24.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 223

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोष्ठी, मीडिया की विश्वसनीयता पर हुआ मंथन

रायपुर, 17 नवम्बर 2025।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर को जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मीडिया की विश्वसनीयता, सूचनाओं की गुणवत्ता तथा फेक न्यूज की चुनौती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि व्यक्तिगत हितों के कारण कई बार भ्रामक सूचनाओं का प्रचार-प्रसार होता है, जिससे पाठक भ्रमित होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो में तकनीकी समस्याओं की स्थिति में तत्काल सही सूचनाएं जारी की जाती थीं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती थी और गलतफहमी को रोका जा सकता था।

संपादक रवि भोई ने कहा कि खबरों की सच्चाई सर्वोपरि है तथा पुष्टिकरण के बाद ही खबरें प्रसारित की जानी चाहिए।संपादक एएन द्विवेदी ने सूचनाओं की गुणवत्ता और उनके परिणामों के प्रति गंभीरता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार अशोक साहू ने कहा कि पत्रकारिता में अगर विश्वसनीयता के मानदंडों का पालन किया जाए तो भ्रामक सूचनाओं की कोई जगह नहीं रह जाती।

कार्यक्रम में अपर संचालक उमेश मिश्रा ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और इसे बनाए रखना बेहद जरूरी है।अपर संचालक आलोक देव ने कहा कि मीडिया सिर्फ खबरें देने का माध्यम नहीं है, बल्कि प्रेस समाज को मार्गदर्शन भी देता है और विश्वास के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
उप संचालक सौरभ शर्मा ने तकनीकी बदलाव और एआई के दौर में गलत सूचनाओं के तेजी से प्रसार पर चिंता जताते हुए कहा कि फर्जी खबरों को प्रसारित करने से पहले उनकी सत्यता की जांच आवश्यक है।

कार्यक्रम में अरविन्द मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी वक्ताओं ने समान स्वर में निष्पक्ष तथा सत्य आधारित पत्रकारिता की प्रतिबद्धता दोहराई।

धान खरीदी केंद्र में लगी आग, 8 लाख से अधिक का नुकसान

जांजगीर–चांपा: 17/11/2025

छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के लगरा धान खरीदी केंद्र में देर रात अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया और सैकड़ों नए बारदानों का ढेर जलकर खाक हो गया।

घटना के समय केंद्र में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इसी वजह से आग लगने के कारण और जिम्मेदारी को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

20 गत्तन (Bundles) बारदाना जलकर ख़ाक — 8 लाख से अधिक का नुकसान
नगर ग्राम की सहकारी समिति में धान खरीदी केंद्र पर कुल 30 गत्तन नए बारदाने रखे हुए थे।

अचानक लगी आग में इनमें से 20 गत्तन जलकर राख हो गए।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में ₹8 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।समय रहते अन्य 10 गत्तन को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे नुकसान और बढ़ने से बच गया।

कारण अज्ञात, पुलिस जाँच में जुटी आग कैसे लगी—
शॉर्ट सर्किट?किसी की लापरवाही?या जानबूझकर किया गया कृत्य?इस पर अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं मिला है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है।

धान खरीदी शुरू, पर टोकन न कटने से खरीदी बंद
जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की गई है, लेकिन टोकन नहीं काटे जाने के कारण खरीदी शुरू नहीं हो पाई थी।इसी बीच आग ने उपार्जन केंद्रों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी केंद्रों पर नए बारदाने ही भेजे गए थे, जिनमें से काफी हिस्से को आग ने चपेट में ले लिया

छत्तीसगढ़ धान खरीदी:_तस्करी पर पहली ही सुबह बड़ी कार्रवाई

खबर_छत्तीसगढ़/17/11/2025

धान खरीदी शुरू होते ही तस्कर सक्रिय हो गए।
बलरामपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे एक पिकअप वाहन का 4.5 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ा। गाड़ी से लगभग 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई, पर पहले दिन 2,739 में से केवल 195 केंद्रों पर ही खरीदी हो सकी और कुल 19,464 क्विंटल धान खरीदा गया। कई केंद्रों में ताले लगे रहे, कर्मचारी अनुपस्थित थे और टोकन न मिलने से किसान परेशान हुए।

