36.2 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में छग की सबसे बड़ी 8 किलोमीटर लंबी ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा’

Must read

यूनिटी मार्च छत्तीसगढ़ की धरती पर एकता, राष्ट्रभक्ति और जनजागरण का बेमिसाल उदाहरण बनकर दर्ज हुआ।

रायपुर, 15 नवंबर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी रायपुर में भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ निकाली गई। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में दस हजार से अधिक नागरिक, युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और स्वयंसेवकों ने एकता के संदेश के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम दानी स्कूल से श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रारंभ हुआ तथा कालीबाड़ी चौक से फाफाडीह स्थित सरदार पटेल चौक तक निकला। मार्ग में नागरिकों, विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने यात्रा का पुष्पमालाओं, आतिशबाजी एवं देशभक्ति गीतों के बीच स्वागत किया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि “यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र की एकता के प्रति संकल्प को दोहराना है।” उन्होंने सहभागी नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त भारत निर्माण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पद्मश्री प्राप्त वरिष्ठजन, अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक संगठन उपस्थित रहे।

पदयात्रा के समापन पर सांसद अग्रवाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा — “यह सरदार पटेल का भारत है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत राष्ट्रभक्ति की नई मिसाल गढ़ रहा है।”
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का परिणाम है।




- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article