29.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 279

भूमि_सूता मां सीता ने महा विक्रमी वायुपुत्र हनुमान जी से पूछा,,बेटा विशाल लंका तो सारी जल गई पर तेरी पूंछ तक न जली..!!??

जहां स्वयं भूमिपुत्री ने आशीर्वाद दिया हो वह कैसे इन पांच भूतों से नष्ट हो सकता है क्योंकि हनुमान जी स्वयं पांच महाभूतों से भी ऊपर के थे,इसलिए उन्हें एकादश रुद्र भी कहा गया है।अब जो पंचतत्वों से ऊपर है वह कैसे भभूत बन सकते हैं।

इसलिए कहा गया कि हनुमान जी कलयुग में भी विराजमान है जिंदा है ,और जब तक धरती आकाश पवन अग्नि और जल विद्यमान है तब तक हनुमान जी सदा सृष्टि में स्थित रहेंगे।भक्ति के लिए सृष्टि की नहीं दृष्टि की जरूरत है लेकिन हनुमान जी तो दृष्टि से भी ओझल हो जाते हैं। जिनका बल असीमित हो””(अतुलित बल धामम)”!और जो किसी भी रूप में अपने आप को बदल सकता है”(मसक समान रूप कपि धरी)”जो अष्ट सिद्धि नव निधि से परिपूर्ण है”(कनक भूधरा कार शरीरा)”उसे कौन बस में कर सकता है उसे कौन रोक सकता है।

वह जहां चाहे वहां जा सकते हैं,जो स्वयं पंचमुखी स्वरूप में है दिशाएं चार ही होती है(चतुर्दिश )उनकी दिशाएं तो पांच है।वह यम कुबेर के साथ पाताल से भी विजय हासिल कर सकते हैं,पूजा की माला में विद्यमान रह सकते है। इसलिए जब राम राज्याभिषेक में हनुमान जी को मोतियों की माला दिया गया तो वो उसे कुतर _कुतर के देखने लगे,पूछने पर कहा इसमें राम विद्यमान नहीं है मेरे किस काम के!?इतना सब होने के बावजूद भी हनुमान जी विनय मूर्ति थे “(रामदूत मैं मातु जानकी)”।

