30.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 275

नवभारत का उदय: पीएम मोदी के 11 साल की बेमिसाल यात्रा

नवभारत की परिकल्पना और साकार होते सपने पीएम मोदी के 11 साल बेमिसाल।डेढ़ अरब जनसंख्या वाले देश को एक दिशा प्रदान करना, जहां भिन्न-भिन्न विचार,भिन्न-भिन्न पार्टियां,भिन्न भिन्न परिस्थितियां, अनेक धर्मों के लोग रहते हैं, वहां सब को एक साथ लेकर चलना और विकास के सोपान गढ़ना निश्चित ही एक जादूगरी है।

चर्चा janchoupal36)नरेंद्र मोदी जी को उनकी सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के सफलतम 11 वर्षों के लिए हार्दिक बधाई। यह कार्यकाल देश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें उन्होंने भारत के विकास और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।
प्रधानमंत्री के साथ बढ़ता हुआ देश नरेंद्र मोदी के साथ पूरे तरीके से कदमताल कर रहा है। पीएम मोदी के कार्यकाल की बहुत सी उपलब्धियां है जिसमें कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों में:_
भारत बना डिजिटल इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विजन में साफ कर दिया था कि भारत को डिजिटल इंडिया बनाएंगे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत, भारत में डिजिटल साक्षरता और डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं।देश में एआई डेटा पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान: देश में स्वच्छता अभियान चलाना मोदी जी के कार्यक्रमों का अहम हिस्सा बना है स्वच्छ भारत अभियान के तहत, भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए कई पहल की गई हैं।मन की बात कहते भी आएं है कि मोदी की मन की बात हो और स्वच्छता का मुद्दा ना हो यह हो नहीं सकता।
प्रधानमंत्री जन धन योजना: पहले लोग बैंक जाने से डरते थे सोसाइटियों तक ही पहुंच पाए थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से जनधन योजना के तहत सभी का खाता हर नागरिक का खाता बैंकों में शून्य राशि पर खोला गया।।प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत, भारत के गरीब और वंचित वर्गों के लिए बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए अच्छी पहल की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति की दिशा में अग्रसर हो रहा है जिसमें प्रमुख है,
आर्थिक विकास में सुधार:_ पीएम मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने आर्थिक विकास के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
सामाजिक कल्याण: नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत में सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
भारत की सामरिक शक्ति:_मोदी जी ने भारत की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया चाहे वह बार्डर स्ट्राइक हो एयर स्ट्राइक हो या दुश्मनों के द्वारा आतंकी हमला हो सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। आज भारत के पास स्वयं से निर्मित सुपर शक्ति मिसाइलें हैं साथ ही और अन्य आधुनिक तकनीक से तैयार आधुनिकतम मिसाइल और युद्ध वैपन है जो दुश्मनों से मुकाबला कर जीतने में सक्षम हैं।
भारत एक सूत्र में बंधने जा रहा है।
आतंकी गतिविधियों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया, आतंकवाद पर पूरी दुनिया को बताने आज मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत के मित्र देशों में राजकीय डेलिगेट्स बनाकर भेजे हैं जो आतंकवाद पर खुलकर बहस करेंगे और बताएंगे कि आतंकवाद के जनक और पनाह देने वाला कौन है।
नक्सलवाद समस्या पर सटीक प्रहार:_नक्सली समस्या भी काफी पुरानी समस्या है इस पर काबू पाना कठिन था पर नक्सल कार्रवाई चलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भारत के कई राज्यों में नक्सल आतंक के खिलाफ काफी तगड़ी मुहिम चला कर कार्रवाई की जा रही है।
जिसमें तो छत्तीसगढ़ में आतंकवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ठाना है की 2026 तक हम छत्तीसगढ़ से आतंकवाद का सफाया कर देंगे।
पुराने कानून पर संशोधन:_इसके अलावा भी ऐसे बहुत से भारत के पुराने कानून हैं जो भारतीय गुलामी की प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें मोदी जी ने आजाद भारत की सोच शामिल करते हुए उन कानून में संशोधन करने का प्रयास भी किया है।

