26.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 274

हिंदवी स्वराज की हुंकार: हिंदू साम्राज्य दिवस पर पवन साय और परमात्मानंद गिरी का जोशीला संबोधन

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय और स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया।

छत्तीसगढ़/सूरजपुर :_ सूरजपुर जिले के कोयलांचल नगरी के नगर पंचायत जरही में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी परमात्मानंद गिरी जी महाराज ( पेंड्रा वाले) ने उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गई। ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति और गौरव से ओतप्रोत हो गया। आयोजन से पहले बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।बाइक रैली के माध्यम से मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।

पवन साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक युग पुरुष थे,उन्होंने माता जीजाबाई के आदर्शों पर चलकर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया और उसे साकार किया।उनके पिता मुस्लिम शासक में सेना थे, इसके बावजूद उन्होंने बाल्यकाल से ही हिंदवी स्वराज की स्थापना का सपना देखा और उसे साकार किया।उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कई युद्ध लड़े और विजय प्राप्त की।
स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हिंदू जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक मुगलों की सत्ता के समय हुआ था और उन्होंने हिंदू स्वाभिमान को स्थापित किया।
आज की माताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए जो बच्चों को मोबाइल के बजाय प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं।
कार्यक्रम में अमृतवाणी वाचन प्रदीप यादव ने किया
और एकल गीत सत्येंद्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य शिक्षक इंद्रजीत देवांगन और प्रार्थना प्रमुख निलेश नाविक ने आयोजन को व्यवस्थित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर मुरली मनोहर सोनी, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रतापपुर
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते,जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े सुरजन प्रजापति, मुकेश सिहं,प्रताप मरावी, अशोक गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संरक्षक पूरन राम राजवाड़े, संयोजक लाल साय सिंह पावले, रूपचंद देवांगन, आलम साय राजवाड़े, राजू विश्वकर्मा, सुखसागर राजवाड़े, प्रवीण सिंह विरेंद्र गुप्ता कमल राजवाड़े शिवचरण सोनपाकर, पवन राजवाडे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
इस आयोजन ने एक बार फिर से हिंदवी स्वराज के स्वप्न को जनमानस में जीवंत कर दिया।

भारत की वैश्विक छवि पर चर्चा: प्रधानमंत्री ने की प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात

नई दिल्ली :_प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के सदस्यों से मुलाकात की।
इन प्रतिनिधियों ने शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को आगे बढ़ाने में उनके समर्पण के लिए प्रतिनिधि मंडलों की सराहना की।
प्रधानमंत्री “x “पोस्ट
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के सदस्यों से मुलाकात की जिन्होंने विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने की आवश्यकता एवं शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिस तरह उन्होंने भारत के दृष्टिकोण को रखा, उस पर हम सभी को गर्व है।’

सात प्रतिनिधि मंडलों में 50 से अधिक वर्तमान सांसद शामिल थे। साथ ही पूर्व सांसदों एवं पूर्व राजनयिकों को भी इनका सदस्य बनाया गया था।

“X’ पोस्ट पर शिवसेना
शिवसेना के श्रीकांत ¨शदे ने ‘एक्स’ पर कहा,’हमने प्रधानमंत्री को आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ लड़ाई और वैश्विक शांति के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता के लिए इन मित्र देशों द्वारा दिए गए भारी समर्थन से अवगत कराया।’

प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व कर्ता कौन थे
चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसद कर रहे थे जिनमें दो भाजपा, एक जदयू और एक शिवसेना के थे। जबकि तीन का नेतृत्व विपक्षी सांसद कर रहे थे जिनमें कांग्रेस, द्रमुक और राकांपा (एसपी) के सांसद शामिल हैं। भाजपा के रविशंकर प्रसाद एवं बैजयंत पांडा, कांग्रेस के शशि थरूर, जदयू के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, द्रमुक की कनीमोरी और राकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले ने इन प्रतिनिधि मंडलों का नेतृत्व किया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख विपक्षी सांसद
सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिनमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग विदेशों में भारत के हितों की पैरवी करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ थे। प्रतिनिधि मंडलों में प्रमुख पूर्व सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और सलमान खुर्शीद शामिल थे।
(Via Namo App)