चलिए हम आज आपको हनुमान जी की विनम्रता के दो प्रसंग बताते है,जो विपत्ति और संपत्ति दोनों में एक भाव हैं ,,
पहला प्रसंग लंका दहन
लंका दहन बाद मां सीता ने पूछा
हनुमान, बेटा! एक बात बताओ, जब पूरी सोने की लंका जल गई, तो तुम्हारी पूंछ कैसे बच गई? वह भी तो उसी पावक में थी।”
श्री हनुमान जी ने कहा कि माता! लंका तो सोने की है और सोना कहीं आग में जलता है क्या?
फिर कैसे जल गया? मां ने पुनः पूछा… ?
हनुमान जी बोले– माता! लंका में साधारण आग नहीं लगी थी .. पावक थी! (पावक जरत देखी हनुमंता)
पावक ••••• ?
हाँ मां ••••• !
ये पहेलियाँ क्यों बुझा रहे हो, पावक माने तो आग ही है।
हनुमान जी बोले– न माता! यह पावक साधारण नहीं थी।
फिर ..
“जो अपराध भगत कर करई। राम रोष पावक सो जरई”
यह राम जी के रोष रूपी पावक थी जिसमे सोने की लंका जली।
तब जानकी माता बोलीं– बेटा ! आग तो अपना पराया नहीं देखती, फिर यह तो बताओ•••यह तुम्हारी पूंछ कैसे बच गई? लंका जली थी तो पूंछ भी जल जानी चाहिए थी ।
हनुमान जी ने कहा कि माता! उस आग में जलाने की शक्ति ही नहीं, बचाने की शक्ति भी बैठी थी।
मां बोली — बचाने की शक्ति कौन है?
हनुमान जी ने तो जानकी माता के चरणों में सिर रख दिया ओर कह कि माँ ! हमें पता है, प्रभु ने आपसे कह दिया था। तुम पावक महुं करहु निवासा- – उस पावक में तो आप बैठी थीं।
तो जिस पावक में आप विराजमान हों, उस पावक से मेरी पूंछ कैसे जलेगी? माता की कृपा शक्ति ने मुझे बचाया, माँ! आप बचाने वाली हो, आप ही भगवान की कृपा हो ..
तब माँ के मुह से निकल पड़ा ..
“अजर अमर गुणनिधि सुत होहू, करहु बहुत रघुनायक छोहू”
“वत्स! तुमने अपने जीवन में जो भक्ति और सेवा की है, वह अनमोल है। तुम्हें प्रभु श्रीराम का सदा अनुग्रह मिलता रहे। मैं आशीर्वाद देती हूं—
तुम सदा गुणों के भंडार रहो, और प्रभु श्रीराम का अनुग्रह तुम पर हमेशा बना रहे।”
दूसरा प्रसंग
लंका विजय के बाद, श्री हनुमान जी माता जानकी के चरणों में उपस्थित हुए। माता स्नेह भरे स्वर में बोलीं,
“हनुमान, बेटा! एक बात बताओ, जब पूरी सोने की लंका जल गई, तो तुम्हारी पूंछ कैसे बच गई? वह भी तो उसी पावक में थी।”
हनुमान जी ने सिर झुकाया और भाव-विभोर होकर माता जानकी के चरणों में अपना मस्तक रख दिया। उनकी आंखों से प्रेमाश्रु बहने लगे। उन्होंने विनम्रता से कहा,
“माता! मैं क्या कहूं? सच तो यह है कि मुझे कुछ करना ही नहीं पड़ा। प्रभु श्रीराम ने पहले ही आपको निर्देश दिया था— ‘तुम पावक महुं करहु निवासा।'”
माता जानकी ने चौंककर पूछा,
“इसका क्या अर्थ, बेटा?”
हनुमान जी ने सिर उठाकर उत्तर दिया,
“माँ! जब रावण ने मेरी पूंछ में आग लगवाई, तो वह पावक साधारण आग नहीं थी। उसमें आपकी कृपा शक्ति विराजमान थी। आप स्वयं उस पावक में निवास कर रही थीं।
जिस आग में आप विराजमान हों, वह आग मुझे कैसे जला सकती है? यह आपकी कृपा शक्ति ही थी जिसने मेरी पूंछ को बचाया। माँ, आप केवल भगवान की संगिनी नहीं हैं, आप उनकी कृपा का साकार रूप हैं। आपका सतीत्व और प्रेम हर भक्त की रक्षा करता है।”
यह सुनकर माता जानकी की आंखों में करुणा और स्नेह का भाव उमड़ आया। उन्होंने हनुमान जी के सिर पर अपना हाथ रखा और कहा,
“वत्स! तुमने अपने जीवन में जो भक्ति और सेवा की है, वह अनमोल है। तुम्हें प्रभु श्रीराम का सदा अनुग्रह मिलता रहे। मैं आशीर्वाद देती हूं—
‘अजर अमर गुणनिधि सुत होहू, करहु बहुत रघुनायक छोहू।’
तुम सदा गुणों के भंडार रहो, और प्रभु श्रीराम का अनुग्रह तुम पर हमेशा बना रहे।”
हनुमान जी ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया,
“माता! मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है— प्रभु श्रीराम और आपके चरणों की सेवा करना। मैं कुछ नहीं, केवल आपकी कृपा और प्रभु की इच्छा का माध्यम हूं।”
इस दिव्य संवाद को सुनकर वहां उपस्थित सभी देवता और भक्त हनुमान जी की विनम्रता और माता जानकी की करुणा का गुणगान करने लगे। इस दृश्य ने सभी के हृदय को भक्ति और प्रेम से भर दिया।

(प्रसंग अन्य स्त्रोतों से ली गई है)

एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान:_ पर्यावरण संरक्षण पर जोर 5 जून वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0″अभियान की तैयारी:_5 जून को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जिला अधिकारियों की ली बैठक दिए जरूरी दिशा निर्देश, बैठक में उपस्थित रहे वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल वन मंडल दुर्ग।