इधर बलरामपुर में पुलिस ने यूपी से लाई जा रही लगभग 200 बोरी अवैध धान से भरी पिकअप को पीछा कर पकड़ा। सारंगढ़–बिलाईगढ़ में चार प्रबंधकों की सेवा समाप्त की गई, छह कर्मचारी नेता भी बर्खास्त किए गए।

धमतरी के माकरदोना केंद्र में किसानों ने ताला तोड़कर खुद तौल करनी पड़ी।
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि एस्मा लागू है, इसलिए धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया खबर अनुसार कई जिलों में कार्रवाई और अव्यवस्था
सारंगढ़–बिलाईगढ़ में लापरवाही के चलते चार समितियों के प्रभारी प्रबंधकों की सेवा समाप्त।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के छह प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया।
धमतरी के माकरदोना केंद्र में ताला लगा मिला—किसानों ने खुद तोड़ा। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन खराब थी, किसान खुद ही तौल व कागजी प्रक्रिया करते दिखे।


पंचकुंडीय महायज्ञ का दूसरे वर्ष का आयोजन 6 दिसंबर से : स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती

बेमेतरा, 16 नवंबर 2025

बेमेतरा में आगामी 6 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होने वाले पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि यह आयोजन समस्त बेमेतरावासियों के लोककल्याण, सुख-शांति और समृद्धि के उद्देश्य से किया जा रहा है।स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि—“हमारी भावना है कि प्रत्येक घर से श्रद्धा की आहुति यज्ञ में पहुंचे — चाहे एक मुट्ठी चावल, घी, जौ, तिल अथवा कोई अन्य सामग्री — हर योगदान पवित्र है और स्वागत योग्य है।”

तैयारी बैठक में हुए प्रमुख निर्णय
बैठक कालेज कैंटीन कुणाल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के पुरुष एवं महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसमें निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए—यज्ञ स्थल के लिए टेंट, लाइट और आवश्यक निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा।
नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार सामग्री तैयार करने का निर्णय।

6 से 14 दिसंबर तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं शिव महापुराण कथा का मंचीय आयोजन मंडी प्रांगण (हृदय स्थल) में होगा, जिसका वाचन स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज द्वारा किया जाएगा।
यज्ञ एवं कथा आयोजन हेतु मंडी प्रांगण को अंतिम रूप से भूमि स्थल के रूप में चयनित किया गया।

भूमि पूजन 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे सम्पन्न होगा, जिसमें नगर एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं को उपस्थित होने का आग्रह किया गया।
समिति ने निर्णय लिया कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे।

उपस्थित सदस्य
आज की बैठक में मुख्य रूप से
सुमित चौबे, शत्रुघ्न साहू, लेखमणि पाण्डेय, जितेंद्र शुक्ला, हीरालाल साहू, महेंद्र गुप्ता, रोशन दत्ता, दीपक पांडे, हितेंद्र साहू, प्रह्लाद मिश्रा, शरद तिवारी, राजकुमार शर्मा, जय पाण्डेय, दुष्यंत तिवारी, ममता साहू, कमला साहू, सीमा साहू, मीनू पटेल, उमेश्वरी साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सीएम साय ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़/ रायपुर, 15 नवंबर 2025।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में पंडरिया जमींदारी के दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यह वही ऐतिहासिक स्टेडियम है, जिसकी लगभग 5 एकड़ भूमि राजा रघुराज सिंह ने 1958 में खेलों के विकास हेतु दान की थी। बिलासपुर शहर के बीचोंबीच स्थित यह मैदान आज भी क्रिकेट और विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र है।

स्टेडियम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जनजातीय समाज की खेल भावना और सामाजिक योगदान की मिसाल रही है। राजा रघुराज सिंह द्वारा दान की गई जमीन पर निर्मित इस स्टेडियम का संचालन वर्तमान में फिजिकल कल्चरल सोसाइटी करती है। यह मैदान कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का साक्षी रहा है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ियों ने यहां अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है।

रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम 1978, 1979 और 1981 में रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिनमें मध्य प्रदेश, रेलवे और विदर्भ क्रिकेट टीमों के मुकाबले शामिल रहे। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उभारने में इस मैदान की भूमिका वर्षों से महत्वपूर्ण रही है और यह आज भी बिलासपुर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

कांग्रेस ने 60 सालों तक आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़े रखा: प्रधानमंत्री मोदी

0

जनजातीय गौरव दिवस’ पर देखिए!!आज देश की महामहिम राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं, जबकि कई राज्यों में मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से हैं।

नर्मदा गुजरात 15 नवम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदायों के योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बहुत पहले दिया जाना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए चुनिंदा परिवारों पर ही श्रेय केंद्रित रखा गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय स्तर पर वह पहचान नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे, जबकि आज देशभर में ट्राइबल म्यूजियम बनाकर उनकी विरासत को संरक्षित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा यह दिन केवल आदिवासी नायकों के सम्मान बस का नहीं,!बल्कि कांग्रेस द्वारा समाज की ऐतिहासिक उपेक्षा को दिखाता है जिसे करोड़ों आदिवासी भाइयों-बहनों ने देखा।दशकों तक शासन के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने आदिवासी समुदायों को उनके बदहाली पर रखा,कुपोषण,अशिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा, लेकिन भाजपा सरकार आदिवासी कल्याण संकल्प के साथ चला। उन्होंने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पहली बार एक पृथक जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया था, जिसे बाद में कांग्रेस सरकारों ने उपेक्षित कर दिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि खेल जगत में आदिवासी समुदाय के युवा नई पहचान बना रहे हैं। हाल ही में महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में आदिवासी समाज की एक खिलाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन और जनजातीय कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नए विकास कार्यों से आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएँ मजबूत होंगी। प्रधानमंत्री ने गुजरात सहित देशभर के आदिवासी परिवारों को योजनाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिए सस्पेंड

रायपुर, 15 नवम्बर 2025(छग जनसंपर्क)

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा तथा नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कठोर कदम उठाते हुए बलौदाबाज़ार जिले के दो निजी अस्पतालों—आरोग्यम हॉस्पिटल, सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल, बलौदाबाज़ार—के आयुष्मान पंजीयन को 3 माह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा दोनों अस्पतालों की विस्तृत जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएँ सामने आने पर दोनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस के प्रति अस्पतालों द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर राज्य कार्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। राज्य नोडल एजेंसी ने अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन निलंबित कर दिया।

जांच में सामने आई प्रमुख कमियाँ
अस्पताल स्टाफ की योग्यता का उचित सत्यापन नहीं
आवश्यक मेडिकल उपकरणों का अभाव केस शीट एवं उपचार रजिस्टर में गड़बड़ियां आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर दवाइयों व प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टियाँ और अनिवार्य सुविधाओं की कमी पाई गई।

मरीजों की देखरेख एवं उपचार व्यवस्था में खामियाँ
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार चुनाव परिणाम:क्या?75 पार रिटायरमेंट वाली बात जनता ने नकार दी!

“आरजेडी युवा और हार” की वजहें पार्टी सोचें।सीट शेयरिंग में बराबरी और सहयोगी दलों की संतुलित भूमिका ने गठबंधन का कुनबा मजबूत किया।

बिहार चुनाव/परिणाम/ एक नजर_15/11/2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि बिहार की जनता ने अनुभव और स्थिरता को फिर से प्राथमिकता दी है। युवा नेताओं के तमाम दावे, नए चेहरे, और नए मुद्दों के बावजूद, मतदाताओं ने नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन को अप्रत्याशित रूप से निर्णायक भरोसा दिया। पढ़िए विचारशील, डिजिटल-फ्रेंडली न्यूज़ विश्लेषण जो सोच के नए आयाम खोलता है: क्या 75 पार रिटायरमेंट वाली बात जनता ने नकार दी।

