25.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 233

दीपावली पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर/छत्तीसगढ़ :_21 अक्टूबर 2025

दीपावली के पावन अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर परिवार सहित विधि-विधान से माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


श्री अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, सेवा और त्याग की भावना को मजबूती देता है।

उन्होंने प्रार्थना की कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025(छग जनसंपर्क)

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश और प्रदेश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि “शहीद जवानों का अदम्य साहस और बलिदान हमें सदैव कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव हो पाता है।”

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान भी व्यक्त किया।


बेमेतरा में दिवाली की रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 21/10/2025

236 जुआरी पकड़े गए
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिवाली की रात एक बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारते हुए 236 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस क्षेत्र में हुई जो राज्य के एक मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि टेंट लगाकर कई फड़ चल रहे थे, जिनमें हजारों की रकम का दांव लगाया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर हुआ जुआ फड़ का भंडाफोड़
एसडीओपी कौशल्या साहू के नेतृत्व में सोमवार शाम पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि मुंगेली–नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। मौके पर पुलिस ने 22 अलग-अलग फड़ों पर दबिश दी और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

नकद और सामान जब्त, जुआड़ियों में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए नकद सहित ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की। कुल जब्ती की रकम एक लाख 94 हजार 988 रुपए तक पहुंची। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध जुए के अड्डों पर हड़कंप मच गया है।
__2,_
जमीन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच गत दिवस बेमेतरा के ग्राम रमपुरा से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी खंडसरा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मोरध्वज चंद्राकर उर्फ मोरु की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी टीकम राम चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक से हुए विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया है।
—


सरगुजा एयरपोर्ट से फिर शुरू हुई हवाई सेवाएं,

चार माह बाद दीपावाली के दिन रायपुर से अंबिकापुर ,फ्लाई बिग ने बदला शेड्यूल

रायपुर/छत्तीसगढ़/अंबिकापुर _21/10/2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चार महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। दीपावली के दिन फ्लाई बिग कंपनी की फ्लाइट रायपुर से अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंची, जिससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद की किरण जगी। कंपनी ने मानसून के मौसम को कारण बताते हुए चार माह तक उड़ानें बंद रखी थीं। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन — सोमवार, मंगलवार और बुधवार — सेवाएं संचालित करने की योजना बनाई गई है।

मानसून में रुकी थी सेवा, अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की कोशिश
फ्लाई बिग कंपनी के 19 सीटर विमान को सरगुजा के मौसम और रनवे की स्थिति के चलते लैंडिंग और टेक-ऑफ में मुश्किलें आ रही थीं, जिससे सेवा बाधित रही। सोमवार को रायपुर से अंबिकापुर पहुंची फ्लाइट को बिलासपुर जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी। यदि बिलासपुर में मौसम अनुकूल नहीं रहा तो यह सेवा वहां के लिए आगे भी स्थगित रह सकती है।

नया शेड्यूल जारी, विंटर सीजन में फिर होगा बदलाव
फ्लाई बिग ने पहले सप्ताह में शुक्रवार से रविवार तक सेवा दी थी, जिसे अब बदलकर सोमवार से गुरुवार तक कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, यह चार दिन का शेड्यूल फिलहाल के लिए है और 25 अक्टूबर को समर शेड्यूल समाप्त होते ही नया विंटर शेड्यूल घोषित किया जाएगा। सेवा की अनिश्चितता और पिछले अनुभवों को देखते हुए यात्रियों में असंतोष देखने को मिल रहा है।

रायपुर-बिलासपुर तक सीमित फ्लाइट, अन्य शहरों के लिए भी प्रयास जारी
वर्तमान में फ्लाइट सेवा केवल रायपुर और बिलासपुर के लिए उपलब्ध है, जिसमें अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर यात्रियों की कमी से कंपनी को नुकसान है।सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने जानकारी दी कि अंबिकापुर से वाराणसी और प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिल सकेगा।

भारत का स्वदेशी विस्तार: चीनी पटाखों की तस्करी का भंडाफोड़

ऑपरेशन फायर ट्रेल: DRI ने न्हावा शेवा से ₹4.82 करोड़ के अवैध पटाखे पकड़े

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025(खबर पीआईबी )

— राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने चीन से अवैध रूप से आयात किए जा रहे पटाखों की एक बड़ी खेप को न्हावा शेवा बंदरगाह पर ज़ब्त किया है। ज़ब्त माल का मूल्य लगभग ₹4.82 करोड़ है और अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जांच के अनुसार, चीन से आए 40 फुट लंबे कंटेनर को “लेगिंग्स” बताकर आईसीडी अंकलेश्वर भेजा जा रहा था। मगर डीआरआई अधिकारियों की सतर्कता से इस कंटेनर की गहन तलाशी में सच्चाई सामने आई — कपड़ों की परतों के पीछे 46,640 पटाखे और विस्फोटक छिपाकर रखे गए थे। इस बरामदगी से अवैध आयात की एक परिष्कृत और संगठित तस्करी प्रणाली का खुलासा हुआ है।

