24.2 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

सरगुजा एयरपोर्ट से फिर शुरू हुई हवाई सेवाएं,

Must read

चार माह बाद दीपावाली के दिन रायपुर से अंबिकापुर ,फ्लाई बिग ने बदला शेड्यूल

रायपुर/छत्तीसगढ़/अंबिकापुर _21/10/2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चार महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। दीपावली के दिन फ्लाई बिग कंपनी की फ्लाइट रायपुर से अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंची, जिससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद की किरण जगी। कंपनी ने मानसून के मौसम को कारण बताते हुए चार माह तक उड़ानें बंद रखी थीं। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन — सोमवार, मंगलवार और बुधवार — सेवाएं संचालित करने की योजना बनाई गई है।

मानसून में रुकी थी सेवा, अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की कोशिश
फ्लाई बिग कंपनी के 19 सीटर विमान को सरगुजा के मौसम और रनवे की स्थिति के चलते लैंडिंग और टेक-ऑफ में मुश्किलें आ रही थीं, जिससे सेवा बाधित रही। सोमवार को रायपुर से अंबिकापुर पहुंची फ्लाइट को बिलासपुर जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी। यदि बिलासपुर में मौसम अनुकूल नहीं रहा तो यह सेवा वहां के लिए आगे भी स्थगित रह सकती है।

नया शेड्यूल जारी, विंटर सीजन में फिर होगा बदलाव
फ्लाई बिग ने पहले सप्ताह में शुक्रवार से रविवार तक सेवा दी थी, जिसे अब बदलकर सोमवार से गुरुवार तक कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, यह चार दिन का शेड्यूल फिलहाल के लिए है और 25 अक्टूबर को समर शेड्यूल समाप्त होते ही नया विंटर शेड्यूल घोषित किया जाएगा। सेवा की अनिश्चितता और पिछले अनुभवों को देखते हुए यात्रियों में असंतोष देखने को मिल रहा है।

रायपुर-बिलासपुर तक सीमित फ्लाइट, अन्य शहरों के लिए भी प्रयास जारी
वर्तमान में फ्लाइट सेवा केवल रायपुर और बिलासपुर के लिए उपलब्ध है, जिसमें अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर यात्रियों की कमी से कंपनी को नुकसान है।सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने जानकारी दी कि अंबिकापुर से वाराणसी और प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article