26.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 273

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन

रायपुर/छत्तीसगढ़:_ होटल बेबीलॉन पत्रकारिता महोत्सव

होटल बेबीलॉन इन में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा भव्य पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया गया ” हस्तियों से बात, सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के साथ” इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता और चुनौतियों पर चर्चा करना था।
पत्रकारिता महोत्सव छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, तथा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा,वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा
प्रेस क्लब के कार्यक्रम में छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा पिछले दो दशकों से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तरप्रदेश में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों का मार्गदर्शन करने वाले ” सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब” के गरिमामय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
डॉ रमन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं से विचार साझा किया और संबोधित करते हुए कहा लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका, निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व और जन-आवाज को स्वर देने वाले पत्रकारों के योगदान उल्लेखनीय है।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनों से कहा – “पत्रकार न केवल खबर देते हैं, वे समाज की चेतना को दिशा भी देते हैं। वे देश और समाज का आईना हैं, जो सच्चाई को निर्भीकता से दिखाने का साहस रखते हैं।” उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का प्रहरी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से पत्रकारिता वह स्तंभ है, जो बाकी तीनों को
जागरूक और जवाबदेह बनाती है ।
उन्होंने कहा ” हर समाचार सिर्फ सूचना नहीं होता,वह समाज में विचार विमर्श और परिवर्तन की लहर पैदा करता है ।इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि वे हर शब्द की जिम्मेदारी समझें और तथ्यों की जांच के बाद ही समाचार को प्रसारित करें। “
श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि आज की पत्रकारिता में जिस साहस, संतुलन और सच्चाई की आवश्यकता है, वह तभी संभव है जब पत्रकार निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने मीडिया कर्मियों को निडर और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रायपुर और आसपास के जिलों से आए सैकड़ों पत्रकार, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियो के विचारों को लोकतंत्र और मीडिया की सशक्तता के लिए
प्रेरणास्पद और मार्गदर्शक बताया।




छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों का समय निर्धारण

रायपुर/छत्तीसगढ़:_छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालयों के लिए समय पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया है, और इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। अगर किसी कर्मचारी को सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने की आदत नहीं है, तो उन्हें समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।

15 जून 2025 से आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य

अब सभी सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इसके साथ ही 15 जून 2025 से आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar-based Attendance System) को पूरी तरह लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह समय अधिकांश सरकारी कार्यालयों और विभागों के लिए मानक है, जिसमें लंच ब्रेक भी शामिल है।यह समय सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है, और उन्हें समय पर पहुंचने और अपने कार्यों को पूरा करने के लिए सुनिश्चित करना होगा।

इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी और यदि कोई कर्मचारी समय पर उपस्थिति दर्ज कराने में विफल रहता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं उस कर्मचारी के साथ-साथ संस्था प्रमुख की भी होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर समयपालन और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना है।

विश्व रक्तदान दिवस: रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर 36 यूनिट रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिला हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और रक्तदाताओं को सम्मानित करना था।

विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी वर्ग के लोग 36 यूनिट किए स्वैच्छिक रक्तदान

बेमेतरा 14/06/2025 स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल बेमेतरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया , जिसमें 36 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ, यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय बेमेतरा, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया।
यह रक्तदान शिविर कलेक्टर सह-अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी रणबीर शर्मा ,सीएमएचओ,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू , के मार्गदर्शन रेड क्रास सोसायटी चेयरमैन शत्रुघन साहू,जिला संगठक रेडक्रॉस उपेन्द्र सिंह सेंगर, समाज सेवक ताराचंद माहेश्वरी,पार्षद नीतू कोठारी,समाज सेविका शशि तिवारी , वर्षा गौतम की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
इस रक्तदान शिविर में समाज सेवी व रक्तमित्र का भी सम्मान किया गया, इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज के सभी वर्गों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में सीएमएचओ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू , अस्पताल सलाहकार डॉ स्वाति यदु, जिला मीडिया प्रभारी संजय तिवारी स्वास्थ्य विभाग,जिला रेड क्रॉस संयोजक शत्रुघ्न साहू , जिला संगठक उपेंद्र सैगर, जीवन एक मुस्कान अनेक संस्था कुसमी बेमेतरा, समाज सेवक ताराचंद महेश्वरी, समाज सेविका पार्षद नीतू कोठारी, श्रीमती रश्मि फनेंद्र मिश्रा, श्रीमति वर्षा गौतम,श्रीमति शशि तिवारी , डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, ,

