रिसॉर्ट में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, 200 से ज्यादा युवक-युवतियां मिले, संचालक पर केस
इंदौर / शिप्रा 07 अगस्त 2026
ग्रामीण एसपी को मिली शिकायत के बाद शिप्रा पुलिस ने लसूड़िया परमार गांव स्थित मामा बोका फार्म हाउस रिसॉर्ट पर देर रात छापेमारी की। मौके पर 200 से अधिक युवक-युवतियां शराब पार्टी करते हुए मिले।
पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। कई युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। कई लड़के-लड़कियां रिसॉर्ट के कमरों में रुके हुए थे।
जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट संचालक ने कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन किया है। रिसॉर्ट में रुकने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम-पता रजिस्टर में दर्ज नहीं था। आयोजकों ने एंट्री तक नहीं की थी और थाने को भी सूचना नहीं दी गई थी।
एसपी ग्रामीण राजेंद्र वर्मा को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में बिना अनुमति के बड़ी पार्टी चल रही है। उनके निर्देश पर शिप्रा थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने पार्टी में मौजूद सभी युवक-युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया। वहीं रिसॉर्ट संचालक विवेक उर्फ गोलू पटेल पिता विष्णु पटेल निवासी डकाच्या के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -
- Advertisement -