चुनावी नतीजों का स्पष्ट संदेश
243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें हासिल कीं, जिसमें भाजपा को 89, जेडीयू को 85, और सहयोगी दलों को 28 सीटें मिलीं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया — आरजेडी को सिर्फ 25, कांग्रेस को 6, वाम दलों को 4 सीटें ही मिलीं। एनडीए को वोट प्रतिशत (46.5%) भी महागठबंधन से कहीं ज्यादा मिला।आरजेडी ने जरूर 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे,पर ज्यादा परिणाम जीत के आंकड़े नहीं बन पाए।

जनमत क्यों अनुभवी नेतृत्व के पक्ष में गया?
नीतीश कुमार की उम्र भले ही 74 वर्ष हो, उनका ‘अनुभव’ संगठनात्मक नेटवर्क बिहार के छोटे शहरों और गांवों तक स्थापित करने में सफल रहे।
युवाओं के लिए सबसे चुनौती रही, अपने सामाजिक आधार और असर को बड़े पैमाने पर साबित करने की।

– मतदाता शिक्षा, रोजगार या मुद्दे तो समझते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें जिम्मेदारी सौंपने में झिझक है।युवा नेता वोट प्रतिशत तो स्थिर रख पाए, लेकिन सीट जीतने का गेम बदल नहीं पाए। जनता ने बदलाव से ज़्यादा स्थिरता चुनी — शायद पिछले दो दशकों की सियासी उठापटक ने भरोसे के गणित को बदल दिया है।

नीतीश कुमार को बार-बार कम आंका गया, लेकिन 20 साल की सरकार को ‘सिर्फ अनुभव’ के आधार पर फिर मौका मिलना बिहार में नीति-संचालन के प्रति जनमत की सोच दर्शाता है।




अर्जुनी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, सांसद बृजमोहन बोले — “छत्तीसगढ़ का किसान ही हमारी अन्न–शक्ति”

रायपुर/बलौदा बाजार, 15 नवंबर।

सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को बलौदा बाजार जिले के ग्राम अर्जुनी में धान खरीदी केंद्र का पूजा–अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ का किसान प्रदेश की जीवनधारा है। मेहनतकश अन्नदाता ही हमारी अन्न–शक्ति है और उन्हीं की तपस्या से देश का अन्न–भंडार सुरक्षित रहता है।”

सांसद बृजमोहन ने अर्जुनी के किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वे “राज्य की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और गौरव के शिल्पकार” हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में तौल, भुगतान, परिवहन और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं बिना किसी परेशानी के संचालित हों।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता सदैव किसान, गांव और कृषि रही है। MSP पर पारदर्शी खरीदी, समय पर भुगतान और बोनस जैसे निर्णय इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।कार्यक्रम में उन्होंने सहकारी समिति भवन के लिए 10 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में छग की सबसे बड़ी 8 किलोमीटर लंबी ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा’

यूनिटी मार्च छत्तीसगढ़ की धरती पर एकता, राष्ट्रभक्ति और जनजागरण का बेमिसाल उदाहरण बनकर दर्ज हुआ।

रायपुर, 15 नवंबर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी रायपुर में भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ निकाली गई। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में दस हजार से अधिक नागरिक, युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और स्वयंसेवकों ने एकता के संदेश के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम दानी स्कूल से श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रारंभ हुआ तथा कालीबाड़ी चौक से फाफाडीह स्थित सरदार पटेल चौक तक निकला। मार्ग में नागरिकों, विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने यात्रा का पुष्पमालाओं, आतिशबाजी एवं देशभक्ति गीतों के बीच स्वागत किया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि “यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र की एकता के प्रति संकल्प को दोहराना है।” उन्होंने सहभागी नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त भारत निर्माण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पद्मश्री प्राप्त वरिष्ठजन, अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक संगठन उपस्थित रहे।

पदयात्रा के समापन पर सांसद अग्रवाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा — “यह सरदार पटेल का भारत है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत राष्ट्रभक्ति की नई मिसाल गढ़ रहा है।”
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का परिणाम है।