इस स्वैच्छिक रक्तदाता शिविर में जिला अस्पताल ब्लड बैंक से निम्न स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेवा प्रदान किया विजय कुमार दौरे एम. एल. टी, भूपेंद्र कुर्रे एम. एल. टी., धंन्नू वर्मा एम. एल. टी., श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, हरिशंकर एम. एल. टी. श्रीमती सारीको वार्ड आया आदि

रक्तदाताओं के नाम पोषण वर्मा, झम्मन निषाद, हेमंत पुलेती, जलेश्वर चंद्राकर , देवीलाल, दीपक वर्मा लेखराज साहू, श्रीमती श्वेता राजपूत रमेश पाल, लक्ष्मी नारायण सिंह, उपेंद्र सैगर, सतीश कुमार यादव, तेजस कुमार सिन्हा, दिनेश देवांगन, श्रीमती कल्याणी देवांगन, योगिता sahu संतोष नामदेव नारायण यादव, शत्रुघ्न सिंह साहू, केशव चंद्र साहू धनु वर्मा, सुमित जोशी, आयुष अग्रवाल, संजय वर्मा, ऐश्वर्या सिन्हा, देवघर वर्मा, चमपेश्वर वर्मा, रश्मि मिश्रा, राकेश कुमार वर्मा, जितेंद्र साहू, ईश्वर सिंह राजपूत इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

केदारनाथ यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड!42 दिनों में 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन

भारत हिंदुओं के लिए एक देश ही नहीं, धार्मिक तीर्थ से कम नहीं है ।काल परिस्थितियां कैसी भी रही हो लेकिन भारत में हिंदुओं ने अपना धर्म नहीं छोड़ा।केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यात्रा के 42 दिनों में अब तक 10 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
40 दिनों में 9.35 लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। एक महीने में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

मंदिर प्रशासन और सरकार ने पहली बार लागू किया टोकन सिस्टम यात्रियों को खूब भा रहा है और धाम पहुंच रहे हर यात्री को एक घंटे के भीतर मन्दिर के गर्भ गृह में जाकर दर्शन हो रहे हैं। प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों से यात्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिससे लोगों को आसानी से दर्शन मिल रहे हैं। प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है ।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा की विशेषताएं
केदारनाथ यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है! चारधाम यात्रा के एक हिस्से के रूप में, केदारनाथ धाम ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस वर्ष यात्रा के दौरान 2 अरब रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
घोड़े-खच्चर सेवा से 40 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है।
हेलीकॉप्टर सेवा से लगभग 35 करोड़ रुपये की आय हुई है ।



प्लेन क्रैश के मलबे में सुरक्षित मिली गीता! आस्था जली न श्रद्धा

अहमदाबाद :_ (air india plane crash) 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में सबकुछ जलकर खाक हो गया।इस हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, वहीं, इस हादसे के बाद एक चमत्कार सामने आया है।
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। इस हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की खबर है, लेकिन जांच के दौरान जब रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था तब मलबे से भगवद गीता की एक प्रति सुरक्षित बरामद हुई है। यह दावा बिहार के एक यूट्यूबर ने किया है, जिन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि विमान में एक यात्री भगवद गीता लेकर सफर कर रहे थे और यह पवित्र ग्रंथ मलबे में सुरक्षित मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से भगवद्गीता की एक प्रति पूरी तरह सुरक्षित हालत में मिली। बता दें कि, जहां विमान का लोहा पिघल गया, वहां गीता का एक पन्ना तक नहीं जला। भगवद्गीता के सुरक्षित मिलने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि क्रैश साइट पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और एक व्यक्ति हाथ में भगवद गीता लिए खड़ा है। भगवद गीता की कवर और शुरुआती पन्नों पर जलने के निशान हैं, लेकिन अंदर के सभी पेज सुरक्षित हैं।
यह घटना लोगों के बीच आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन गई है। हालांकि, अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान हादसे की जांच जारी है और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर जांच की रफ्तार तेज हो गई है। अब जांचकर्ताओं को एयर इंडिया के क्रैश विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स और इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर मिल गया है।




