23.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 133

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर राष्ट्र का नमन: दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

0

न्यूज डेस्क 09 जून 2026

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा:

“जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया:
“‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वाधीनता के लिए अंतिम सांस लड़ने वाले जननायक बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ जनजातीय समाज को जागृत किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। विदेशी शासन, अन्याय और शोषण के विरुद्ध उनके संघर्ष ने जनचेतना को नई दिशा दी और राष्ट्रभक्ति का ऐसा संदेश दिया जो आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा नमन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा:
“जनजाति समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजागरण के अमर प्रतीक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा मातृभूमि के प्रति अदम्य निष्ठा से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा:
“जनजातीय गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जनजातीय समाज की अस्मिता व संस्कृति के संरक्षण के लिए भी निरंतर संघर्षशील रहे। उनके योगदानों के प्रति यह राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा:
“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए आपका संघर्ष और त्याग सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, उनके गौरवशाली सांस्कृतिक वैभव के संरक्षण तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा:
“महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र और जनजातीय समाज के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट किया:
“झारखंड राज्य में मुंडा आंदोलन के जनक तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोकनायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।”

132 निजी और सहकारी कृषि केंद्रों पर औचक छापेमारी: नियमों के उल्लंघन पर 19 विक्रेताओं को नोटिस

न्यूज डेस्क 08 जून 2026

बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को समय पर और सही दाम में अच्छी गुणवत्ता की खाद उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला स्तरीय उड़नदस्ता और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अब तक 132 निजी और सहकारी कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी, रेट लिस्ट न लगाने और नियमों का उल्लंघन करने पर 19 दुकानों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

इसके अलावा, एक केंद्र से अवैध रूप से संचित यूरिया जब्त किया गया है, 4 दुकानों पर बिक्री की रोक लगा दी गई है और 1 कृषि केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी या तय कीमत से ज्यादा दाम वसूलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सीधे पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

​भंडारण की स्थिति को देखें तो जिले के लिए तय 68,300 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 48,569 मीट्रिक टन खाद मिल चुकी है, जिसमें से 30,341 मीट्रिक टन खाद किसानों को बांटी जा चुकी है। हालांकि डीएपी का भंडारण अब तक 5,165 मीट्रिक टन ही हुआ है, लेकिन इसके विकल्प के तौर पर 7,901 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट (SSP) और 6,279 मीट्रिक टन एनपीके (NPK) उपलब्ध है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे केवल डीएपी के भरोसे न रहें, क्योंकि सिंगल सुपर फास्फेट में 16 प्रतिशत फास्फोरस के साथ-साथ 11 प्रतिशत सल्फर होता है, जो फसलों की अच्छी ग्रोथ और पैदावार के लिए बहुत फायदेमंद है।

जिला प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे खाद खरीदते समय दुकानदार से अनिवार्य रूप से पक्का बिल लें और यदि कोई भी विक्रेता ज्यादा पैसे मांगता है या गड़बड़ी करता है, तो तुरंत विकासखंड स्तर के कृषि अधिकारियों (SADO) से बेमेतरा (7999469649), साजा (8717872585), बेरला (7999972258) या नवागढ़ (8770309426) के नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं।

ATKT, परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नेशनल हाईवे पर चक्का जाम

बेमेतरा, 8 जून 2026

पंडित जवाहरलाल नेहरू आर्ट एंड साइंस पीजी कॉलेज के छात्रों ने आज सोमवार को छात्र समस्याओं के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने ATKT, परीक्षा परिणाम तथा छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया और बाद में कॉलेज के पास स्थित नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

बता दें यह मार्ग नेशनल हाईवे रायपुर जबलपुर मार्ग कहलाता है।यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) गुजरता है, जो बेमेतरा को रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर से सीधा जोड़ता है।इसके अलावा, राज्य मार्ग (SH-7) इसे दुर्ग और मुंगेली से जोड़ता है

कालेज छात्र प्रदर्शन के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों का आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और छात्रों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो ट्रैक्टर जब्त

बलरामपुर, 08 जून 2026


बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में उपयोग किए जा रहे मार्ग को ध्वस्त कर दिया और अवैध परिवहन में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी के नेतृत्व में ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के लिए बनाए गए रास्तों को ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर बंद कर नष्ट किया गया।

