34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

26 मई:पीएम मोदी के 12 साल पूरे’ सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- ‘नए भारत’ को मिली नई पहचान

Must read

लखनऊ 26 मई 2026

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

सीएम योगी ने X पर किया पोस्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पीएम मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर हार्दिक बधाई दी।

गरीब कल्याण बना सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। जनभागीदारी ने विकास को एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। अंत्योदय अब आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदल गया है।

नए भारत’ का किया जिक्र
सीएम योगी ने लिखा कि यही वह दृष्टि है जिसने ऐसे ‘नए भारत’ का निर्माण किया, जहां नारी सशक्तिकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण है।

विकसित भारत 2047′ का लक्ष्य
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को नई गति दे रही है। भारत आज एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित हो चुका है।

योजनाओं से बदला जन-जीवन
सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को आम लोगों तक पहुंचाया है। इन योजनाओं ने जनता का विश्वास मजबूत किया है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार किया है।

अंत में सीएम योगी ने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article