30.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 277

बेमेतरा : हेल्थ मेले में 4 जून को दाई-बाबा दिवस का आयोजन

4 जून को जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष चिकित्सा शिविर के साथ दाई_बबा दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें आयुष डॉक्टर की सेवाएं फिजियोथैरेपिस्ट के साथ जरूरतमंद को समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक उपकरण प्रदाय किया जाएगा।

बेमेतरा : _ राज्य शासन के निर्देशानुसार बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून 2025 को दाई-बाबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। प्रत्येक विकासखण्ड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर हेल्थ मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने कहा गया हैं।

दाई-बाबा दिवस की थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के सहयोग से बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर स्वास्थ्य मेले पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के अनुकुल सुविधाएं बैठक व्यवस्था, छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज होंगे। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उन्हें कार्ड सत्यापन व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा।

बेमेतरा जिला स्वास्थ विभाग द्वारा सीएमएचओ डॉ यशवंत ध्रुव व जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने जानकारी दी कि आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य हेतु तथा बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से दिनांक 04 जून 2025 को प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले हेल्थ मेला में “दाई-बबा दिवस” का आयोजन जिला बेमेतरा के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा , साथ ही जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वय मित्र स्वास्थ्य परीक्षण कैंप / पेंशनर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन भी किया जाएगा ,उक्त आयोजन का उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना है। जिस हेतु निम्न स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी।

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन (बी.पी. शुगर, नेत्र परीक्षण, हड्डियों की जांच)विशेष योगा शिविर

मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग:_टेलीमेडिसीन के माध्यम विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श

आयुष्मान कार्ड बनाया जाना 6 . मोबाईल मेडिकल युनिट द्वारा उक्त 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

आयुष चिकित्सक द्वारा आयुष पद्धति से मरीजों का उपचार।फिजियोथेरेपी सुविधा हेतु मरीज वार टाईम स्लॉट रोस्टर बनाना।

मोरक्को शासक का शाही फरमान कहा बकरीद पर बकरे की बलि नहीं ..

मोरक्को उत्तरी अफ्रीका में स्थित है, जो भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच है। यह अल्जीरिया, पश्चिमी सहारा और स्पेन से घिरा हुआ है। 

मीडिया सूत्र: अफ्रीकी देश मोरक्को ने इस साल ईद अल अजहा यानी बकरीद पर कुर्बानी करने पर रोक लगा दी है।
मोरक्को किंग ने बड़ा फैसला लेते हुए इस साल बकरीद के दिन कुर्बानी पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से इस साल वो कुर्बानी करेंगे। इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।मोरक्को के राजा मोहम्मद षष्ठम ने इस साल बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। यह फैसला देश में सूखे की स्थिति और पानी की कमी के मद्देनजर लिया गया है। राजा ने अपने बयान में कहा कि इस साल बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा पर रोक लगाई जा रही है, ताकि देश में पानी की बचत हो सके ।
मुस्लिम देश मोरक्को में ईद-उल-अजहा से पहले सरकार के एक फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। किंग मोहम्मद षष्ठम ने शाही फरमान में इस साल कुर्बानी के बकरे पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद देशभर में बकरों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।
फैसले के पीछे के कारण देखें तो वहां सूखे की स्थिति है मोरक्को में इस समय सूखे की स्थिति बनी हुई है, जिससे पानी की कमी हो गई है।
शाही फरमान का उद्देश्य पानी की बचत है राजा ने कहा कि बकरे की कुर्बानी के लिए बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, जिसे बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
सरकार ने अपील जारी करते हुए कहा कि हमें वैकल्पिक तरीके पर विचार करना चाहिए। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी के बजाय वैकल्पिक तरीकों का पालन करें, जैसे कि गरीबों को दान देना या अन्य सामाजिक कार्यों में योगदान देना।
महत्वपूर्ण बात यह है कि परंपरा का सम्मान करने का है। सरकार ने कहा है कि यह फैसला देश की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करते हुए लिया गया है, और लोगों से अपील की है कि वे इस फैसले का समर्थन करें।
एक नई सोच /एक नई बहस
कहीं इस आदेश का विरोध है तो कहीं इस आदेश का समर्थन भी है, जो इस फैसले का समर्थन कर रहा है,उनका कहना है कि यह कदम देश की भलाई के लिए उठाया गया है, और धार्मिक नियमों की लचीलापन भी ऐसी परिस्थितियों में दया और समझ का रास्ता अपनाने की इजाजत देता है। कुल मिलाकर, मोरक्को में इस बार बकरीद सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है