नरेंद्र मोदी जी को उनकी सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के सफलतम 11 वर्षों के लिए हार्दिक बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

यह लेख/विचार कोई गौरव गाथा नहीं है ना चाटुकारिता है, यह एक आम भारतीयों की सोच है विचार है।

लक्ष्मण मस्तुरिया जी को सादर नमन: एक युग की आवाज़ को श्रद्धांजलि

लक्ष्मण मस्तुरिया जी एक महान कवि की अमर लेखनी विरासत ,मस्तुरिया जी को सादर नमन कि उनकी कविताओं में जिंदा है छत्तीसगढ़ की संस्कृति

लक्ष्मण मस्तुरिया जी: एक युग की आवाज़, एक अमिट छाप छत्तीसगढ़ के लिए।लक्ष्मण मस्तुरिया जी का जन्म 7 जून 1949 को हुआ था और स्वर्गारोहण 3 नवंबर 2018 को हुई थी। 
लक्ष्मण मस्तुरिया जी को उनके योगदान के लिए सादर नमन करना उनके छत्तीसगढ़ के प्रति लगाव छत्तीसगढ़िया लोक संगीत छत्तीसगढ़ी कविता के लिए बिल्कुल सही है। सही अर्थों में लक्ष्मण मस्तुरिया जी छत्तीसगढ़ के सपूत दुलरवा बेटा कहा जा सकता है क्योंकि वह छत्तीसगढ़ के माटी_पुत्र थे जिन्होंने अपनी कविताओं और गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। मस्तुरिया जी की कविताएं न केवल छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को दर्शाती हैं, बल्कि सामाजिक विषमताओं और राजनीतिक विद्रूपताओं पर भी करारा प्रहार करती हैं।उसके द्वारा लिखित कोई कविता सामाजिक व्यवस्था, राजनीतिक व्यवस्था और देश की दुर्व्यवस्था पर करारा प्रहार करती हुई दिखती है तो किसी कविता पर उसकी मार्मिक संवेदनाएं भी झलकती है।उनकी कविताओं में एक अनोखी सादगी और मार्मिकता है जो पाठकों और श्रोताओं को गहराई से प्रभावित करती है। मस्तुरिया जी उत्तम विचार रखने के साथ उनकी वाणी भी बहुत मधुर थी जो भी उनकी गीतों को सुनता है वह उसमें खो जाता है।

हिंदी कविताओं के क्षेत्र में भी उनका योगदान है ।स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया जी द्वारा लिखित कुछ प्रमुख पंक्तियाँ जैसे “कुछ हमें उद्योग दो, है वक़्त की पुकार अब” और “चारों ओर चलन बिक रहा है, असहाय मेरा वतन दिख रहा है” आज भी लोगों के दिलों में एक नई चेतना जगाने का काम करती हैं। मस्तुरिया जी की जयंती पर उन्हें याद करना और उनके कार्यों को पढ़ना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक होगा। उनकी कविताओं और गीतों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समाज और जीवन के विभिन्न पहलुओं का सुंदर चित्रण है, जो पाठकों और श्रोताओं को गहराई से प्रभावित करता है।संस्कृति और समाज का सम्मान है मस्तूरिया जी को याद करना उनकी जयंती हमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और समाज का सम्मान करने और उन्हें समझने का अवसर प्रदान करती है। आज बस हम यही कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में जीने वाले तो बहुत मिले हैं लेकिन छत्तीसगढ़ को समझने वाले कोई बिरले हैं उनमें से एक स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया जी हैं।

विश्व पोहा दिवस: एक भारतीय स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते का जश्न

अमीर हो या गरीब पोहा सबके करीब””गरीबों के लिए पेट भरने का नाश्ता तो अमीरों के लिए पेट साफ करने वाला नाश्ता है।पोहा को भिन्न_भिन्न तरीके से खाया जाता है चना पोहा ,मटर पोहा ,आलू पोहा, प्याजी पोहा, जलेबी पोहा इत्यादि। पोहा सुबह के नाश्ते का सबसे सस्ता सबसे कम समय पर तैयार होने वाला नाश्ता है। सुबह के नाश्ते के लिए इसे हर होटल में तैयार किया जाता रहा है।