गुजरात के वेरावल में छापेमारी के बाद डीआरआई ने इस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद दस्तावेज़ों से तस्करी गिरोह की कार्यप्रणाली, आयात दस्तावेज़ों में जालसाजी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के प्रमाण मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से विस्फोटक सामानों को वैध व्यापारिक माल के रूप में छिपाकर देश में पहुँचाने का प्रयास कर रहा था।विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में आता है और इसके लिए डीजीएफटी व पीईएसओ दोनों से लाइसेंस जरूरी है।

डीआरआई का कहना है कि ऐसे खतरनाक वस्तुओं का अवैध आयात न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवं बंदरगाह संरचना के लिए भी गंभीर खतरा है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे संगठित नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प पर अडिग है।

पीएम मोदी की दिवाली नौसेना संग

दिवाली की रात लहरों पर तैरती रौशनी और उसके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना के जवानों संग दीप प्रज्वलित करेंगे

नई दिल्ली/ गोआ_ 20/10/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।
यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का प्रतीक है — जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सटीक प्रतिक्रिया थी।
पीएम मोदी इस बार INS विक्रांत पर जवानों संग दीप जलाएँगे और मिठाई बाँटेंगे ।

2014 से लगातार मोदी हर दिवाली सीमा पर तैनात जवानों के बीच ही मनाते आए हैं — इस बार नौसेना के “व्हाइट यूनिफॉर्म हीरोज़” संग।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की —“इस त्यौहार पर स्वदेशी अपनाएँ, देश के 140 करोड़ लोगों की मेहनत का सम्मान करें”।

देशभर में एलओसी से जैसलमेर तक सुरक्षा बलों ने अपनी अलग दिवाली मनाई — सैनिक चौकियों पर दीप, मिठाई और मातृभूमि के प्रति निष्ठा का प्रदर्शन ।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की थी।यह कार्रवाई गैर-सैन्य लेकिन निर्णायक थी।

त्योहार की उमंग के बीच श्री मोदी ने आज सुबह X पर संदेश साझा किया, लिखा—हर देशवासी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए, यही दिवाली का संदेश है।

क्या दीवाली अमावस्या पर विजय प्राप्त करेगी?

यह अपने आप में गहरा प्रतीकात्मक प्रश्न है, जो केवल रोशनी और अंधकार की बात नहीं करता, बल्कि समाज, चेतना और आत्मिक विकास की ओर भी इशारा करता है।

दीवाली विशेष/जनचौपाल 36 _20/10/2025

जब पूरा गाँव गहरी नींद में डूबा होता है, तब गाँव की सीमा पर ग्राम-देवता जागते हैं। और जब पूरा देश सुकून की नींद में होता है, तब सरहद पर तैनात सिपाही अपनी नींद त्यागकर जागते हैं — ताकि बाकी सब चैन से सो सकें।बाहर की यह जागृति हमारी सुरक्षा का प्रतीक है। लेकिन सवाल यह है — क्या हम अंदर से भी जागे हैं?
हम हर साल दीवाली पर दीये जलाते हैं — घरों को सजाते हैं, मिठाइयाँ बाँटते हैं, पटाखे जलाते हैं। पर क्या यह रोशनी उस अंधकार को मिटा पाती है जो भीतर पसरा है?

अमावस्या केवल चंद्रमा की अनुपस्थिति नहीं है, यह चेतना के सूर्य के डूबने का प्रतीक भी है।इस अमावस्या की रात जब अधिकांश लोग अज्ञान की नींद में डूबे होते हैं, तब योगी जागते हैं।वे शरीर को त्यागकर आत्मा के तल में उतरते हैं। वे इस रात्रि को एक साधना के रूप में देखते हैं, जब बाहरी अंधकार भीतर की रोशनी को उकसाता है।

योगी इस अमावस्या पर जागते हैं — ताकि वे भीतर की अमावस्या को दीपावली में बदल सकें।
उनके लिए यह रात एक तप है, एक यज्ञ है — जहां अहंकार की आहुति दी जाती है और आत्मबोध की अग्नि प्रज्वलित होती है।पर आम जन क्या करते हैं?हम बस बाहर दीये जलाकर संतुष्ट हो जाते हैं। भीतर जहां भय, लोभ, नफरत, क्रोध और अज्ञान का अंधेरा है — वहाँ कोई दीप नहीं जलता।

समाज का अंधेरा अब केवल रातों का अंधकार नहीं रहा —
यह अंधकार है नैतिक पतन का, विचारहीनता का, संवेदना की मृत्यु का।
यह अंधकार है हिंसा का, अतिक्रमण का, प्रकृति के शोषण और मनुष्यता के पतन का तो क्या दीवाली इस अमावस्या पर विजय पा सकेगी?
यह प्रश्न केवल पर्व का नहीं है — यह आत्मपरीक्षण है।अगर हम हर साल सिर्फ परंपरा निभाकर लौट आते हैं,अगर हमारे दीये सिर्फ दीवारों पर जलते हैं, आत्मा में नहीं —तो दीवाली, अमावस्या पर कभी विजय नहीं पाएगी।