देश में कोरोना के बढ़ते आतंक दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिखाई सख्ती,,

देश/दिल्ली:_देश मैं कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं अब तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4026 है।दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए एक सख्त आदेश जारी किया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सख्ती दिखाई है और केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि कोरोना सैंपलिंग की प्रक्रिया के लिए अपनाई गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) पर तत्काल रिपोर्ट पेश की जाए।कोर्ट की एकल पीठ ने केंद्र को 18 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है साथ ही कोर्ट ने सभी कर्मचारियों, वकीलों और वादियों को अदालत परिसर में हमेशा मास्क पहनने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सामान्य और प्रतीक्षालय क्षेत्रों में भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है।
देश में केरल में सबसे ज्यादा मामले हैं केरल के बाद महाराष्ट्र और दिल्ली में एक्टिव केस हैं ।दिल्ली में 152 नए केस के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 483 तक पहुंच गई है ।हाल ही में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी मरीजों में सामान्य खांसी और बुखार के लक्षण है नया वेरिएंट वायरस संक्रमण के रूप में सामने आया है। मौजूदा स्थिति में लग रहा है कि यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।कोरोना से निपटने सरकार की पूरी तैयारी है।
कोरोना से हुई मौत को देखें तो कुछ मरीज को दोनों वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लगी थी।
राज्य सरकारें एडवाइजरी जारी कर लोगों से भीड भाड़ वाली जगह से दूर रहने और मास्क लगाने की अपील की है। बुखार खांसी और सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रताप राव जाधव ने कहा कि केंद्र किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार है उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि हमारा केंद्र , स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरीके से सतर्क है उन्होंने आश्वासन दिया कि हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में 41 लोगों ने किया रक्तदान..

महेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को कोटिश: धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बेमेतरा : 02/06/2025:_ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्थित ब्लडबैंक में रक्त की पूर्ति हेतु माहेश्वरी युवा संगठन बेमेतरा के द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया ,उक्त रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के पहल पर बेमेतरा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों रक्ताल्पता,सिकल सेल एनीमिया, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी आदि आवश्यकताओं को देखते हुए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त के पूर्ति हेतु आयोजित किया गया।

इस रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं द्वारा 41 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ, उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अरुण राठी , युवा मंडल के अध्यक्ष बंटी चाचा , महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हंसा माहेश्वरी ,समाजसेविका सुश्री नीतू कोठारी, समाज सेवक ताराचंद माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश मुंद्रा , ,सभी सम्माननीत जन उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर लोकेश साहू पैथोलॉजिस्ट , विजय कुमार दोरे एम. एल. टी., भूपेंद्र कुर्रे , एम. एल. टी. श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, हरिशंकर एम, एल टी ,धन्नू वर्मा एम , एल,टी , वाहन चालक रामचरण वार्ड बॉय ऋषि जांगड़े ने रक्तदान शिविर में सेवाएं प्रदान की, रक्तदाताओं के नाम सोनल गिलड़ा, अमित माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश, महिमा काबरा,प्रितेश गिलड़ा, रमन काबरा, प्रमोद सिंह ठाकुर, टीकम मुंद्रा, संध्या, रूपेश गिलड़ा, शिल्पा राठी, दिलीप कुमार, महेश भूतना, सुशील राठी, सवाई लाल, हिमांशु जैन, खुशबू गिलड़ा, संजय काबरा, राहुल बजाज, हर्ष राठी, यश गिलड़ा, राकेश मखीजा, राधे राघवेंद्र सिन्हा, पूजा मंत्री, कमलेश वर्मा, नूपुर डागा, सुनील गिलड़ा , सौरभ महेश्वरी, तिलक महेश्वरी, मनीष चांडक, गौरव डागा, प्रमिला राठी, मंजू भूतड़ा, जतिन मोटवानी, मुकेश राठी, मांगीलाल राठी, रेनू राठी, अलका राठी, अजय राठी, अमरचंद गिलड़ा, सत्यनारायण, इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ में रक्तदाताओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्व सायकल दिवस:_फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बेमेतरा में साइकिल रैली का आयोजन

