भोपाल, 26 मई 2026
भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज FIR को दोबारा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए CBI ने DSP निशु कुशवाहा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके का है। 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही उनकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि ट्विशा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
CBI ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। एजेंसी ने 25 मई 2026 को मामला दर्ज किया।
कौन-कौन हैं आरोपी?
FIR में गिरीबाला सिंह (सास) और समर्थ सिंह (पति) को आरोपी बनाया गया है।
CBI को कैसे मिला केस?
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट एक्ट की धारा 6 के तहत सहमति देते हुए केस को CBI को सौंप दिया। इसके बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 25 मई को अधिसूचना जारी कर CBI को पूरे मध्य प्रदेश में जांच का अधिकार दे दिया।
ट्विशा के परिवार ने CBI जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि स्थानीय पुलिस सही जांच नहीं कर रही है। अब CBI की टीम जल्द भोपाल पहुंचकर जांच शुरू करेगी।
सीबीआई जांच:ट्विशा शर्मा केस की जांच अब CBI करेगी, DSP निशु कुशवाहा बनीं जांच अधिकारी