आज विश्व पोहा दिवस है, और इस अवसर पर लोग अपने पसंदीदा पोहा के विभिन्न रूपों का आनंद ले रहे हैं। पोहा एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है, जो चावल से बनाया जाता है और विभिन्न मसालों और सब्जियों के साथ परोसा जाता है।

चाहे आप एक सुबह के नाश्ते या एक कंफर्ट रात के खाने के लिए तरस रहे हों, पोहा हमेशा आपकी भूख को संतुष्ट करने के लिए मौजूद है। बता दें कि पोहे की इसकी कला के चलते 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है और इसको सेलीब्रेट किया जाता है..

पोहे की शुरुआत
 पुरुषोत्तम जोशी नामक व्यक्ति ने की थी। वे महाराष्ट्र से थे और 1949 में इंदौर आए, आजादी के बाद अगर किसी के पास बड़े सपने थे वह थे जोशी जी के, और आजादी के बाद से लेकर के अब तक वह अपना स्थान बनाकर रखा है।इंदौर में उन्होंने पोहे की दुकान खोली,  इंदौर में पोहे को लोकप्रिय बनाया, जो आज एक लोकप्रिय व्यंजन है। इंदौरी पोहा लंबे समय से ही पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है और आज भी यह पूरे इंदौर का अहम हिस्सा है।
इतिहास के झरोखे में पोहा
अब बात करें इसके इतिहास की, तो पोहा की उत्पत्ति सबसे पहले महाराष्ट्र में हुई थी। होल्कर और सिंधिया के शासन में इस व्यंजन ने लोकप्रियता हासिल की। बात 19वीं सदी की है, जब ये शासक महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आए और उन्होंने इंदौर पर अधिकार कर लिया।
नाश्ते के अलावा पोहा के फायदे:
पौष्टिकता: पोहा एक पौष्टिक नाश्ता है, जो फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
स्वादिष्ट: पोहा का स्वाद अद्वितीय है, और इसे विभिन्न तरीकों से बनाया जा सकता है।
आसानी से पचने वाला: पोहा आसानी से पच जाता है, जो इसे पाचन समस्याओं वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

विश्व पोहा दिवस मनाने के तरीके:
पोहा बनाना: अपने पसंदीदा पोहा की रेसिपी बनाएं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें।
पोहा प्रतियोगिता: पोहा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित करें और सबसे अच्छा पोहा बनाने वाले को पुरस्कृत करें।
पोहा के बारे में जानना: पोहा के इतिहास और इसके विभिन्न रूपों के बारे में जानें और दूसरों के साथ साझा करें।

विश्व पोहा दिवस एक मजेदार और स्वादिष्ट अवसर है, जो लोगों को एक साथ लाने और पोहा के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है और मुझे नहीं लगता कि पोहा का नाश्ता किसी ने नहीं किया होगा? या कोई इससे अनजान है।

खेत की मेंड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हिंसक झड़प से 22 लोग घायल

बेमेतरा/नवागढ़:_जमीन विवाद को लेकर बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव झांकी में खेत की मेंड़ के लिए उपजा पुराना विवाद ने इतना तूल पकड़ा की शनिवार को दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्ष इतने हिंसक हो गए की देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार से एक दूसरे पर वार करने लगे, जिससे दोनों पक्षों के कुल 22 लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार विवाद पुराना था और शनिवार को अचानक तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का उपयोग किया।
गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से 9 घायलों को बिलासपुर सिम्स और नवागढ़/बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नवागढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का डिजिटल युग: SR Cinema का OTT App लॉन्च