बेमेतरा, 02 जून 2025/- विश्व सायकल दिवस के एक दिन पूर्व, 02 जून को फिटनेस को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से बेमेतरा शहर के जयस्तंभ चौक से प्रातः 7:00 बजे सायकल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, अजय साहू,प्रफुल्ल शर्मा संपादक प्रयाग टुडे, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
रैली के समापन पर मुख्य अतिथि दीपेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है। साइकिल चलाना न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहायक है। मोटापे को कम करने, हृदय स्वास्थ्य सुधारने और तनाव को कम करने में साइकिलिंग की अहम भूमिका है। श्री साहू ने उपस्थित लोगों को नियमित साइकिलिंग का संकल्प दिलाया।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा से एक घंटा साइकिलिंग करने से हृदय संबंधी रोगों की आशंका कम होती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने साइकिलिंग को सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्याओं का समाधान भी मिलता है। साइकिलिंग को रोजमर्रा की आदतों में शामिल करने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने साइकिलिंग को आत्म_अनुशासन व सामुदायिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल एक उत्तम व्यायाम है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी किफायती साधन है।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साइकिलिंग को जन-आंदोलन का रूप देना रहा। उपस्थित नागरिकों ने स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनील झा ने किया । आभार व्यक्त डिप्टी कलेक्टर एवं खेल अधिकारी श्रीमती पिंकी मनहर ने किया |

पूर्वोत्तर में बारिश ने मचाया कहर,बाढ़ और भारी जलप्रलय के साथ भूस्खलन..

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे 32 लोगों की मौत हो गई है। असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में हालात खराब हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वायुसेना ने बोमजीर नदी के तेज बहाव में फंसे 14 लोगों को बचाया । असम में 764 गांव जलमग्न।

