21.1 C
Raipur
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 157

महिला आरक्षण पर भाजपा की घेराबंदी:कांग्रेस चलाएगी गांव-गांव जनजागरण अभियान

रायपुर -03 मई 2026

संगठन को मजबूत करने की कवायद
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायपुर स्थित राजीव भवन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया।

बेमेतरा की एकजुटता रही खास
बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा इस बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की भी सक्रिय उपस्थिति रही — जिसने जिले की संगठनात्मक एकता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। छाबड़ा ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरा
बैठक में विपक्ष की भूमिका सबसे प्रखर रूप से महिला आरक्षण के मुद्दे पर दिखी। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने में भाजपा सरकार जानबूझकर देरी क्यों कर रही है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की भावनाओं से हो रहे इस राजनीतिक खिलवाड़ को जनता के सामने बेनकाब करेगी।

गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
इसके लिए प्रत्येक बूथ, ब्लॉक, वार्ड और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया — ताकि आम जनता तक सच्चाई पहुंचाई जा सके और भाजपा की मंशा उजागर हो।

दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित सह प्रभारी विजय जांगिड़, मलकीत सिंह गेंदु और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर डटकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

“कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।”
— आशीष छाबड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बेमेतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: फलता के सभी बूथों में 21 मई को होगा पुनर्मतदान

नई दिल्ली / कोलकाता | 03 मई 2026

क्या हुआ? कि दुबारा चुनाव कराने की जरूरत आन पड़ी।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर हुए मतदान को स्थगित करते हुए दोबारा वोटिंग कराने का बड़ा फैसला लिया।

कब और कहां होगा मतदान?
फलता विधानसभा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। वहीं मतगणना 24 मई 2026 को होगी। [

EVM से छेड़छाड़ का था आरोप
29 अप्रैल को मतदान के दौरान फलता सीट पर EVM में छेड़छाड़ और टेप चिपकाने का मामला सामने आया था। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था और जांच रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

3 गिरफ्तारियां भी हुईं
पुलिस ने फलता से तीन लोगों को गिरफ्तार किया — अतीबुर रहमान, हबीब शेख और हबीब मोल्ला। ये TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। इन पर मतदाताओं को धमकाने और मतदान के बाद हिंसा का आरोप है।

4 मई को सिर्फ 293 सीटों की गिनती
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद 4 मई को बंगाल की 294 में से केवल 293 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी — यह पहली बार होगा जब एक सीट को अलग रखकर बाकी राज्य के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भीषण अग्निकांड: दिल्ली के विवेक विहार में जिसमें 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 3 मई 2026

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए।

कैसे लगी आग?
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह दूसरी मंजिल पर लगा एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है, जिसकी लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी।

छत का दरवाजा बंद — और हो गई मौत
तीसरी मंजिल पर आग पहुंचते ही लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था — जिसके कारण वे आग की चपेट में आ गए। दूसरी मंजिल पर भी चार लोगों की मौत हुई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय नागरिक ने बताया कि एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हुआ था. जिसकी वजह से भयंकर आग लगी है.

बचाव अभियान जारी
बचाव अभियान के दौरान इमारत से 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च अभियान अभी जारी है।अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है।






पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव :री-पोलिंग और सियासी हलचल

डिजिटल डेस्क 03/05/2026

बंगाल विधानसभा में दो चरणों में चुनाव हो चुके जिसमें 15 बूथों पर शांतिपूर्ण पुनर्मतदान दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को मगराहाट पश्चिम(11 बूथ) और डायमंड हार्बर(4 बूथ) विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक री-पोलिंग हुई।

शाम 7 बजे तक करीब 90% मतदान दर्ज किया गया।इस बार प बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड प्रतिशत से मत डाले गए है। मतदाताओं ने मौसम को दरकिनार करते हुए काफी उत्साह दिखाया है।

पहले हुई धांधली और गड़बड़ी की शिकायतों के बाद, BJP के आरोपों पर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया था। हर बूथ पर भारी सुरक्षाबल तैनात रहे।

एक विवाद: डायमंड हार्बर के एक बूथ पर TMC ने सुरक्षाबलों पर एक दिव्यांग मतदाता और उसकी मां को परेशान करने का आरोप लगाया — हालांकि बाकी जगह माहौल शांत रहा।
फलता में पूरी सीट पर दोबारा चुनाव धांधली और धमकियों के गंभीर आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर संपूर्ण पुनर्मतदान का आदेश दे दिया है।