खाद्य तेलों के दाम में बड़ी गिरावट: अधिकांश खाद्य तेल सस्ते

वर्तमान में अधिकांश खाद्य तेलों के दाम में कमी आई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। हाल ही में खाद्य तेलों के दाम 953 रुपये प्रति क्विंटल तक घट गए हैं।

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों के मिले जुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेल 953 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ते हो गए जबकि अन्य जिंसों के
भाव स्थिर रहे।

खाद्य तेलों के भाव में कमी के कारण:

वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 14 रिंगिट बढ़कर 3925 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.02 सेंट की गिरावट के
साथ 47.49 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी का रुख रहा। मूंगफली तेल 110 रुपये, सोया रिफाइंड 219 रुपये, पाम ऑयल 521 रुपये और वनस्पति तेल के भाव 953 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गए। वहीं, सरसों तेल और
सूरजमुखी तेल में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आयात शुल्क में कमी_ सरकार द्वारा आयात शुल्क में कमी करने से खाद्य तेलों के दाम में कमी आई है।
–बाजार में आपूर्ति में वृद्धि_ घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की आपूर्ति में वृद्धि होने से भी दाम में कमी आई है।
कुछ प्रमुख खाद्य तेलों के दाम_
पाम ऑयल के दाम में काफी कमी आई है, जिससे इसकी मांग बढ़ गई है।सोयाबीन ऑयल के दाम भी कम हुए हैं, जिससे इसकी बिक्री बढ़ गई है।सूरजमुखी तेल के दाम में भी कमी आई है, जिससे इसकी मांग बढ़ी है।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ ।

अनाज: अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

मान्यवर पाठक गण,,सूत्रों से ली गई यह केवल एक दिन की जानकारी पर आधारित है,बाजार में वस्तुओं के दाम घटते बढ़ते रहते है।बाजार भाव में उतार चढ़ाव चलते रहता है,यह खबर बाजार के लिए प्रामाणिक नहीं है।

11 जून को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को विश्व रक्तदाता दिवस हेतु जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 11 जून को स्वास्थ्य मेला में रक्तदाता दिवस हेतु जागरूकता कार्यक्रम

बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने जानकारी दी कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है अतः जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर पहले से जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पर्याप्त, नियमित, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्त सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान की महत्ता को दर्शाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा । जिसके लिए 11 जून 2025 को समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत “विश्व रक्तदाता दिवस’ का आयोजन होगा और रक्तदान हेतु प्रेरित करने शपथ दिलाई जाएगी।

इस विश्व रक्तदाता दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्तदान करने प्रेरित करना,रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को उनके जीवन पर प्रभाव के बारे में लोगों को जागरुक करना, नए रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के लिये प्रोत्साहित करना, जिससे पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, दूसरों के स्वास्थ्य और जनकल्याण पर रक्तदाताओं के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना और रक्तदान के माध्यम ने एकजुटता, करुणा और सामुदायिक मूल्यों को बढावा देना है। इस अवसर पर अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीयन कराकर उन्हें निरंतर रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में सभी लोगों को नियमित रक्तदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण समुदायों में रक्तदाताओं को सम्मानित करने तथा जनभागीदारी की भावना के साथ जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को शामिल करते हुये रक्तदान करने हेतु जनजागरूकता, प्रसार हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

शहीद एएसपी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि :💐: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

नक्सलियों के भारत बंद के ऐलान पर गृह मंत्री की सख्त प्रतिक्रिया: “एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा माना पुलिस कैम्प पहुंचकर मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे होनहार एवं साहसी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम विदाई में कंधा देकर सच्चे सपूत को अंतिम प्रणाम किया। उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि
नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में कार्य करते आकाश जी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है,उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया तय समय में दूर करेंगे।

“” सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे का अंतिम संस्कार मंगलवार को रायपुर के महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।””

गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और कहा,
“आकाश राव गिरेपुंजे एक वीर और कर्तव्यनिष्ठ  अधिकारी थे। उन्होंने खुद का स्थानांतरण यह कहकर रोका था कि जब तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त नहीं कर लेते, तब तक यहां से नहीं जाएंगे।”