देश/असम:_ मानसून बारिश से पूर्वोत्तर भारत में इस समय नदी नाले भारी उफान पर है मानो जलप्रलय आ गया हो, मणिपुर त्रिपुरा इंफाल सिक्किम मेघालय में हालत बहुत भयावह हो चुके हैं। लोगों के घर बारिश और बाढ़ से डूबने के कारण राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं,
लगातार हो रही बारिश से हालात इतने बदतर कि भारी भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं,इन रास्तों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग भी बंद हैं।असम अरुणाचल सिक्किम मेघालय मणिपुर और मिजोरम में बारिश और भूस्खलन से लोगों का जीवन बहुत मुश्किल में आ गया है।
नॉर्थईस्ट में मानसून की तबाही से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।प्रभावित राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात है ,इन राज्यों में मौत का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।जीने के लिए मूलभूत सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई है वहीं मेन लाइन कटने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल पूर्वोत्तर भारत में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश विशेष रूप से असम में हालत ज्यादा खराब है ,अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और 17 जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है ।मौसम विभाग ने असम में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे चिंता और बढ़ गई है।
वहां से 800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है उत्तर सिक्किम में लगभग 1200 सैलानी अभी फंसे हुए है ,कई बचाव कार्य राहत शिविर बनाए गए हैं जिसमें लोगों को सुरक्षित रखा जा रहा है। पूर्वोत्तर राज्य अभी मौसम की तिहरी मार बारिश बाढ़ और भूस्खलन से खतरे में है ।
भारी बारिश से सीमांचल की तीन नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है गुवाहाटी जो असम का सबसे बड़ा शहर है पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है सड़कों पर पानी भर गया है और नावें चल रही है,कई इलाकों में घरों तक पानी घुस गया है और जीवन बचाने की जद्दोजहद से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। पूरे पूर्वोत्तर में सामान्य से लगभग 300% ज्यादा बारिश बताई जा रही है अकेले गुवाहाटी में 1 दिन में 111 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है जिससे 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और 10000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं,लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम चल रहा है,बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं ।मानसून के मौसम में सड़के सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी खास ध्यान दे रहे हैं साथ ही सभी से विनती कर रहे कि भारी बारिश और भूस्खलन वाले इलाकों में सावधानी बरतें और रात को यात्रा ना करे।
गृह मंत्रालय पूरा एक्टिव हो गया है गृह मंत्री अमित शाह ने असम सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मणिपुर के राज्यपाल से राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्दे नजर बात की साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया ,लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस आसमानी आपदा में मोदी सरकार चट्टान की तरह आपके सामने खड़ी है ।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए हैं,प्रभावित राज्यों से संपर्क लगातार जारी है। बाढ़ में प्रभावित लोगों को राहत शिविर पहुंचाया जा रहा है, बाढ़ से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में मदद भेजी जा रही है।

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर ANTF बेमेतरा पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का गांजा तस्कर पुलिस के गिरफ्त में

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी, ANTF बेमेतरा पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त आरोपी गिरफ्तार..

10 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।01 क्विंटल 03 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन, नगदी रकम, दो नग मोबाईल जुमला कीमती 15 लाख 40 हजार रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार।

• बेमेतरा पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”

    बेमेतरा, 01 जून 2025 :- बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ANTF बेमेतरा पुलिस   टीम ने एक बड़ी मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 10 लाख से भी अधिक की मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

     इसी क्रम में आज 01 जून 2025 को ANTF बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग के पीकप वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु राका कठिया तरफ से सरदा की ओर आ रहा है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में ANTF बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम सरदा आंदु चौक पर पीकप वाहन क्रमांक CG 04 AD 7437 को रोककर तलाशी लेने पर पीकप डाला के पीछे नीचे डाला में छुपाकर रखे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी मोहम्मद खान ऊर्फ अयाज निवासी मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई जिला दुर्ग को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया।

  आरोपी मोहम्मद खान ऊर्फ अयाज पिता इमतियाज खान उम्र 24 साल निवासी मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई जिला दुर्ग, के कब्जे से पीकप वाहन से 103 पैकेट खांकी रंग के सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 01 क्विंटल 03 किलो ग्राम कीमती 10,00,000/- रूपये (दस लाख रूपये) एवं एक पीकप वाहन क्रमांक CG  04 AD 7437 कीमती 5,00,000/- रूपये(पांच लाख रूपये), नगदी रकम 33,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 7,000/- रूपये, जुमला कीमती 1,540,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। प्रकरण में आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री हेतु परिवहन करते उडीसा से भिलाई ले जाना। 

 इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, नोहर यादव, भुषण ठाकुर, आरक्षक संजय पाटिल, पीलाराम साहू, विजय दिवाकर, सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे, डामन धिवर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव:

  आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में एक दिवसीय होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

पुलिस लाइन आवासीय कॉलोनी परिसर बेमेतरा में एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन।

बेमेतरा, 01 जून 2025 (रविवार): रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी परिसर में आज एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. विनय साहू एवं डॉ. भावना साहू की टीम द्वारा पुलिस परिवारों के महिला, पुरुष एवं बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