SR सिनेमा ने हाल ही में अपना ओटीटी ऐप लॉन्च किया है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। इस ऐप के माध्यम से, दर्शक छत्तीसगढ़ी फिल्में, वेब सीरीज और अन्य मनोरंजन सामग्री का आनंद ले सकते हैं।

SR सिनेमा ऐप की विशेषताएं:

  • छत्तीसगढ़ी सिनेमा: ऐप पर छत्तीसगढ़ी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं।
  • उपयोगकर्ता-मित्री इंटरफेस: ऐप का इंटरफेस सरल और उपयोग में आसान है।
  • विभिन्न प्रकार की सामग्री: ऐप पर विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है, जैसे कि फिल्में, वेब सीरीज और लाइव टीवी चैनल नहीं, लेकिन शॉपिंग की सुविधा भी हो सकती है कुछ अन्य ओटीटी ऐप्स की तरह.

SR सिनेमा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नए स्तर पर पहुंचाना और स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है। यदि आप छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रशंसक हैं, तो यह ऐप आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है ।

रायपुर, छत्तीसगढ़ | जून 2025 — छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय फिल्म निर्माण कंपनी SR सिनेमा ने आज आधिकारिक रूप से अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म SR Cinema OTT App लॉन्च कर दिया है, जो अब Google Play Store पर उपलब्ध है। यह ऐप छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्पित है, जिसमें दर्शक स्थानीय भाषा की फिल्में, शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज़ कहीं भी और कभी भी देख सकेंगे।

SR Cinema OTT ऐप क्या है?

SR सिनेमा का यह OTT ऐप विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी कंटेंट के लिए तैयार किया गया है। यह एक ऐसा डिजिटल मंच है जहां छत्तीसगढ़ के दर्शक अपने लोकसंस्कृति, भाषा और कहानियों को आधुनिक तकनीक के साथ अनुभव कर सकते हैं।

SR Cinema launched OTT app, Chhattisgarhi films will now be digital
SR Cinema launched OTT app, Chhattisgarhi films will now be digital

यह ऐप सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को बढ़ावा देने का एक मिशन है। अब आपके पसंदीदा छत्तीसगढ़ी फिल्में और नई वेब सीरीज़ सिर्फ एक क्लिक दूर हैं।
आज के समय में जब बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्थानीय कंटेंट को वो जगह नहीं मिलती जिसकी वो हकदार है, ऐसे में SR Cinema OTT एक क्रांतिकारी कदम है। यह ऐप ‘लोकल टैलेंट के लिए लोकल प्लेटफॉर्म’ की भावना को आगे बढ़ाता है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए नया युग

अब चाहे आप छत्तीसगढ़ में हों या कहीं और, SR सिनेमा ऐप के जरिए अपनी मिट्टी की महक और भाषा से जुड़े रहिए।

बेमेतरा एसएसपी की कड़ी कार्रवाई: मजदूरों और किरायेदारों के आधार कार्ड की जांच के निर्देश

बेमेतरा के एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) ने मालमुंशी एवं मद्दगारों की समीक्षा बैठक में ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों और बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों, होटलों, ढाबों, लॉज और किरायेदारों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बेमेतरा, 07 जून 2025:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के समस्त थाना/चौकी के मालमुंशी एवं मद्दगारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना था।
बैठक में दिए गए निर्देश:
संवेदनशील संस्थानों की सूची संधारित करना: थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं प्रमुख संस्थानों की सूची बनाना और संबंधित जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करना।
सीसीटीवी कैमरों की जांच: सभी प्रमुख संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्य_शीलता की जांच करना।
जोखिम मूल्यांकन और आपदा प्रबंधन: संस्थानों के जोखिम मूल्यांकन और आपदा प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना।
एसएसपी श्री साहू ने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं प्रमुख संस्थानों–जैसे कि औद्योगिक इकाइयाँ, फैक्ट्री, ऑयल डिपो, गैस गोदाम, पेट्रोलियम भंडारण, बैंक एवं अन्य केंद्र/राज्य शासकीय कार्यालयों की सूची संधारित करने तथा संबंधित जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसमें संस्थानों के संपर्क, मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस/अनुमतियाँ शामिल है।