विजय तभी होगी, जब हम भीतर दीप जलाएँ।जब हम स्वयं उस रोशनी के वाहक बनें, जो केवल तेल और बाती से नहीं — तप, सेवा, साधना और आत्म-ज्ञान से जलती है।इस बार दीवाली मनाएँ —लेकिन सिर्फ बाहर नहीं, भीतर भी।क्योंकि दीप वही सच्चा है, जो अंधकार को केवल दूर नहीं करता — बल्कि उसे रूपांतरित करता है।

अयोध्या दीपोत्सव में बड़ी गैरहाजिरी: उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल अनुपस्थित

अयोध्या दीपावली/ उत्तरप्रदेश_19/10/2025

अयोध्या में दीपावली के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में इस बार रिकॉर्ड 26 लाख दीप जलाए गए। हालांकि इस आयोजन की भव्यता के बीच एक बड़ी राजनीतिक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है—राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस समारोह से नदारद रहे। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भी अनुपस्थिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मौका है जब इस स्तर के महत्वपूर्ण चेहरे दीपोत्सव से दूर रहे हैं।

सूत्रों का दावा: विज्ञापन में नाम नहीं होने से उप मुख्यमंत्री नाराज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या का दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया। इसकी वजह बताए जा रहे हैं सरकारी विज्ञापन, जिसमें दीपोत्सव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को तो जगह दी गई, लेकिन दोनों डिप्टी सीएम के नाम तक नहीं थे। इसे उन्होंने अपनी अनदेखी और राजनीतिक अपमान के रूप में लिया।

राजनीतिक तीर: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बीजेपी को घेरते हुए तंज कसा। उन्होंने पूछा कि क्या अब यूपी में डिप्टी सीएम का पद नाम मात्र रह गया है? उन्होंने लिखा कि विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों का नाम होना, लेकिन उप मुख्यमंत्रियों का न होना, यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर भी मतभेद गहरे हैं। उन्होंने बीजेपी पर ‘वर्चस्ववादी सोच’ और ‘अपनों की भी न होने’ का आरोप लगाया।

सवालों में घिरा दीपोत्सव, क्या सत्ता के अंदरूनी समीकरण बदल रहे हैं?

मैहर के अमरपाटन में पटाखा बाजार में आग, 2 दुकानें खाक

0

मैहर/अमरपाटन कस्बा/19/10/2025

मैहर के अमरपाटन कस्बे में लंका मैदान स्थित पटाखा बाजार में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। घटना में 2 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि आसपास की 6 अन्य दुकानों के पटाखे भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक द्वारा जलाया गया मिसाइल नुमा पटाखा (रॉकेट) पास की दुकान में गिरा, जिससे आग भड़क उठी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पटाखा चेक करना पड़ा भारी, लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अग्रवाल पटाखा दुकान के संचालक और उनके एक मित्र ने दुकान के सामने ही पटाखा चेक करने के लिए रॉकेट जलाया था। उसकी चिनगारी पास की दुकान में जा गिरी, जिससे आग फैल गई। हादसे में राम नारायण द्विवेदी और अक्षय अग्रवाल की दुकानें पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा 6 दुकानों के लाखों रुपए के पटाखे भी जलकर राख हो गए। प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से लगाए गए बाजार में प्रत्येक दुकान को सीमित मात्रा में पटाखे रखने की अनुमति दी गई थी, फिर भी आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ नहीं कर सका।

दमकल की तत्परता से फैली आग पर काबू, प्रशासन सख्त
आग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन दमकल वाहन ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर एसडीओपी ख्याति मिश्रा, तहसीलदार आर. डी. साकेत सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे ने त्योहारों के सीजन में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू”

रोहित के बाद कोहली 0 पर आउट, स्टार्क ने झटका विकेट; भारत का लाइव स्कोर 35/3

पर्थ /ऑप्टस स्टेडियम_19/10/2025_मीडिया सूत्र

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू हो चुका है। टॉस सुबह 8:30 बजे हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर है, और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली भी इस मैच में खेल रहे हैं। मैच लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर स्टार्ट हो चुका है और क्रिकेट प्रेमी इसे सीधे देख सकते हैं।

मैच में भारत ने बैटिंग शुरू कर दी है। पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और इस मुकाबले में दोनों टीमों के मजबूत खिलाड़ी शामिल हैं। इस मुकाबले से वनडे सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है, जहां भारत जैसे युवा कप्तान के साथ मैदान में उतर रहा है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर खुद को फॉर्म में साबित किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया भी एक मजबूत ऑप्शन के रूप में सामने है। मैच का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

मैच की शुरुआत में भारत ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, जहां शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय टीम को पहला झटका चौथे ही ओवर में 13 रनों के स्कोर पर लग गया. रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने दूसरी स्लिप पर मैथ्यू रेनशॉ के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने एक चौके की मदद से 14 गेंदों पर 8 रन बनाए।

सीरीज में क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता काफी है मुकाबला रोमांचक रहने के साथ युवा कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज रोहित-कोहली की प्रदर्शन पर निगाहे हैं।