बेमेतरा:_ गत वर्ष की सफलता को आधार बनाते हुए इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2025) के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस जनभागीदारी से प्रेरित अभियान का उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता को नई ऊंचाई प्रदान करना है। इस संबंध में भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आज यहाँ कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अभियान की तैयारी की समीक्षा की। इस बैठक में वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल वन मंडल दुर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, जिले के सभी एसडीएम, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश दिया कि 5 जून को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शहर के टाउन हॉल में एक गरिमामय मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वृक्षारोपण के लिए स्थानों का चयन वन विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत होंगे।
जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, अस्पताल परिसरों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की खाली भूमि पर छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा नगर वन, पार्क, ग्रीन बेल्ट, राष्ट्रीय / राज्य राजपथ एवं प्रमुख सड़के, जलसंरचना, कैचमेण्ट एरिया, नदी तट, रिचार्ज जोन, नहर, अमृत सरोवर आदि सम्मिलित है जिनमें या जिनके आसपास प्राथमिकता से वृक्षारोपण किया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी अभियान में सम्मिलित किया जावें।
कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता को केंद्र में रखा जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जैसे –

• प्रभात फेरी • पर्यावरण संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता • निबंध लेखन प्रतियोगिता •

परिवार के साथ वृक्षारोपण कर सेल्फी प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रम की रुप रेखा तय करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने घरों के आस-पास व खाली ज़मीनों पर पेड़ लगाएं। इस वर्ष की थीम “जल, वन और जीवन” पर आधारित होगी, जो सतत विकास के संदेश को आगे बढ़ाएगी।
कलेक्टर श्री शर्मा ने यह भी बताया कि अभियान की सफलता और जिले की उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक “कॉफी टेबल बुक” भी प्रकाशित की जाएगी, जिसमें जिले की विकास यात्रा, पर्यावरणीय प्रयासों और वृक्षारोपण की झलकियों को सुंदर फ़ोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए ।
इस अभियान में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बेमेतरा जिला इस पहल के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को हरित विरासत भी सौंपेगा।

सऊदी अरब ने शराब पर से प्रतिबंध हटाया, नियम पर बदलाव के साथ बिकेगी शराब

(Source News media platform)
सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 73 साल पुराने इस प्रतिबंध को हटाने का ऐलान किया है, जिसके मुताबिक अब सऊदी अरब के कुछ जगहों पर शराब को खरीदने और बेचने की इजाजत दी जाएगी।
इस्लामिक देश सऊदी अरब ने 1952 से शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है भले ही इसे बड़े ही नियंत्रित तरीके से हटाया जा रहा है। सऊदी अरब में अब 2026 से कुछ स्थानों पर शराब बेचने और खरीदने पर पाबंदी नहीं रहेगी।सऊदी अरब में शराब पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया है।

नई नीति के तहत चयनित स्थानों पर ही शराब उपलब्ध होगी
शराब की बिक्री देशभर के चिन्हित स्थान करीब 600 स्थानों पर की जा सकेगी, जिसमें फाइव-स्टार होटल, हाई-एंड रिसॉर्ट्स, डिप्लोमैटिक जोन और प्रमुख टूरिज्म प्रोजेक्ट्स जैसे नियोम, सिंदाला द्वीप और रेड सी प्रोजेक्ट शामिल हैं।

तयशुदा शराब के ब्रांड ही बिकेंगे :_नए नियमों के तहत बीयर, वाइन और साइडर जैसे हल्के शराब उत्पाद ही परोसे जा सकेंगे, जबकि व्हिस्की और वोदका जैसे 20% से ज्यादा अल्कोहल वाली ड्रिंक्स अभी भी प्रतिबंधित रहेंगी।
नियमानुसार ही शराब बेचे जाएंगे

उद्देश्य आर्थिक सुधार है:_ यह फैसला सऊदी सरकार के आर्थिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तेल पर निर्भरता कम करना और पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट सेक्टर को बढ़ावा देना है ।एक रिपोर्ट के अनुसार टूरिस्ट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला किया जा रहा है।सऊदी सरकार विजन 2030 योजना के तहत ये बड़ा बदलाव करने जा रही है। 2026 तक सऊदी अरब की पर्यटकों को आकर्षित करना है।

