हितग्राहियों को वितरित किए।

मंत्री ने कहा अब रजिस्ट्री करते ही नामांतरण का काम हो जाएगा ये बहुत बड़ा रिफॉर्म है और भूमि के पंजीयन में अनेक सुधार किए गए हैं। । रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है।

बेमेतरा — सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत जनसेवा और प्रशासनिक पारदर्शिता की मिसाल पेश करता समाधान शिविर आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम नांदघाट में एक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित इस शिविर में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया और बताया कि सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से 1,40,780 आवेदन समाधान पेटियों के माध्यम से प्राप्त हुए थे। अब दूसरे चरण में इन आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
नांदघाट क्लस्टर में प्राप्त 4,000 से अधिक आवेदनों का शिविर में समाधान किया गया। मौके पर ही राशन कार्ड से जुड़ी 15 समस्याओं का निपटारा 15 मिनट में किया गया — चाहे वह नाम जोड़ना हो या सुधार। यह व्यवस्था दर्शाती है कि अब लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।*
14 गाँवों की भागीदारी, योजनाओं की भरमार शिविर में मगरघटा, तरपोंगी, सेमरिया, खपरी, मुर्रा, एरमशाही, टोहड़ी, केशला, मेंहना, इटई, कुंरा, मल्दा, धोबघट्टी सहित 14 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुँचे। समस्याओं का समाधान मौके पर संबंधित विभागों द्वारा किया गया, साथ ही योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
श्री बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार कर रहा है। अब छोटी छोटी समस्याओं ,मांग व शिकायत संबंधी निराकरण के लिए आवेदनकर्ता को न दौड़ायेंगे न ही दप्तरों के चक्कर काटने होंगे।स्वयं अधिकारी आवेदनों के संबंध में शिविर में जानकारी दे रहे है,यानी समाधान शिविर ने बदली प्रशासनिक तस्वीर अब हर ग़रीब को सरकारी योजना का लाभ दिलाना सरकार का काम है।
उन्होंने कहा कि 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं, आने वाले 6 महीने में 5 हजार पंचायतों में इनकी स्थापना की जाएगी और जल्द ही सभी पंचायतों में इन सुविधा केन्द्रों की स्थापना होगी। इन केन्द्रों में हितग्राही महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं की राशि का आहरण कर सकेंगे और आय, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे।
मंत्री श्री बघेल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही मुख्यमंत्री चिरायु योजना के अंतर्गत रेहान सिंह और तृषा साहू को सफल इलाज के प्रमाणपत्र सौंपे। दिल और कान की जटिल बीमारियों का इलाज हुआ — जिससे उनके अभिभावकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।आज के कार्यक्रम में सीनियर प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



समग्र शिक्षा तहत छत्तीसगढ़ शासन पीएमश्री शाला स्तर पर आयोजित समर कैम्प में शामिल हुए:_ नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा

बच्चों के अंदर की कला प्रतिभा को उभारना ही समर कैंप का मुख्य उद्देश्य होता है,बच्चे शिक्षक प्राचार्य एक साथ मित्र भाव से एकत्र होकर समर कैंप में बच्चों के हुनर को उभारने का प्रयास करते हैं:_विजय सिन्हा पालिका अध्यक्ष

यह समर कैंप दिनांक-13.05.25 से 22.05.25 तक संचालित हुआ।जिसमें बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक, कला’टॉय मेकिंग,कला एवं शिल्प (फूलों की माला गूंथना, मोतियों को एक धागे में पिरोना, बांस शिल्प, मिट्टी शिल्प आदि क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल
(ORIGAMI के माध्यम से)क्ले मॉडलिंग एवं ब्यूटी पार्लर कोर्स,मॉडल प्रदर्शन, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट पॉटरी मेकिंग एवं ब्यूटी पार्लर कोर्स,फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी का कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित किया गया था।