अभियान के दौरान रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी वाड्रफनगर एवं थाना बसंतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बलरामपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सांसद संतोष पांडेय ने बढ़ाया ग्रामीण प्रतिभाओं का हौसला, कहा– “खेलों से निखरती है युवाओं की टीम भावना”

न्यूज डेस्क, 08 जून 2026राजनांदगांव/पंडरिया

पंडरिया के सेमरकोना में ‘सरपंच प्रीमियर लीग’ का भव्य समापन; सांसद संतोष पांडेय ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं की बारीकियों को जनता को समझाया।

अपनी सहजता, सरलता और हमेशा जनता के बीच सुख-दुख में खड़े रहने वाले राजनांदगांव के लोकप्रिय सांसद संतोष पांडेय पंडरिया विकासखंड के ग्राम सेमरकोना पहुंचे। अवसर था ग्रामीण स्तर पर आयोजित भव्य ‘सरपंच प्रीमियर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह का। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सांसद संतोष पांडेय ने न केवल ग्रामीण खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई, बल्कि खेल के मैदान पर उपस्थित भारी जनसमुदाय के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और उम्मीदों को भी बेहद आत्मीयता से सुना।

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए सांसद ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति की पीठ थपथपाई।

ग्रामीण खेलों की बारीकी और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा
हमेशा जमीन से जुड़े रहने वाले सांसद संतोष पांडेय ने खेल और ग्रामीण जीवन की बारीकियों को रेखांकित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा:
“ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत या मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं। यह खेल का मैदान ही है जो हमारे युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना (टीम वर्क) और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

जब गांव का युवा मैदान पर पसीना बहाता है, तो वह जीवन के बड़े संघर्षों को जीतने का हुनर सीखता है। यही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”

“गांव बदलेगा, तो देश बढ़ेगा”: मोदी सरकार की योजनाओं पर की बारीक चर्चा
एक सजग जनप्रतिनिधि की तरह सांसद संतोष पांडेय ने जनता के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनके दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हमेशा ‘जनहित और राष्ट्रहित’ को सर्वोपरि रखने की रही है।

उन्होंने सरकार की योजनाओं की बारीकियां समझाते हुए कहा:
स्वच्छता से सम्मान:
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों ने न केवल गांवों की तस्वीर बदली है, बल्कि हमारी माताओं-बहनों को सुरक्षा और सम्मान की जिंदगी दी है।
पक्के मकान का सपना सच:
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से आज हर गरीब के सिर पर पक्की छत है। गांव बदल रहा है और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

सांसद ने जोर देकर कहा कि यह सभी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देशप्रेम और दूरगामी सोच का परिचायक हैं, जिनका सीधा लाभ आज हमारे गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
ग्रामीणों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुके इस आयोजन में सांसद संतोष पांडेय के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
महेंद्र धृतलहरे (जिलाध्यक्ष, भाजपा अजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि)
विकास पांडेय (जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख)
नरेश साहू(जिला महामंत्री, किसान मोर्चा)
मनहरण साहू (मंडल महामंत्री)
परमेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा)
इसके साथ ही भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आस-पास के गांवों से आए हजारों खेल प्रेमी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन के अवसर पर सांसद ने सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति, ग्रामवासियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

धर्म_प्रिय राजा जनता के दिलों पर राज करता है, पी एम मोदी ने 492 वर्षों के कलंक को धोया: डॉ. रमन सिंह

न्यूज डेस्क – 08 जून 2026

राजनांदगांव में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के लाभार्थियों का हुआ भव्य सम्मान; विधानसभा अध्यक्ष ने अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं के धोए चरण।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव में आयोजित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ (अयोध्या धाम यात्रा) के लाभार्थी तीर्थयात्रियों के सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। इस भावुक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने अयोध्या की पुण्य भूमि से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का पैर पखारकर (चरण धुलाकर) और शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व सम्मान किया।