गृह मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार और पुलिस विभाग शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

वीर जवान की शहादत को नमन💐 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अंतिम संस्कार में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर जवान की शहादत को किया नमन, वीर जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सुकमा में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता एवं शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

बता दें सोमवार 9 जून को सुकमा में माओवादियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में गिरेपुंजे की मौत हो गई और दो अधिकारी घायल हो गए। यह नक्सलियों की चरम बौखलाहट है और उनकी लड़ाई अंतिम स्तर तक आ गई है। नक्सलियों को हथियार उठाने के बजाय सरकार को हथियार सौंप देना चाहिए ,क्योंकि हथियार उठाकर विकास नहीं किया जा सकता।हथियार दुश्मनों के लिए उठाया जाता है सुरक्षा के मद्देनजर जन आतंक मचाने के लिए नहीं,नक्सली हमेशा देश के लिए जनता के लिए सरकार के लिए हथियार उठाते रहे हैं। नक्सलियों का विद्रोह किसी भी स्तर में कोई भी परिस्थिति में उचित नहीं है और नहीं किसी के हित में है।

मुख्यमंत्री ने किया नमन
वीर जवान के बलिदान को नमन करते हुए कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।नक्सलवाद से उन्मूलन और बस्तर अंचल को शांति और विकास की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का अभियान निर्णायक मोड़ पर है, हम पीछे नहीं हटेंगे।

शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन/भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा

अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन बेमेतरा ने सख्त कार्रवाई की है। रेत माफिया की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन, खनिज विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाए हैं.. 

बेमेतरा 10 जून 2025:- जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था। मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हे भाठा ब्लॉक साजा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति में जब्त रेत को नीलाम किया गया।


नीलामी में 2.5 एचपी ट्रैक्टर के मालिक राकेश पटेल /पिता रामेश्वर, सतीश यादव पिता /शंभुलाल, बबलू साहू पिता /रामधन द्वारा कुल 02 लाख 85 हजार 250 रूपये में रेत को क्रय किया गया। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंवरजली में किया भूमिपूजन, विकास कार्यों पर 22 लाख की स्वीकृति

(चर्चा janchoupal36 _x” social media platform)पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंवरजली में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लगभग 22 लाख रुपये से स्वीकृति विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया ।

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ग्राम पंचायत पंवरजली जनपद पंचायत पंडरिया पहुंच कर 22 लाख रू की विभिन्न निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया, जिसमें आंगनबाड़ी निर्माण,सी सी रोड निर्माण कार्य,पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण,सामुदायिक भवन निर्माण,सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य शामिल है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्राम पंवरजली में लगभग 22 लाख रु की लागत से होने वाले सी.सी. रोड एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का ग्रामवासियों के साथ भूमिपूजन किया गया है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी, जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया।
हम समस्त ग्रामवासी और विधानसभा की जनता को आश्वत करना चाहते है कि विधानसभा परिक्षेत्र में विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं देंगे जितना हो सकेगा विकास कार्य जन आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्य कराएंगे साथ ही पंडरिया विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य सहित जन सुविधाओं के सतत विस्तार हेतु हम पूरी तरह कृत संकल्पित हैं।
भूमिपूजन कार्य में मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र घृतलहरे, मनहरण साहू महामंत्री, सानु तिवारी जनपद उपाध्यक्ष, संतोष धुर्वे उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, विकास पाण्डेय, अश्वनी यदु जनपद सभापति , सुमन ढीमर , परस सिंगरोल ,नरेश साहू, शैखर सिंह राजपूत, रवि साहू, भोला राम चन्द्रवशी,अशोक सिंह राजपूत, ग्राम पंचायत सरपंच अनिल सिंह, सहित भाजपा के कार्यकर्ता और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
( जनचौपाल36 से चर्चा करते हुए पूर्व सरपंच हरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि विकास कार्यों के लिए और अधिक की मांग की गई है,अभी विधायक दी दी स्वीकृति प्रदान करेगी )

विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में किया भूमिपूजन और लोकार्पण,पालिका ने पकड़ी विकास की रफ्तार:_विजय सिन्हा