शराब प्रतिबंध के कारण:_1951 में सऊदी अरब के जेद्दा में एक पार्टी हुई थी।इसमें कई देशों के डिप्लोमेट्स भी शामिल हुए थे। इसमें शाही परिवार के सदस्य किंग अब्दुल अजीज के बेटे प्रिंस मिशारी बिन अब्दुल अजीज ने एक डिप्लोमेट की गोली मारकर हत्याकर दी थी।इस मामले में प्रिंस को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।इसके बाद 1952 में सऊदी अरब में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।


लव जिहाद.?_शूटिंग एकेडमी के आड़ में हुआ गंदा खेल, बनाया सैकड़ों लड़कियों को हवस का शिकार

बहला फुसला कर या डर दिखाकर जोर जबरदस्ती करने वाला मोहसिन खान ने सैकड़ों हिंदू लड़कियों को अपने इंदौर शूटिंग अकादमी में ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए।हिंदू संगठनों को उसके भाइयों की संलिप्तता पर संदेह है। बजरंग दल ने उठाया मोहसिन का मामला और उसे किया पुलिस के हवाले।उसके भाइयों और उनकी अकादमियों पर तस्करी और हथियारों की तस्करी के आरोप में जांच की बढ़ी मांग।

इंदौर:_
मोहसिन ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की, उसका करियर बर्बाद करने की धमकी दी। उसके फोन से 100 से ज़्यादा लड़कियों के साथ चैट और अश्लील वीडियो मिले।मोहसिन खान को कथित रूप से हिंदू लड़कियों को फंसाने और उनका शोषण करने के तरीके बताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उसने दावा किया है कि उसने 150 हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया है और उनके साथ संबंध बनाए हैं।
मोहसिन खान ने 150 के करीब लड़कियों का किया यौन शोषण
इंदौर की घटना:_ मोहसिन खान नामक शख्स पर आरोप है कि उसने 100 से ज्यादा लड़कियों का यौन शोषण किया है, जिनमें से ज्यादातर हिंदू लड़कियां हैं। वह इंदौर में एक शूटिंग एकेडमी चलाता था, जहां उसने लड़कियों को शूटिंग सिखाने के बहाने अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
ट्रेनिंग के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ बोला जाता था
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना इलाके में यह घटना हुई है। मोहसिन खान एक राइफल शूटिंग एकेडमी चलाता है,उसके पिता भारतीय सेना में रिटायर्ड सूबेदार थे ,वहीं से रायफल शूटिंग सिखाने का ख्याल आया होगा। उसके साथ दो भाई भी इस एकेडमी से जुड़े हैं, जहां छात्रों को उनके धर्म के खिलाफ बोलते थे नानवेज खाने कहते थे,छात्राएं भविष्य के डर के मारे विरोध नहीं कर पाती थी, इसी वजह से वहां लड़कियों का यौन शोषण होता रहा।
छात्राओं को मांस मटन खाने बोला जाता था
एक छात्रा के आगे आने से उसके हौसले से तमाम छात्राओं ने विरोध करना शुरू किया,पुलिस ने अभी तक 41 छात्राओं का नाम तय कर लिया है जिनसे पूछताछ कर पूरे वाकयात से पर्दा उठाया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो होश उड़ गए
एक छात्रा ने उस पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, तो उनके होश उड़ गए।मोबाइल में 100 से ज्यादा लड़कियों से चैट मिली 10 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो भी मिले इनमें से ज्यादातर वीडियो अश्लील थे, मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने कितनी लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है और उनके साथ क्या गलत किया है।
पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सामाजिक प्रतिक्रिया आने लगी:_
इस मामले में समाज के विभिन्न वर्गों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कुछ लोगों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

यह मामला बहुत गंभीर है और इसकी जांच और कार्रवाई में पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता है।

छग राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 जून तक परीक्षा 26 जून

सीजीपीएससी: मुख्य परीक्षा 26 जून से लैंग्वेज से होगी शुरुआत, शिड्यूल जारी प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में हुई थी। इसके आधार पर 3737 परीक्षार्थी मेंस के लिए सिलेक्ट हुए हैं।

सीजीपीएससी की मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मुख्य परीक्षा दिनांक: 26, 27, 28 और 29 जून को।
परीक्षा का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक।

रायपुर | सीजीपीएससी की मुख्य परीक्षा (मेंस) 26 जून से शुरू होगी। इसके लिए शिड्यूल जारी किया गया है। शुरुआत लैंग्वेज के पेपर से होगी। 29 जून तक 7 विषयों की परीक्षा होगी।