अयोध्या धाम से लौटे श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभवों को सुनकर डॉ. रमन सिंह भावविभोर हो उठे। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि लगभग 492 वर्षों तक जिस मंदिर का निर्माण विवादित रहा और जिसे विदेशी आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, आज वह मंदिर अयोध्या में पूरी शान से स्थापित है। पीएम मोदी ने देश की जनता की आस्था, विश्वास और आपसी सामंजस्यता के साथ इस ऐतिहासिक निर्माण कार्य को पूर्ण कराया है। यह यात्रा ‘मोदी की गारंटी’ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का ही परिणाम है, जो आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक आनंद का माध्यम बनी है।

छत्तीसगढ़ के 47 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता के आंकड़े साझा करते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अब तक प्राप्त संख्या के आधार पर 47,600 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें: पात्रता और प्रक्रिया
यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इस योजना का लाभ उठाना चाहता है, तो इसके नियम और शर्तें निम्नलिखित हैं:
यात्रा पूरी तरह है निःशुल्क
यह यात्रा राज्य सरकार द्वारा पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड है। इसमें श्रद्धालुओं को निम्नलिखित सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं:
विशेष ट्रेनों के माध्यम से आने-जाने का संपूर्ण किराया।
अयोध्या में रहने (आवास) की उत्तम व्यवस्था।
शुद्ध शाकाहारी भोजन और स्थानीय परिवहन (बस आदि) का खर्च।

कौन हो सकता है पात्र? (पात्रता मापदंड)
मुख्य आयु वर्ग:
मुख्य रूप से 55 से 75 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिकों को इसमें प्राथमिकता दी जाती है।
न्यूनतम आयु:
योजना के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष भी निर्धारित की गई है।
स्वास्थ्य स्थिति:
आवेदक का शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह फिट (Fit) होना अनिवार्य है, ताकि यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।

राष्ट्रसेवा और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों पर हमेशा बनी रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श हमें सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यपरायणता और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में रामभक्त व नागरिक उपस्थित रहे।

जन चौपाल 36 निष्कर्ष

एक राजा का न्यायप्रिय और धर्म प्रिय होना आवश्यक:
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य ने 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की।
लोकप्रिय लीडर को जन भावनाओं का सम्मान करते हुए जैसे पुराणों में दृष्टांत है ,
“एक राजा को धर्मप्रिय और न्यायप्रिय होना अति आवश्यक है। न्यायप्रिय राजा जनता के विश्वास पर राज करता है और धर्मप्रिय राजा जनता के दिलों में राज करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी इसी धर्मप्रियता और न्यायप्रियता के कारण वैश्विक नेता (ग्लोबल लीडर) बनकर उभरे हैं

देश प्रदेश :भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को मिला बढ़ावा

0

न्यूज डेस्क 07 जून 2026

उड़ीसा राजधानी भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा फिक्की के सहयोग से पर्यटन रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, जलप्रपातों, वन्यजीव अभ्यारण्यों और लोक कला की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई।

साथ ही राज्य में पर्यटन निवेश, नए पर्यटन उत्पादों और व्यवसायिक अवसरों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, मीडिया प्रतिनिधि और दोनों राज्यों के अधिकारी शामिल हुए। रोड शो का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना और ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करना रहा।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने ओडिशा के पर्यटन व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और अपने पर्यटक समूहों को राज्य में लाने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र और पर्यटन उद्योग की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारती दासन ने बताया कि राज्य सरकार अनुभव आधारित और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय जीवन, धार्मिक स्थलों और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के कारण पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के पर्यटन प्रचार के लिए विभिन्न शहरों में सूचना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और भविष्य में ओडिशा में भी पर्यटन कार्यालय स्थापित करने की योजना है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ बी-टू-बी नेटवर्किंग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने संयुक्त पर्यटन पैकेज, व्यापारिक साझेदारी और प्रचार-प्रसार के अवसरों पर चर्चा की।

पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एडवेंचर पर्यटन के लिए एक उभरते हुए गंतव्य के रूप में विकसित करने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ।

अमेरिका और 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भव्य तैयारियां शुरू

न्यूयॉर्क से वाशिंगटन तक बिछने लगीं चटाइयां, ऐतिहासिक स्थलों पर होगा आयोजन।

डिजिटल डेस्क – वाशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क

करिए योग रहिये निरोग योग और जीवन ।योग के माध्यम से लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना है। 

पूरी दुनिया एक बार फिर भारत की प्राचीन विरासत — योग — के रंग में रंगने के लिए तैयार है। इस वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2026) की तैयारियां अमेरिका में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