बेमेतरा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शराब दुकान का विरोध: पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”

बेमेतरा में प्रीमियम शराब दुकान के खिलाफ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा आया सामने। बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कांग्रेस का शराब दुकान का विरोध एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा संग जिला कांग्रेस कमेटी ने बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 के मध्य और कस्तूरबा कन्या आश्रम,बेमेतरा पीजीकॉलेज, कलेक्ट्रेट और एस पी कार्यालय के करीब ही खोले जा रहे प्रीमियम शराब दुकान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में समस्याएं बढ़ेंगी और स्थानीय निवासियों को परेशानी होगी।

बेमेतरा:_ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में प्रीमियम शराब दुकान के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

प्रीमियम वाइन शॉप!क्या है मामला?

आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि प्रीमियम शराब दुकान स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि के इशारे पर स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बाजू में लगे शासकीय पीजी महाविद्यालय, जिला कलेक्ट्रेट और प्राइवेट स्कूल प्रभावित होंगे। इसके अलावा, आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले जिला न्यायालय भी प्रभावित क्षेत्र होंगे।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी इस फैसले के विरोध में आवाज़ उठाई है और कहा है कि इससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी।

कांग्रेस का आरोप छत्तीसगढ़ को शराब का गढ़ बनाना है

आशीष छाबड़ा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य पूरे राज्य को शराब के नशे में डुबोने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में स्कूल बंद किए जा रहे हैं और शराब दुकानें बढ़ाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी को सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है और शराब दुकान को हटाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है।

भाजपा पर किया तीखा हमला शराब पर युक्तियुक्त करण का दिमाग रखे सरकार

आशीष छाबड़ा और कांग्रेस पदाधिकारीयों ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती कुछ और है और करती कुछ और है। पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनाकर रख दी गई है।

प्रशासन निर्णय नहीं बदला तो आगे आंदोलन किया जाएगा

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है और क्या प्रीमियम शराब दुकान का स्थानांतरण रोका जा सकता है या नहीं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आगे भी विरोध प्रदर्शन करती रहेगी और सरकारी स्कूलों और समाज की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा जोगेंदर छाबड़ा अखिलेश मिनटा नामदेव पार्षद वार्ड नंबर 10 नीलिमा टंडन पार्षद वार्ड नंबर 09, दिनेश पटेल सुनील नामदेव, लूकेश वर्मा,रश्मि मिश्रा, रीता पांडेय रूबी सलूजा, तुकेश्वर साहु, प्रकाश ठाकुर, राघवेंद्र मनु रित्विक तिवारी प्रतीक दुबे, भानु गोस्वामी,रवि गुप्ता, अज्जू संजय शर्मा, आर्यन राजा सचिन टीकरिहा राजेन्द्र साहू, योगेश साहू नरेन्द्र राजपूत, नोहर साहू ,अशोक निषाद, कुंदन कुमार, वीरेन कुम्हार, नितेश साहू, उमाशंकर साहू, गणेश साहु, उभय साहु, सेवक साहु, महेन्द्र प्रताप, शीतल मानिकपुरी, नीरज गुप्ता, जय तिवारी, गोलू वर्मा नीरा राजपूत, पूनम तिवारी, सुनिता टीकरिहा, पुष्पा चतुर्वेदी, सुशीला मनहरें सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग और जिला प्रशासन प्रीमियम वाइन शॉप नेशनल हाईवे से कितनी दूरी पर होनी चाहिए यह सार्वजनिक करे।