इसी बीच खबरों में ममता बनर्जी का बड़ा दावा सामने आया है — “200+ सीटें जीतेगी TMC” की बात कही है।

मतगणना से ठीक दो दिन पहले CM ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया।उनके मुख्य बयान पर नजर डाले तो “एग्जिट पोल शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश है”।”TMC इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी”।

“2021 और 2024 की तरह इस बार भी वही खेल खेला जा रहा है”।ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और कहा —”यह लड़ाई कठिन थी, लेकिन जीत हमारी होगी।”

बोरे-बासी दिवस पर भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले— सुशासन तिहार दिखावा, जनता परेशान

बेमेतरा – 02/05/2026

1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित बोरे-बासी दिवस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा में श्रमिकों के साथ पारंपरिक भोजन बोरे-बासी का आनंद लिया और इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति व अस्मिता की पहचान बताया।

भाजपा पर निशाना

उन्होंने भाजपा सरकार के कथित सुशासन तिहार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती, बेरोजगारी, खाद संकट और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी केवल भोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश समाज और स्वाभिमान का प्रतीक है।

यह आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष रीना मिथलेश वर्मा द्वारा किया गया था, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, श्रमिक, किसान और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जनचौपाल 36/खबर सार
बोरे-बासी दिवस पर भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, कहा— जनता मुद्दों से भटकाने में लगी सरकार। बेमेतरा में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सम्मान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बिजली, बेरोजगारी, खाद संकट और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।








बढ़ती महंगाई के बीच राहत और आफत:सफर हुआ महंगा, लेकिन वाहन खरीदारों के लिए खुशखबरी

0

रायपुर: 02/05/2026

छत्तीसगढ़ में आम आदमी की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण परिवहन सेवाओं के दामों में भारी उछाल आया है।

किराये और टोल का बढ़ा बोझ
खबर है कि राज्य में बस संचालकों की मांग के बाद यात्री किराए में 25% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही, ऑटो और टैक्सी चालकों ने भी अपनी दरों में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। सफर को और महंगा बना रहे हैं नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा, जहां 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू हुई हैं। अब रायपुर-बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर जैसे व्यस्त रूटों पर यात्रियों को प्रति चक्कर 5 से 20 रुपये तक अतिरिक्त टोल चुकाना पड़ रहा है।

वाहन खरीदारों को बड़ी राहत
एक ओर जहां सफर महंगा हुआ है, वहीं नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए सरकार ने राहत का पिटारा खोला है। हाल ही में संपन्न हुए ऑटो एक्सपो 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन क्षेत्र को बूस्ट देने के लिए एक बड़ी घोषणा की। इसके तहत नए वाहनों की खरीद पर RTO टैक्स में 50% की भारी छूट दी गई है। इस कदम से न केवल निजी खरीदारों को फायदा होगा, बल्कि नए कमर्शियल वाहन खरीदने वाले युवाओं को भी स्वरोजगार में मदद मिलेगी।

चौपाल बिंदु
विशेषज्ञों का मानना है कि टोल और किराए में बढ़ोतरी से दैनिक यात्रियों का बजट बिगड़ेगा, लेकिन RTO टैक्स में कटौती से प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई जान आने की उम्मीद है।






पेट्रोल डीजल महंगे होने से छत्तीसगढ़ में परिवहन किराया कितना बढ़ा ?

0

रायपुर – 02/05/2026

खबर है कि पेट्रोल‑डीजल महंगे होने से छत्तीसगढ़ में परिवहन किराया भी काफी हद तक बढ़ चुका है, खासकर बस और एसी‑स्लीपर सर्विसेज के किराए में स्पष्ट इजाफा दर्ज किया गया है। हाल के वर्षों में पेट्रोल‑डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते राज्य सरकार ने बस किराए की गणना में प्रति किलोमीटर दर बढ़ाई है।

खबर सूत्रों से इस व्यवस्था के तहत राज्य में सामान्य बस का किराया लगभग 1 रुपये 25 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति व्यक्ति रखा गया है। इससे पहले जहां रायपुर‑सारंगढ़ जैसे रूट पर किराया लगभग 230 रुपये था, वह अब लगभग 280 रुपये तक हो गया है। इसी तरह एसी या स्लीपर बसों का किराया लगभग 1 रुपये 80 पैसे प्रति किमी तक बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते रायपुर‑अंबिकापुर जैसे लंबे रूट पर एसी सीट का किराया लगभग 500–550 रुपये और स्लीपर में 600 रुपये तक पहुंच गया है।