एसएसपी श्री साहू ने “समाधान ऐप” के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि मकान मालिक एवं होटल/लॉज संचालक किरायेदारों एवं यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड करें। प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौपाटी, सिनेमाघरों में चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने, एवं संदिग्ध व्यक्तियों – ठेला/गुमटी लगाने वाले, फेरीवालों–की पहचान कर आवश्यक चेकिंग कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मकान मालिकों से अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान देने से पूर्व उसकी सूचना नजदीकी थाना में अनिवार्य रूप से दें। होटल/लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे रुकने वाले सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड जांचें और समाधान ऐप में उनका विवरण दर्ज करें। उन्होनें ने ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री, विक्रम सिंह, दुर्गेश तिवारी, ओम प्रकाश मनहरे, फागेश्वर देशमुख, जगदीश कोसरिया, आरक्षक कपील चंद्रवंशी, चंद्रेश जोशी, प्रदीप कौशल, गोविंद सिंह, मोहित देवांगन, मालिक राम सिन्हा, संदीप साहू, रमेश चंद्रवंशी, रोशन वर्मा सहित जिले के थाना/चौकी के मालमुंशी, मद्दगार एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।



छत्तीसगढ़ी सिनेमा का गौरव बढ़ा रही ‘सुहाग’, 50 दिनों का शानदार सफर पूरा:_अनुज शर्मा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का किया था ट्रेलर लॉन्च,छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ ने सिनेमाघरों में 50 दिनों का शानदार सफर पूरा कर लिया है, फिल्म के सुपर कलाकार अनुज शर्मा ने इस उपलब्धि पर फिल्म की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

(चर्चा janchoupal36) छत्तीसगढ़/रायपुर:_ जानकारी में सुहाग नाम से बॉलीवुड में दो फिल्मों का निर्माण हुआ है जिस फिल्म को हमने सिनेमाघर रायपुर में देखी है, दोनों फिल्म 1979 और 1994 में रिलीज़ हुई और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे।

छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग की सफलता के पीछे की कहानी है:
फिल्म स्थानीय भाषा और संस्कृति से लबरेज है: फिल्म में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति का उम्दा प्रदर्शन किया गया है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
अनुज शर्मा की अदाकारी: :_36गढ़ी फिल्म सुपर स्टार अनुज शर्मा की बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाली एक अच्छी फिल्म है साथ ही सुहाग फिल्म ने स्टार को अच्छा मंच प्रदान किया है।

फिल्म से आगे की संभावनाएं:
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ावा: ‘सुहाग’ फिल्म की सफलता से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा, और नए कलाकारों और निर्देशकों को प्रेरणा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ी फिल्म दर्शकों की प्रतिक्रिया: दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से फिल्म की टीम का मनोबल बढ़ेगा, और वे आगे भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रेरित होंगे।
फिल्म की कहानी पर एक नजर डालें तो,,
छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग एक ट्राइंगल लव स्टोरी है, जिसमें अनुज शर्मा, सृष्टि देवांगन और अनिकृति चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी अजय (अनुज शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पढ़ा-लिखा किसान है। उसकी जिंदगी में पूजा (सृष्टि देवांगन) की एंट्री होती है, जो एग्रीकल्चर की स्कॉलर है और आधुनिक खेती के तरीके बताने के लिए अजय के गांव आती है। अजय पहली नजर में ही पूजा को दिल दे बैठता है, लेकिन पूजा उसे यह कहकर मना कर देती है कि उसे अपने करियर पर फोकस करना है।
इसके बाद, अजय की शादी विधायक की बहन खुशी (अनिकृति चौहान) से हो जाती है, जो अजय को एक इंटरव्यू के वीडियो के माध्यम से पसंद करने लगती है। बाद में पूजा फिर से अजय के जीवन में आती है, जिससे एक प्रेम त्रिकोण की स्थिति उत्पन्न होती है। अब बाकी की कहानी और उतार चढ़ाव फिल्म के गानों और मनोरंजन के साथ, अजय की शादी टूटेगी या बचेगी इसको सिनेमा हाल में देखना अच्छा है।