     चिकित्सा टीम सुबह 08:00 बजे शिविर स्थल पर पहुंची और तत्पश्चात मरीजों की जाँच प्रक्रिया आरंभ हुई। शिविर में थायरॉयड, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटनों का दर्द, पथरी, चर्म रोग, बवासीर, खांसी, जुकाम, बुखार आदि सामान्य रोगों की जाँच कर आवश्यक दवाएं नि:शुल्क वितरित की गईं। दोपहर 01:00 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 150 से अधिक पुलिस परिवार के सदस्य लाभान्वित हुए। 

   इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी  राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक  प्रवीण खलखो, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) श्री हरिओम विश्वकर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही।

2 जून को बेमेतरा में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन

बेमेतरा//विश्व साइकिल दिवस के शुभ अवसर पर बेमेतरा में दिनांक 02/06/2025 को सुबह 07 बजे नगर के जय स्तंभ चौक से साइकिल रैली का शुभारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन बेमेतरा (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) द्वारा विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन शहर में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल मंत्री छ.ग. शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि में दीपेश साहू क्षेत्रीय विधायक बेमेतरा और ईश्वर साहू साजा विधायक होंगे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत, विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा और श्रीमती हेमा जय दिवाकर माननीया अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण, समस्त नगरीय निकाय उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण भी बतौर अतिथि शामिल होंगे।उक्त कार्यक्रम सायकल रैली में जिला मुख्यालय के सभी कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।
साथ ही जिला प्रशासन ने समस्त नागरिक बंधुओं को भी सादर आमंत्रित किया है।

सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया. जोसा काउंसलिंग के बाद, सीएसएबी एनआईटी सिस्टम की खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला

सीएसएबी: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, जोसा के बाद NIT सिस्टम की खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला।
इंजीनियरिंग एडमिशन एक महीने तक चलेगी काउंसलिंग, तीन राउंड में आयोजित की जाएगी।
ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा)के बाद सेंट्रल सीट अलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने भी अपना काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।सीएसएबी काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाने की आवश्यकता हो सकती है।

नई दिल्ली (एजुकेशन रिपोर्टर)
एनआईटी,ट्रिपल आईटी जीएफटीआई और आईआईईएसटी की खाली सीटों के लिए सीएसएबी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। अमूमन जोसा काउंसलिंग शुरू होने के बाद सीएसएबी का शेड्यूल जारी किया जाता है। इस साल जोसा काउंसलिंग से पहले ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएसएबी काउंसलिंग जुलाई के अंत से लेकर अगस्त तक चलेगी। सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के पहले रांउड का रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से होगा और सीटों का मॉक अलोकेशन का परिणाम तीन अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। पहले राउंड का वास्तिविक सीट आवंटन का परिणाम नौ अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा।
जोसा पंजीकरण: 3 जून से 12 जून 2025 तक
मॉक सीट आवंटन: 9 और 11 जून 2025 को
पहले दौर का सीट आवंटन: 14 जून 2025 को
आवंटित सीट की पुष्टि और फीस भुगतान: 14 से 18 जून 2025 तक

काउंसलिंग का आयोजन तीन राउंड तक किया जाएगा।ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय ही दस्तावेज करने होंगे अपलोड 21 जोसा की तरह सीएसएबी में भी छात्रों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान छात्रों को दसवीं व 12 वीं की मार्कशीट,जेईई मेन का एडमिट कार्ड आदि लगाना होगा।अगर छात्र आरक्षित वर्ग से हैं,तो उन्हें जाति प्रमाणपत्र भी साथ में अपलोड करना होगा।
तीन एनआईटी में सुपरन्यूमेरेरी सीट: सीएसएबी काउंसलिंग के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार तीन एनआईटी में सुपरन्यूमेरेरी सीटों का भी प्रावधान किया गया है एनआईटी दुर्गापुर, कालीकट और एसवीएनआईटी सूरत में सुपरन्यूमेरेरी सीट रहेगी ।