बेमेतरा:_
आज बेमेतरा नगर के समर कैंप के समापन कार्यक्रम में बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री शासकीय प्राथमिक CBSE अभ्यास शाला बेमेतरा द्वारा किया गया।
विजय सिन्हा ने समापन कैंप को संबोधित करते हुए कहा” “प्रिय बच्चों,सम्मानित अतिथियों,स्टूडेंट्स गार्जियन एवं समस्त स्कूल स्टॉफ आज हम इस समर कैंप के समापन के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह समर कैंप हमारे लिए एक अद्भुत और सुखद भाविष्य का अनुभव कराने वाला है, जिसमें बच्चों ने नई चीजें सीखीं, नए मित्र बनाए और अपने कौशल को विकसित किया।
इस समर कैंप में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया जिसमें पेंटिंग, ड्राइंग,नृत्य कला और अन्य कला रूपों में अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का अवसर मिला। हमें अगर भविष्य में आगे बढ़ना है ऊपर उठना है तो हमारे अंदर के जो हुनर है उसे बाहर प्रदर्शित करना होगा।बच्चे अंदर से कितने मजबूत हैं यह ऐसे समर कैंप के द्वारा ही बताया जा सकता है।
सिन्हा ने कहा मुझे गर्व के साथ खुशी है कि मैं सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट कला पर एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और बच्चों से मिलने का सुनहरा अवसर मुझे प्राप्त हुआ।इसके लिए मैं समस्त आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। मेरा मानना है कि हर बच्चों के अंदर एक अच्छाई विद्यमान है,हर बालक/बालिका अंदर एक कलाकार है ।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कला का मतलब होता है किसी भी चीज को सुंदर तरीके से सबके सामने प्रस्तुत करना । विज्ञान भी एक कला है, धर्म भी एक कला है, संस्कृति और समाज भी एक कला है और जीवन भी एक कला है देखा जाय तो पूरी सृष्टि में भी एक कला है सभी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। वैसे ही बच्चों को अपने अंदर की कला प्रतिभा का प्रदर्शन ही समर कैंप का मुख्य उद्देश्य है।
विजय सिन्हा ने कहा मैंने भी कभी नहीं सोचा था कि मुझे नगर पालिका अध्यक्ष जैसे नगर स्तर के सम्मानित पद पर आना होगा और मुझे यह अवसर एक बार नहीं दो बार मिला है शायद मेरे अंदर भी एक कला है।मुझे आज इन बच्चों और बच्चियों में भी कल का सुनहरा भविष्य दिख रहा है। इसमें कोई डॉक्टर बनेगा कोई इंजीनियर बनेगा कोई सरकारी नौकरी प्राप्त करेगा कोई बिजनेस करेगा कोई समाज सेवा करेगा हो सकता है इनमें से कोई राजनीति में भी आ जाय जनसेवा के लिए।
पालिका अध्यक्ष ने कहा बच्चे स्वभाव से शर्मीले होते हैं अपने अंदर के प्रतिभा को ठीक तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते इसी को बाल सुलभ कहा जाता है,लेकिन यह समर कैंप बच्चों के प्रतिभा को जवां स्तर पर निखारने के लिए ही आयोजित किया जाता है। बच्चों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे गतिविधियों से उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाया जाता है।
श्री सिन्हा ने कहा बच्चों को विज्ञान और तकनीक के बारे में जानने का अवसर मिलना चाहिए,मै कहता हूं पढ़ाई को अगर खेल समझ कर किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं और पढ़ाई के साथ खेल को रखा जाय बच्चों को मजा ही कुछ और आता है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए नगर में एक बौद्धिक नस्ल तैयार करना है जो आगे जाकर बेमेतरा नगर का गौरव बनेगा।वह बच्चा समाज के लिए ,देश के लिए ,विज्ञान के लिए अपना हुनर दिखाएगा।इसके लिए बच्चों के बौद्धिक स्तर को मजबूती देना होगा।
उन्होंने कहा बहुत अच्छी बात कि प्राचार्य के साथ पूरी स्कूल टीम सभी बच्चे एक साथ मित्र भाव से एकत्र होकर यहां समर कैंप में अपना हुनर को उभारने का प्रयास किए हैं।

विजय सिन्हा ने कहा बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य का आशीर्वाद देते हुए सभी उपस्थित सम्मानित जनों को धन्यवाद देता हूं। इस समर कैंप में हर एक बच्चे अपने स्तर से ऊपर बेहतर करने का प्रयास करें।
उन्होंने समापन करते हुए कहा बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने जीवन में आगे भी इसी तरह की मेहनत और उत्साह के साथ काम करेंगे। मैं सभी प्रशिक्षकों और आयोजकों को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस समर कैंप को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आज के समापन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रवि मुलवानी विकास तम्बोली बीईओ खरे सर ,बीआरसी राजेंद्र साहू प्राचार्य थानेश्वर साहू शिक्षक राजेन्द्र दांडिया श्रीमती सीता निषाद अरविंद कुमार आनंद कशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष – दुर्गेश पटेल उपाध्यक्ष – देवेन्द्र साहू सदस्य बालहरी देवांगन राकेश मेघवानी पुष्पा डेहरे अंजु यादव संजय कुमार देवांगन सोनिया सिंह राजपूत एवं समस्त स्कूल स्टॉफ बालक बालिका मातापिता अभिभावक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर बढ़ा एक और कदम,प्रदेश के अस्पतालों पर इलाज के लिए होंगे नए 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर:_

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की नियुक्ति आदेश जारी किया जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक 88 विशेषज्ञ चिकित्सक,432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियाँ की गई हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाएँ और अधिक सशक्त हुई हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार ने सुशासन की ओर एक कदम और बढlते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में विशेषज्ञों की टीम बनाई है। सीएम विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश से प्रदेश को 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे। यह नियुक्ति संविदा आधार पर जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है। इन नए चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में 07 संविदा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है।इससे त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में ,,,
डॉ पियुष देवांगन व डॉ विवेक सिंह को जिला अस्पताल बालोद,
डॉ. अर्पित यादव, जिला अस्पताल कबीरधाम,
डॉ शशिकांत कुमार जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर,
डॉ संजय कुमार अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली,जिला महासमुंद,
डॉ घनश्याम गंगवानी व डॉ. प्रियंका जोशी की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगांव, जिला मुंगेली में पदस्थापना की गई है।
प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार केवल सरकारी प्रयासों का परिणाम नहीं,बल्कि एक व्यवस्थित और लक्ष्य आधारित नीति निर्माण का उदाहरण है।

“भारत का ब्रह्मास्त्र_ ब्रह्मोस” तीव्र गति भयानक गर्जना लक्ष्य पर अचूक वार” __चौकन्ना हुआ विश्व खरीदने को तैयार..