बरोदाखुर्द में लघु जलाशय योजना का निरीक्षण: ग्रामीणों की प्रतीक्षा का समाधान:_ विधायक भावना बोहरा

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम बरोदाखुर्द में जनता की बहुप्रतीक्षित बरोदाखुर्द लघु जलाशय योजना के तहत बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना की प्रगति और निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

(social media platform)पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि लगभग 84 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले इस बांध से पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिलमखोदरा, कारेसरा, कुम्हारदनिया, बुधवारा, गांगीबहरा धनेली एवं अचानकपुर के अलावा कवर्धा विधानसभा के अन्य ग्रामों को भी लाभ मिलेगा तथा 1980 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु किसानों को पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही डुबान क्षेत्र में प्रभावित किसान 120 हेक्टेयर भूमि में रबी फसल का उत्पादन कर सकेंगे और बांध में मत्स्य उत्पादन से 200 से अधिक किसानों को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा किसान हित में इस योजना के लिए विपक्ष में रहते हुए हमने भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन कर किसानों की आवाज उठाई परंतु पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को स्वीकृति नही दी। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद इस बहुप्रतीक्षित योजना का निर्माण होते हुए देखना मेरे लिए हर्ष और गर्व का विषय है।

भावना बोहरा ने संकल्प सिद्ध होने पर कहा हमारे अन्नदाताओं को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है।जनसेवा ही भावना, बनाबो सबले बढ़िया_हमर पंडरिया







एसएसपी के जन्मदिन पर पुलिस परिवार का स्नेह और शुभकामनाएं

जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और पुलिस जवानों ने एसएसपी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस परिवार की एकता और सौहार्द का प्रदर्शन किया गया।जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों ने जन्मदिन की बधाई एवं दी शुभकामनाएं।


बेमेतरा, 06 जून 2025:_ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) का जन्मदिन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र बेमेतरा में अत्यंत हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा समस्त पुलिस परिवार द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

   कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारीगण तथा पुलिस बल के जवानों ने सहभागिता कर जन्मदिन को विशेष बनाया। इस प्रकार के आयोजन पुलिस विभाग में पारस्परिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय एवं मनोबल में वृद्धि होती है।

   इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, निरीक्षक प्रमोद शर्मा, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह (बेरला), संतोषी ग्रेस (महिला सेल/अजाक), उप निरीक्षक डी.एल. सोना (परपोडी), उप निरीक्षक राजकुमार साहू (कंडरका), उप निरीक्षक प्रवासी यादव (यातायात), स्टेनो सउनि अजय कुमार देवांगन, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, उनि प्रदीप देशमुख, सउनि मोहनलाल साहू, बनवाली राम सोनकर, छन्नू लाल ध्रुव, गौकरण वर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र के स्टाफ, विभिन्न शाखाओं एवं थाना/चौकियों के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बकरीद त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति समिति की बैठक आयोजित

जिले के विभिन्न थाना और चौकी परिसर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्यौहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चर्चा की गई और आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया।

जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनाने की गई अपील।


 बेमेतरा, 06 जून 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में आज 06.06.2025 को जिले के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, थाना नांदघाट सहित विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा  ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। 
       बैठक में कहा गया कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बेमेतरा जिले की गौरवशाली परम्परा रही है, हमें इसे आगे भी कायम रखना है, जिसपर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी। बैठक में समाज प्रमुख के द्वारा बताया गया कि प्रात: 07:30 बजे स्थानीय जामा मस्जिद बेमेतरा से जुलूस निकाल कर सिन्धी कालोनी बेमेतरा में स्थित ईदगाह का जुलूस का समापन कर 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। तथा सभी से यह अपील किया गया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार का पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनायें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

  इस बैठक में जिले के थाना/चौकी स्टाफ सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।