जानकारी अनुसार नियम:सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के 50 से 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें खोलने और बिक्री के लिए लाइसेंस देने पर रोक लगाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: फाइव डे वर्किंग सिस्टम खत्म करने की तैयारी

रायपुर/छत्तीसगढ़:_प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “संकल्प से सिद्धि” अभियान का आयोजन किया गया था। मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शुभारंभ अवसर पर बातचीत के दौरान सीएम ने कही बड़ी बात इससे तो यही लग रहा कि अब छत्तीसगढ़ में फाइव डे वर्किंग सिस्टम खत्म करने की तैयारी है।
विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा वीकली वर्किंग डे को नव व्यवस्थित किया जाएगा ।साप्ताहिक कार्य दिवस की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा के “फाइव डे वर्किंग को खत्म करने पर विचार करेंगे”, और यह भी बताया कि अधिकारी-कर्मचारी खुद 6 दिन कार्य दिवस करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
साप्ताहिक 5 दिन कार्य का फैसला पूर्व कांग्रेस सरकार का था। कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरह 5 दिन सप्ताह में काम करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया था।
छत्तीसगढ़ में फाइव डे वर्किंग सिस्टम खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है, अब फिर से सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में छह दिन कार्यालय जाना होगा केवल रविवार को ही छुट्टी निर्धारित रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिए हैं कि कर्मचारी को 6 दिन ऑफिस जाने विचार किया जाएगा और जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी खुद छह दिन कार्य दिवस करने की मांग कर रहे हैं ।
मुख्यमंत्री ने मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने भी इस पर चिंता जताई थी इसलिए हमने यह विचार रखा है। पूर्व व्यवस्था की तरह ही सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ एक दिन रविवार की छुट्टी मिलेगी।कर्मचारियों को सोमवार से शनिवार तक कार्यालय जाना होगा।इस पर गृह विभाग ने शनिवार की छुट्टी समाप्त करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा ।

कर्मचारी संगठनों की राय अभी स्पष्ट नहीं है?
कर्मचारी संगठनों ने इस निर्णय पर नाराजगी जता विरोध दर्ज करा सकते है। उनका तर्क हो सकता है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह कर्मचारियों की उत्पादकता और कार्य-जीवन संतुलन दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा,और यह भी कह सकते है कि राज्य में कई पद खाली हैं और कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक है।

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस: बेमेतरा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर,स्वैच्छिक रक्तदाता होंगे सम्मानित।

बेमेतरा :12 जून 2025 :_स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जून 2025 को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन जिला अस्पताल बेमेतरा में किया गया है यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव, सिविल सर्जन डॉक्टर लोकेश साहू के मार्गदर्शन में रखा गया है

विश्व रक्तदाता दिवस पर इस वर्ष का थीम: “रक्त दीजिए, आशा दीजिए – मिलकर जीवन बचाएं ” ( give blood, give hope- together we save lives) है।

आइये स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के दिन हम यह संकल्प ले कि रक्तदान करें और *दूसरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित और जागरूक करें ।
रक्तदान के लिए जिला अस्पताल में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। ज्ञात हो कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा वर्ष 2005 से प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस आयोजित किया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि 18 वर्ष से अधिक आयु एवं 45-50 किलो ग्राम से अधिक वजन वाले व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य जांच के उपरांत किसी भी प्रकार का रोग नहीं पाए जाने पर ही रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान से 24 घण्टे पूर्व से ही शराब, धूम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन नहीं करना चाहिए।

रक्तदान के निम्न फायदे हैं रक्तदान करने से रक्तदाता को आत्म संतुष्टि होती है।नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है ।
ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है ।कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम रहता है। हार्ट अटैक की संभावना में 90% की कमी होती है।
नए ब्लड सेल्स बनने लगते हैं। मोटापे से बचाव,लीवर स्वस्थ रहता है ।
कोलेस्ट्रोल का लेवल संतुलित रहता है मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।
रक्तदान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

तीन माह के अंतराल में पुरुष तथा चार माह के अंतराल में महिला रक्तदान कर सकते/ सकती है!