बेमेतरा पालिका में विकास की नई पहल विधायक दीपेश साहू और विजय सिन्हा की उपस्थिति में भूमिपूजन लोकार्पण। बेमेतरा नगर के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक ने बेमेतरा में किया भूमि पूजन लोकार्पण जिसमें पालिका अध्यक्ष भी उपस्थित रहे दोनों स्थानीय हैं नगर के निवासी हैं इनका पूरा ध्यान नगर विकास और जन सेवा की तरफ है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर विधानसभा और पालिका अध्यक्ष दोनों पर भाजपा को चुना है।

बेमेतरा :_09/06/2025
नगर पालिका बेमेतरा में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि शामिल हुए और अध्यक्षता विजय सिन्हा ने की।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेमेतरा के विकास और प्रगति के लिए नए परियोजनाओं की शुरुआत करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में बेमेतरा के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं,आज की भूमिपूजन का बहुत महत्व है नगर को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा साथ ही विकास की दिशा से क्षेत्र के लोगों के लिए विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।इससे बेमेतरा के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी और क्षेत्र के लोगों को भाजपा पर उम्मीद बढ़ेगी साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।एक जनप्रतिनिधि की प्रतिबद्धता है जन विकास के कार्यों के प्रति सजग रहना हमारा इस पर पूरा ध्यान है।
विजय सिन्हा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा नगर पालिका की विकास के लिए बहुत सी योजनाएं है जिसे विधायक दीपेश साहू के प्रयास से हम जरूर पूरा करेंगे। नगर पालिका बेमेतरा ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की योजना बनाई है,जिनमें सड़क निर्माण, नगर सौंदर्यीकरण,जल संचयन और स्वच्छता सुधार शामिल हैं।
आज विधायक के पहल पर वार्ड क्रमांक 15 स्थित गार्डन सौंदर्यीकरण, दुर्गा मंदिर स्थित हाइ_मास्क लाइट स्थापना गौरव पथ एवं वार्ड 06 मोहभ मोहभट्ठा रोड में ट्यूबलर पोल स्थापना, पौनी पसारी निर्माण एवं बाउंड्री वाल निर्माण का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है, जिसके लिए मैं विधायक दीपेश साहू को जनहित कार्यों के लिए आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने बेमेतरा नगर की विकास को प्राथमिकता में रखे हैं।
आज के कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभापति नगर पालिका के सभी पार्षद गण भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष सहित बेमेतरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में गौशालाओं का नया नाम गौधाम होगा:_सीएम विष्णु देव साय

रायपुर जिले के सोनपैरी स्थित असंग आश्रम में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए।

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा संत कबीर जी ने समाज की बुराइयों और आडंबरों के खिलाफ आवाज उठाकर, विश्व को प्रेम, ज्ञान, मानवता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। हमारी सरकार संत कबीर जी के आदर्शों पर चलते हुए भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण और गौ माता के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में गौशाला का नाम गोधाम करने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनपरी गांव में कबीर जयंती महोत्सव और गांव ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन पर कबीर साहेब की शिक्षाओं को आज के समय में प्रासंगिक बताया कबीर साहेब की कही हुई बातें कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकती।यहां उन्होंने कबीर साहब की एक लेखनी भी प्रस्तुत की,
साहिब से सब होत है, बंदे से कुछ नाहिं।
राई से पर्वत करे, पर्वत राई माहिं।।
उन्होंने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। सीएम साय ने कहा गौशाला का नाम गोधाम रखने के पीछे बहुत महत्वपूर्ण उद्देश्य है गौशाला का नाम बदलने का उद्देश्य गोवंश की गरिमा और महत्व को बढ़ाना है।गोधाम से गोवंश की देखभाल के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।सरकार द्वारा गोवंश की देखभाल और सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें उनके लिए बेहतर आवास, भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
सीएम साय ने स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा की संत कबीर के मानवतावादी विचारों से गौ सेवा और सामाजिक एकता पर बल दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मंत्री ओपी चौधरी ने भी कबीर की शिक्षाओं की महत्व रेखांकित किए।
इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल सहित संतजन, श्रद्धालुजन एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।