इस दर बढ़ोतरी के पीछे बस ऑपरेटरों ने साफ‑साफ कहा था कि पेट्रोल‑डीजल की लागत में वृद्धि से उनके ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, इसलिए किराए में 25–40 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की गई थी। राज्य सरकार ने इसमें तुलनात्मक रूप से कम दर बढ़ाकर यह नई गणना लागू की, जिसके बाद यात्रियों को पहले के मुकाबले प्रति सफर लगभग 20–30 फीसदी अधिक किराया देना पड़ रहा है। ऐसे में यदि पेट्रोल‑डीजल और ऑटो एलपीजी की कीमतें और बढ़ती रहीं तो परिवहन किराए में आने वाले समय में और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है।




LPG सिलेंडरों पर भारी बढ़ोतरी: कमर्शियल गैस महंगी, घरेलू पर राहत

0

डिजीटल डेस्क – 02/05/2026

देशभर में 1 मई से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) के दामों में जोरदार उछाल आ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसकी कीमत 993 रुपये बढ़ा दी, जिससे दिल्ली में अब एक सिलेंडर 3,071.50 रुपये का हो गया—1 अप्रैल को यह 2,078.50 रुपये था। इसी तरह, 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो अब 810 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा है। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 3,000 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी हैं।

हालांकि, आम घरों के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, जो उपभोक्ताओं को राहत देता है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड के खर्चे बढ़ेंगे—चाय, समोसे से लेकर रेस्तरां बिल तक महंगे हो सकते हैं।

इसके साथ ही, जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए है; घरेलू विमानों पर कोई बदलाव नहीं।

सूत्र बताते हैं कि कच्चे तेल के लगातार बढ़ते दामों (ईरान-अमेरिका तनाव के कारण) से सरकार पेट्रोल-डीजल पर 4-5 रुपये/लीटर और घरेलू LPG पर 40-50 रुपये/सिलेंडर की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। इससे तेल कंपनियों व सरकारी खजाने का बोझ कम करने का लक्ष्य है।










दूध उत्पादक पशुपालक डेयरी किसानों को राहत, लेकिन जेब पर भी दबाव

0

रायपुर – 02/05/2026

देश के विभिन्न राज्यों में डेयरी किसानों को राहत देने के लिए दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ओडिशा, केरल और पंजाब सरकारों व सहकारी दुग्ध संघों ने दूध की खरीददामों में इजाफा कर लाखों पशुपालकों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ओडिशा में OMFED ने दूध की खरीद कीमत 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर किसानों को 39.05 रुपये प्रति लीटर देने का फैसला किया, जबकि पंजाब ने Milkfed (वेरका) से जुड़े किसानों के लिए फैट के आधार पर प्रति किलो 20 रुपये तक की वृद्धि की है। इससे राज्यों के लाखों डेयरी किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं जानकार सूत्रों पर छत्तीसगढ़ में हाल में देवभोग ब्रांड के पैकेट दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की छोटी बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह ओडिशा–पंजाब जैसी बड़ी प्रति‑फैट वृद्धि वाली योजना जैसा बड़ा पैकेज नहीं है।

इसके बावजूद सरकार डेयरी विकास को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पीठ का दर्जा दे रही है, जहां दिनभर लगभग 58 लाख किलो दूध का उत्पादन होता है और “डेयरी उद्यमिता विकास योजना” के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस तरह दूध की बढ़ती मांग और लागत के चलते देशभर में दूध की कीमतों में धीरे‑धीरे बढ़ोतरी जारी है, जिससे डेयरी किसानों की आय तो बढ़ेगी, लेकिन आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का झटका भी बना रहेगा।

बेमेतरा पुलिस का विशेष यातायात अभियान जारी, 38 वाहन चालकों पर कार्रवाई

बेमेतरा, 01 मई 2026 –

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव सहित पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी है।

इस अभियान के तहत 30 अप्रैल 2026 को बिना हेलमेट, तीन सवारी, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, तेज गति, शराब सेवन कर वाहन चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना लाइसेंस एवं दस्तावेज नहीं रखने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया। इनमें से 04 प्रकरणों में ₹1,400 समन शुल्क वसूला गया तथा 34 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

थाना-वार कार्रवाई में थाना नांदघाट में 11, थाना दाढ़ी में 08, थाना खम्हरिया में 04, थाना चंदनू में 02, चौकी मारो में 02 एवं यातायात बेमेतरा में 11 चालान किए गए। साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए 40 वाहनों की जांच की गई।

बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।