एक विषय भाषा व एक निबंध समेत सामान्य अध्ययन के पेपर होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के दस दिन पहले ऑनलाइन जारी होंगे। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में हुई थी। इसके आधार पर 3737 परीक्षार्थी मेंस के
लिए सिलेक्ट हुए हैं।राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 5 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पीएससी 2024 के तहत राज्य सेवा के कुल 246 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। शिड्यूल के अनुसार 26 जून को पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक लैंग्वेज की परीक्षा होगी। दोपहर 2 से 5 बजे तक निबंध का पेपर होगा।

27 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन -1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 का पेपर होगा।

28 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली
में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी।

29 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

भारत ने सब को पीछे छोड़ बनाया शीर्ष अर्थव्यवस्था में अपना स्थान 4थे पर

भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई खबर है भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है ।देश के नाम यह बहुत बड़ी कामयाबी है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यन ने मीडिया को यह जानकारी दी उन्होंने बताया भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब 4,000 अरब डॉलर की हो गई है और यह केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे है।
भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति देखें तो वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर की है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी अर्थव्यवस्था 4,186 अरब डॉलर से थोड़ा कम है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMf) के अनुसार, भारत 2025 तक जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
भारत की आर्थिक विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने की संभावना है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर से अधिक है।
भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य की संभावनाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत में निवेश के अनुकूल माहौल बना रहा और अमेरिका, यूके और ईयू के साथ व्यापार समझौते जल्दी होते हैं, तो भारत 2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, राजकोषीय घाटे में कमी, बैंकिंग क्षेत्र की स्थिरता और भविष्य में होने वाले व्यापार समझौते से बढ़ी संभावना।
आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी करीब 4,187 अरब डॉलर होगी ।

वैश्विक जीडीपी रैंकिंग।तुलनात्मक जीडीपी (नाममात्र)
देश _ नाममात्र जीडीपी (लगभग)
संयुक्त राज्य अमेरिका _ $28 ट्रिलियन
चीन _ $18 ट्रिलियन
जर्मनी _ $4.5 ट्रिलियन
भारत _ $4.187 ट्रिलियन
जापान _ $4.186 ट्रिलियन



5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार,खम्हरिया क्षेत्र के गंभीर अपराधिक प्रकरण में थी तलाश

जिला बेमेतरा – थाना नवागढ़ पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही: थाना खम्हरिया क्षेत्र के गंभीर आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ़्तार।एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने आरोपी पर 5,000/- (पांच हजार रूपये) का इनाम किया था घोषित।

फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाँच हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित।

 बेमेतरा: – थाना खम्हरिया क्षेत्र के एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र यादव पिता  रामलाल यादव, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – ग्राम देवरी, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा) को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही किया जा रहा है।

   प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना नवागढ़ एवं चंदनू पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास ग्राम देवरी आया हुआ है।

    सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ एवं चंदनू पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से पकड कर गिरफ़्तार किया गया।

  उल्लेखनीय है कि आरोपी की गिरफ्तारी में लगातार प्रयासों के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर, एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू द्वारा आरोपी की सूचना देने वाले को 5,000/- की नगद इनाम राशि घोषित की गई थी।

   फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाँच हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

 गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारीथाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक आर. के. कश्यप, थाना प्रभारी खम्हरिया सउनि द्वारिका देशलहरे, सउनि तुलसी बिझेकर, प्रधान आरक्षक अजय बंजारे, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक भूपेन्द्र चंद्रवंशी, राहुल दुबे, हीरालाल साहू व अन्य स्टाफ रहें।

  बेमेतरा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस कृत_संकल्पित है।

संकल्प से मिलेगी सिद्धि और साहस से बदलेगी भारत की तस्वीर:_मन की बात पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में देशवासियों से पूरी गंभीरता के साथ अपनी बात रखी और मां के नाम एक पेड़ लगाने का आग्रह भी किया