ब्रह्मोस भारत का एक घातक हथियार है, जिसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी साउंड रफ्तार से तीन गुना ज्यादा है। ब्रह्मोस मिसाइल 290 से 700 किलोमीटर तक हिट कर सकती है और इसे दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है। इसकी खासियत है कि इसे जमीन, समंदर या हवा से कहीं भी दागा जा सकता है।

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ जो युद्ध का माहौल बना था जिसमें भारत की ओर से आतंकवादी कार्रवाई किया गया और हमले में पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी अड्डों को बर्बाद कर दिया, इसमें अगर सबसे ज्यादा कोई घातक प्रहार रहा है तो वह है ब्रह्मोस(ब्रह्मास्त्र) का,आधुनिक भारत का ब्रह्मोस ही पौराणिक भारत का ब्रह्मास्त्र है।भारत का ब्रह्मोस का नामकरण हुआ है भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मस्कवा नदी के मिश्रित नाम पर। इस प्रकार इसका नाम ब्रह्मोस तय किया गया ।

ब्रह्मोस की मारक क्षमता अद्भुत यह निशाना से चुकता नहीं है बल्कि निशाने पर सटीक वार करता है ।
इसी की वजह से इस कार्रवाई में भारत ने जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति पाई है इसका श्रेय जाता है ब्रह्मोस को और हमारी मजबूत सतर्क और तकनीकी संपन्न वीर सेना को।
सबसे ज्यादा कारगर भारत में तैयार ब्रह्मोस ही है
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो प्रसिद्धि भारत को मिल रही है वह वैपन तैयार हुआ है भारत में और उसे कह सकते हैं मेड इन इंडिया।ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ने जो रेपुटेशन तैयार किया है इसी के वजह से पूरे विश्व में इंडियन मेड वार वेपंस की मांग आ रही है। पूरे विश्व में ब्रह्मोस ने बता दिया कि भारत द्वारा निर्मित सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का निशाना फेल नहीं होता। मिसाइल लक्ष्य पर जाकर सटीक मार करता है और दुश्मनों को संभलने का अवसर नहीं देता।

दुश्मन के राडार को धोखा देने में सक्षम
भारत निर्मित युद्ध हथियारों में काफी हाई टेक्नोलॉजी का इजाफा हुआ है उसमें स्पेशली सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के साथ s_400 और s_500 है।ब्रह्मोस अपने आप में फायर एंड फॉरगेट क्रूज मिसाइल के तौर पर जाना जाता है मतलब इसका संधान करो चला दो और भूल जाओ यह सीधे जाकर लक्ष्य पर वार करता है और अपनी गति से 3 गुना भयानक इसकी आकाश फाड़ती आवाज है।
इसने इस बार भारत की जवाबी कार्रवाई में अपनी घातक क्षमता के साथ निर्णायक रोल निभाया और दुश्मन को धूल चटाकर घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया।

ब्रह्मोस के दम पर भारत “मेड इन इंडिया” युद्ध मिसाइलें विश्व को बेचने की स्थिति पर आ गया है।
विश्व में युद्ध हथियार और मिसाइल खरीदने वाले देशों का अटेंशन ब्रह्मोस की तरफ काफी तेजी से बढ़ा है। थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और ओमान जैसे देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने में अपनी रुचि व्यक्त की है।

दुश्मन का दम निकालने वाला घातक हथियार का निर्माण कैसे हुआ इसकी वास्तविकता क्या है यह देख लेते हैं।ब्रह्मोस का निर्माण जो कि भारत के डीआरडीओ और रूस की कंपनी एनपीओएम है इनके द्वारा मिलकर बनाया गया है।दोनों देशों की मिसाइल की तकनीक में 50-50 हिस्सेदारी है और इसलिए, भारत रूस की पारस्परिक औपचारिक सहमति के बिना कोई देश इसका निर्यात नहीं कर सकता।इसको निर्यात के लिए अपनी सामरिक शक्ति और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी होगी।
पहले जैसे पौराणिक युद्धों में ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया जाता था प्रयोग करने के बाद वापस नहीं होता था, पूरी धरती हिल जाती थी, विश्व थर्रा उठता था,लेकिन ब्रह्मोस छोड़ने वाला लक्ष्य संधारण और दागते समय नियंत्रण कर सकता है ,कार्रवाई में इसका परीक्षण भी हो गया।