शारीरिक फुर्ती और मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित इस वैश्विक अभियान के लिए अमेरिका भर के वेलनेस प्रेमियों ने अभी से अपनी चटाइयां बिछानी शुरू कर दी हैं।

ऐतिहासिक स्थलों पर होगा भव्य आयोजन
न्यूयॉर्क के जगमगाते टाइम्स स्क्वायर, वाशिंगटन डीसी के लिंकन मेमोरियल और शिकागो के नेवी पियर जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर सेहत, शांति और एकजुटता का नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा ओरेगन के टेक-हब हिल्सबोरो और दक्षिणी कैलिफोर्निया के इरविन स्थित श्रीनाथजी हवेली मंदिर में भी बड़े पैमाने पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डीसी में ‘रिफ्लेक्टिंग पूल’ के पास होगा मुख्य कार्यक्रम

अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने 19 जून को मुख्य कार्यक्रम के लिए सभी योग प्रेमियों और नागरिकों को आमंत्रित किया है। यह ऐतिहासिक आयोजन वाशिंगटन स्मारक और लिंकन मेमोरियल के बीच स्थित प्रसिद्ध ‘रिफ्लेक्टिंग पूल’ के पास होगा, जिसका हाल ही में बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया गया है।

ड्यूपॉन्ट सर्कल में हुई शानदार शुरुआत
मुख्य कार्यक्रम से पहले भारतीय मिशन ने शनिवार को ऐतिहासिक ड्यूपॉन्ट सर्कल में एक आउटडोर योग सत्र आयोजित किया। इस ओपन-एयर इवेंट में विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल को योगमय बना दिया।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा — “आइए योग करें! वाशिंगटन डीसी में योग दिवस 2026 के समारोह की शुरुआत हो चुकी है।”

योग केवल व्यायाम नहीं, यह भारत की उस सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो आज पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरो रही है।नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, लचीलापन और ताकत बढ़ती है, तनाव व चिंता कम होती है, और संपूर्ण जीवन-शैली व नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। 



बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय पर अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी नजर

0

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर बैठक की अध्यक्षता की।

न्यूज डेस्क 07 जून 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अगरतला स्थित बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बाड़ लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि स्थानीय प्रशासन, स्मार्ट तकनीक और बीएसएफ के समन्वय से ही पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य सीमा सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा सकता है।

अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं, जिनमें पटवारी, स्थानीय पुलिस और बीएसएफ जवानों की उपस्थिति अनिवार्य हो।

इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय का CCTV मॉडल सबसे पहले त्रिपुरा में लागू करने और बीएसएफ के सभी कैमरों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर जिला प्रशासन से जोड़ने का आदेश दिया।

तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए शाह ने सीमावर्ती जिलों में वित्तीय लेन-देन, बड़ी संपत्तियों की खरीद-बिक्री और पिछले पांच वर्षों के भूमि रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए।

नकली मुद्रा के मामलों की जांच के लिए CBDT से सर्वे कराने की भी बात कही गई। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित राज्य के आठों सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: राजस्थान, बिहार और UP के नेताओं ने लिया ‘सुरक्षित भोजन’ का संकल्प

0

न्यूज डेस्क 07 जून 2026


एक दिन, एक संदेश

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आज राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए खाद्य शुद्धता, पौष्टिकता और अपव्यय रोकने का आह्वान किया।


राजस्थान — शुद्धता और स्वच्छता का संकल्प

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जोड़ा कि हर व्यक्ति तक पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन पहुँचना चाहिए।


बिहार — स्वस्थ भोजन, समृद्ध भविष्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वस्थ भोजन ही स्वस्थ जीवन और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने भोजन की बर्बादी पूरी तरह रोकने और खाद्य सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया।


उत्तर प्रदेश — किसान से थाली तक

UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अन्नदाता किसानों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा — “उत्पादन से उपभोग तक खाद्य मानकों का कड़ाई से अनुपालन अत्यंत आवश्यक है।”


सार: LPG की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच यह दिवस एक महत्वपूर्ण याद दिलाता है — थाली में क्या है, यह उतना ही ज़रूरी है जितना कि थाली भरी है या नहीं।