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हमें इसे खत्म करना ही है। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है, इस ऑपरेशन में हमारी सेना ने सीमा पार आतंकी शिविरों को सटीकता से नष्ट किया, जो अद्भुत है।पूरे देश में देश प्रेम की भावना दिख रही थी,कहीं वीडियो वायरल हुई कहीं सोशल मीडिया पर कविताएं दिखी ,देश में संकल्प गीत गाए जा रहे थे छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग बना रहे थे,जिनमें बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेंटिंग भेंट की थी उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई शहरों में उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया ।

पीएम मोदी ने कहा,,
देश में स्वदेशी जागरण की भावना
भारतीय बाजार में स्वदेशी की भावना जबरदस्त आई है स्थानीय वाद को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है।पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया और कहा कि यह देश की प्रगति में भाग लेने की इच्छा को दर्शाता है।
देशभक्ति की शुरुआत बचपन से हो जाती है
उन्होंने आगे कहा बातें मन को छू जाती है जब एक मां-बाप कहे कि अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे।
विदेशी पर्यटन से लोगों का मोह कम हुआ
कई भारतीय परिवारों ने शपथ ली हम अपनी अगली छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे।
छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद पर चर्चा
बस्तर दंतेवाड़ा सहित लोगों ने नक्सलवाद के साए में सांस लेते हुए तमाम चुनौतियों के बीच अपना जीवन बेहतर बनाने के प्रयास में दिख रहे हैं,जिससे मुझे राहत मिल रही है। मुझे जानकर बहुत खुशी हुई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे करीब 95% रिजल्ट के साथ यह जिला दसवीं के नतीजे में टॉप पर रहा वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया।कभी आतंक का गढ़ समझे जाने वाला इलाका आज शिक्षा और विकास का गढ़ बनता जा रहा है।
शेरों की बढ़ती आबादी:

शेर भारत का राष्ट्रीय पशु है। पीएम मोदी ने गुजरात के गिर में शेरों की बढ़ती आबादी पर खुशी जताई और कहा कि यह समाज में ऑनरशिप के भाव को दर्शाता है पिछले 5 वर्षों में गुजरात में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है।गुजरात ऐसा पहला राज्य बना जहां बड़े पैमाने पर फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई
करप्टेड फाइबर सिक्किम की कला विशेषता
पी एम मोदी इस पर बात करते कहा नॉर्थ ईस्ट की बात ही कुछ और है वाकई अद्भुत है मुझे दिलचस्प कहानी पता चली है करप्टेड फाइबर्स की करप्टेड फाइबर सिर्फ ब्रांड नहीं सिक्किम की परंपरा बनाई की कला और हाथ के फैशन की सोच तीनों का सुंदर संगम है।

उत्तराखंड के जीवन जोशी पर कहा
जीवन जोशी उम्र 65 वर्ष पैर से असमर्थ जिसे लोग आमतौर पर बेकार समझते हैं लकड़ी से वाद्य यंत्र बना अपनी कला का बेजोड़ नमूना पेश किया है।जीवन जोशी जैसे कलाकार हमें याद दिलाते हैं की परिस्थितियों चाहे जैसे भी हो अगर इरादा मजबूत हो तो नामुमकिन कुछ नहीं उन्होंने चीड़ के सूखे पत्ते से बगेट कला को जन्म दिया।
स्वच्छता पर कहा
मन की बात हो और मोदी स्वच्छता की बात ना करें ऐसा नहीं हो सकता उन्होंने बताया कि आईटीबीपी की टीम सदस्यों ने माउंट मकालू विश्व की सबसे कठिन चोटी पर चढ़ाई के लिए गई थी उन्होंने सिर्फ पर्वतारोहण नहीं किया अपने लक्ष्य में एक मिशन और जोड़ा स्वच्छता का इस मिशन में ऊंची चोटी के पास जो कचरा पड़ा था उन्होंने उसे हटाने का बीड़ा उठाया।
वेस्टेज पेपर रीसाइकलिंग पर बात किया
उन्होंने कहा घरों और दफ्तरों में रोजाना बहुत सारा पेपर वेस्ट निकलता है ,इसकी रीसाइकलिंग कर उपयोगिता में लाया जा सकता है। भारत के कई स्टार्टअप इस सेक्टर में शानदार काम कर रहे हैं,हम इसमें नियंत्रण कर पेड़ों की संख्या बचा सकते हैं।
खेलो इंडिया पर कहा
इसका उद्देश्य देश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना खेलों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान करना है।
शहद उत्पादन पर बताते हुए कहा
पहले हम 70 _75 मैट्रिक टन शहद उत्पादन कर पाते थे अब सवा लाख मीट्रिक टन मतलब 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हम दुनिया के अग्रणी देश में शामिल हो गए ।
पीएम मोदी ने मन की बात आगे बढ़ाते कहा

गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही है
आज कई महिलाएं हैं जो खेती के लिए आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही है ,अब गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनाकर ड्रोन उड़ा रही है और खेती में नई क्रांति ला रही है जिस कारण महिलाएं खेती में भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
योग पर चर्चा करते कहा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अभी एक महीने से भी कम समय बचा है यह अवसर याद दिलाता है योग से जुड़कर जीवन जीने का तरीका बदल सकते हैं।भारत के योग से पूरी दुनियां में जागृति आई है, बीते वर्षों की तस्वीरों ने बहुत प्रेरित किया हमने देखा है अलग-अलग देश में किसी साल लोगों ने योग चेन बनाई कभी योग रिंग।

आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने इस दिशा में चार एमओयू साइन कर चुके हैं भारत ही आयुर्वेद का जनक और विस्तारक है।

अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त की।




प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किया गया गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण..

बेमेतरा:_

स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिससे उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्य अभियान (PMSMA) दिवस समस्त जिलों के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के सफल कियान्वयन हेतु राज्य स्वास्थ्य विभाग माध्यम से समस्त जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस सुनियोजित रूप से आयोजित हो. इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करते हुये सतत निरीक्षण व्यवस्था किया गया है ।

शतप्रतिशत उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की त्वरित पहचान

PMSMA पलो चार्ट अनुसार हितग्राही को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी।

विशेषज्ञ (OBG)/ निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी।

गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में मॉनिटरिंग हेतु चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं का मॉनिटरिंग एवं सर्पोटीव सुपरविजन हेतु राज्य से उपसंचालक डॉ खेमराज सोनवानी एवं प्रोग्राम मैनेजर आनंद कुमार साहू द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा का निर्देशानुसार निरीक्षण किया। निरीक्षण तहत गर्भवती महिलाओं को प्रदाय करने वाली सुविधा का जायजा सीधे उपस्थित गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर डॉ सोनवानी ने लिया फिर विशेषज्ञ डॉ कोसरिया, डॉ खुशबू देवांगन, डॉ बुद्धेश्वर वर्मा से संबंधित जानकारी लेते हुए जांच, परामर्श,दवाई वितरण व्यवस्था को देखते हुए जिला अधिकारियों का बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, और उक्त अभियान तहत व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा व्यवस्था जिला के सभी गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिले इसके लिए निर्देश दिए।

उक्त कार्यक्रम तहत निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव, सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू,डीपीएम सुश्री लता बंजारे, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु, कार्यक्रम समन्वयक हिना सिन्हा मेट्रन, जिला मीडिया प्रभारी स्वास्थ्य विभाग संजय तिवारी,और मितानिनो सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जादू है नशा है मदहोशियां है, जवानी रिलेशन और ब्रेकअप रिश्तों का तिलस्म,तिलस्म टूटने से पहले लड़कियों के संकेत,,

भागती दुनिया दौड़ते लोग दौड़ते रिश्ते सब समय के साथ चलते हैं समय के साथ बदलते हैं। जरूरत के रिश्ते जज्बात से नहीं चलते और हकीकत के रिश्ते खयालात में नहीं ढलते,अब रिश्तों के लिए त्याग की भावना नहीं संभावना की तलाश होती है।