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ एवं चिकित्सा अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें, ताकि आपात स्थितियों में किसी जरूरतमंद इंसान को रक्त देकर सहायता की जा सके। साथ ही जिला अस्पताल बेमेतरा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाता को सम्मानित किया जाएगा।

ब्लड बैंक परामर्शदाता कुलेश्वरी साहु ने जानकारी दी कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाता पंजीयन ओर अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में मोबाइल नंबर। 9754 123 201 पर संपर्क कर सकते हैं

अंबानी परिवार का बड़ा दान: हरिद्वार गंगा सभा को मिले 5 करोड़ रुपये

अंबानी परिवार ने हरिद्वार गंगा सभा को 5 करोड़ रुपए दान किए। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने पुष्टि की।
देहरादून/हरिद्वार:_देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके पुत्र और बहू लगातार धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। बीते दिनों अनंत अंबानी अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार की हर की पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचे थे।

अंबानी ने गंगा सभा को किसी भी समय साथ रहने और हर तरह से सहयोग करने की बात कही थी।अब गंगा सभा के पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अंबानी परिवार की तरफ से गंगा सभा के पास 5 करोड़ रुपए दान के पहुंच गए हैं।

अंबानी परिवार ने हाल ही में हरिद्वार की गंगा सभा को रु 5 करोड़ का दान दिया है। यह दान राशि हर की पैड़ी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में उपयोग की जाएगी।
अनंत अंबानी ने अपनी पत्नी के साथ हाल ही में हरिद्वार का दौरा किया था और गंगा आरती में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने गंगा सभा की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात की और लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस चर्चा में हरिद्वार, गंगा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। अंबानी परिवार के इस योगदान के लिए गंगा सभा ने आभार व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह दान हर की पैड़ी के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक सहयोग माना जा रहा है ।

विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में नवीन वाहनों एवं उपकरणों का लोकार्पण

पंडरिया/कवर्धा (चर्चा जनचौपाल36):_पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर की समृद्धि और विकास को अपनी प्राथमिकता देते हुए ,पंडरिया नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ कर स्वस्थ पंडरिया के निर्माण हेतु लगभग 93 लाख रुपए से क्रय किए गए वाहनों एवं उपकरणों का लोकार्पण कर जनता की सेवा में समर्पित किया।

विधायक भावना बोहरा ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि पंडरिया को एक स्वच्छ, समृद्ध और विकसित नगर के रूप में गढ़ा जाए और यही संकल्प अब सिद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में
1 जेसीबी, 2 मिनी टिप्पर, 6 ई-रिक्शा,1 ट्रैक्टर ट्रॉली, 1 लो-बेड ट्रेलर और 10 व्हील बैरो को नगर पालिका को समर्पित किया गया। यह सभी उपकरण नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण,प्रमुख नालों- तालाबों की सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों को और अधिक व्यवस्थित व प्रभावी बनाने के साथ कचरा प्रबंधन और स्वच्छता मिशन को नई ताकत प्रदान करेगी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा नगर को स्वच्छ बनाने एवं रोजाना निकलने वाले कचरों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने के लिए इन सभी वाहनों और उपकरणों से पंडरिया नगर को स्वच्छ रखने तथा नगर को कचरा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को बल मिलेगा।

जनता की सहभागिता जरूरी
पंडरिया विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह देशवासियों ने स्वच्छता को आंदोलन बनाया, उसी तरह पंडरिया में भी नगरवासियों की सहभागिता से यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं इसमें आम जनता की भी सकरी भागीदारी की जरूरत है। हमारे इस प्रयास में नगरवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग हमें अपेक्षित है, माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में आमजनों की सार्वजनिक भागीदारी से हम पंडरिया नगर को एक नया स्वरुप देंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, समस्त पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।