23.9 C
Raipur
Thursday, July 23, 2026

बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय पर अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी नजर

Must read

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर बैठक की अध्यक्षता की

न्यूज डेस्क 07 जून 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अगरतला स्थित बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बाड़ लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि स्थानीय प्रशासन, स्मार्ट तकनीक और बीएसएफ के समन्वय से ही पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य सीमा सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा सकता है।

अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं, जिनमें पटवारी, स्थानीय पुलिस और बीएसएफ जवानों की उपस्थिति अनिवार्य हो।

इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय का CCTV मॉडल सबसे पहले त्रिपुरा में लागू करने और बीएसएफ के सभी कैमरों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर जिला प्रशासन से जोड़ने का आदेश दिया।

तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए शाह ने सीमावर्ती जिलों में वित्तीय लेन-देन, बड़ी संपत्तियों की खरीद-बिक्री और पिछले पांच वर्षों के भूमि रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए।

नकली मुद्रा के मामलों की जांच के लिए CBDT से सर्वे कराने की भी बात कही गई। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित राज्य के आठों सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article