(Janchoupal36 लाइफ स्टाइल ) बात है प्यार, रिलेशन और लिव_इन_रिलेशनशिप फिर तकरार फिर जुदाई की।बनते रिश्ते, बदलते रिश्ते, टूटते रिश्ते ,अब की दुनियां में प्यार एक खेल है, जहां सभी खिलाड़ी है अनाड़ी कोई नहीं ,रिश्ता जरूरत की है जज्बात की नहीं।लव है तो ब्रेकअप भी होगा।
प्यार के रिश्ते टूटने से पहले लड़कियां कुछ संकेत जरूर देती हैं जिन्हें समय रहते समझ लिया जाए तो रिश्ते को बचाया जा सकता है या खुद को एक नए रिश्ते के लिए तैयार किया जा सकता है।
जीवन के सफर में राही,मिलते हैं बिछड़ जाने को,, और दे जाते है यादें तन्हाई में तड़फाने को “ये जमाना गया:_ नया जमाना है,, दिल पे पत्थर रखके मैने मेकअप कर लिया मेरे सैयां जी आज मैने ब्रेकअप कर लिया।
रिश्ता निभाना समझदारी का काम है।

जब प्यार में कुछ फीका पन सा लगे तो समझ जाइए, ! यहाँ कुछ सामान्य संकेत दिए गए हैं जो लड़कियाँ ब्रेकअप के समय दे सकती हैं।
व्यवहार में बदलाव: – अचानक से मूडी या चिड़चिड़ा होना,छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी या गुस्सा दिखाना,आपके साथ पहले जैसी गतिविधियों में रुचि न लेना।
भावनात्मक दूरी: – भावनात्मक रूप से दूर होना , पहले जैसी गर्मजोशी और प्यार न दिखाना ,उदासीनता या बेपरवाही दिखाना।
शारीरिक संपर्क में कमी: – हाथ पकड़ने, गले लगाने या किस करने से बचाव,शारीरिक संपर्क में रुचि न लेना दूरी बनाए रखना।
फ्यूचर की बातों से बचना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड भविष्य की योजनाओं पर बात करने से कतराने लगे तो समझ जाएं कि वह आपसे रिश्ता तोड़ना चाहती है। कई बार यह भी देखने को मिलेगा कि वह इस तरह के सवालों से बचने का प्रयास करेगी या फिर स्पष्ट जवाब नहीं देगी। इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि वह आपसे रिश्ता नहीं रखना चाहती है।
सोशल मीडिया पर संकेत: – सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में कम पोस्ट करना या संकेत देना। प्रोफाइल पिक्चर्स या स्टेटस में बदलाव के साथ नए लोगों के साथ फोटो या पोस्ट करना।
बातचीत में बदलाव: – भविष्य की योजनाओं में आपको शामिल न करना। रिश्ते के बारे में बात करने से बचाव रिश्ते की समस्याओं पर चर्चा करने की अनिच्छा।
अन्य लोगों के साथ टाइम शेयर करना: – दोस्तों या परिवार के साथ अधिक समय बिताना,नए लोगों से मिलना और उनके साथ समय बिताना।
रिश्ते की समस्याओं पर चर्चा: – रिश्ते की समस्याओं पर खुलकर बात करना,रिश्ते में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देना।
अंतिम संकेत: – ब्रेकअप की बात सीधे करना रिश्ते को खत्म करने की इच्छा व्यक्त करना।आपको अपने जीवन से दूर करने की कोशिश करना
है।
अब जीवन तो चलने का नाम है आपको भी चलना है थोड़ा संभल कर चलिए !!
नई रिलेशनशिप शुरू करने से पहले जानें ये बातें
खुद को समय दें:
ब्रेकअप के बाद तुरंत नया रिश्ता शुरू करना भावनात्मक रूप से हानिकारक हो सकता है। पहले खुद को समझें, खुद से जुड़ें और इमोशनल हीलिंग पर ध्यान दें।
पुरानी गलतियों से सीखें
नया रिश्ता शुरू करने से पहले सोचें कि पिछली बार कहां चूक हुई थी। संचार, सम्मान और विश्वास के साथ नए रिश्ते की नींव रखें।
जल्दबाजी न करें
किसी भी नई लड़की से दोस्ती करें तो उसके साथ समय बिताएं,जब आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ लें, तभी नये रिश्ते की शुरुआत करें
ईमानदार रहें
नए रिश्ते में पुरानी बातें छुपाने के बजाय खुलकर शेयर करें कि आप किस स्थिति से निकलकर आए हैं ,इससे सामने वाला व्यक्ति आपको बेहतर समझ पाएगा।
खुद को बेहतर बनाएं
अपनी पर्सनालिटी, कैरियर और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। एक अच्छा रिश्ता तब ही बन सकता है जब आप खुद से खुश हों।