छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला मदर मिल्क बैंक, विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
रायपुर 07 अगस्त 2026
विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर छत्तीसगढ़ को बड़ी स्वास्थ्य सौगात मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के पहले ‘मातृ दूध कोष – मदर मिल्क बैंक’ की घोषणा की है।
रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह घोषणा की गई।
यह पहल उन नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायी साबित होगी, जिन्हें किसी कारण से अपनी माँ का दूध नहीं मिल पाता। मदर मिल्क बैंक के जरिए जरूरतमंद नवजातों को सुरक्षित दान किया हुआ मातृ दूध उपलब्ध कराया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान मातृ दुग्ध दान के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए 10 माताओं को ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार स्वस्थ शिशु, सशक्त माताएं और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के संकल्प के साथ काम कर रही है।
विशेषज्ञों ने कहा कि माँ का दूध नवजात के लिए पहला टीका और सबसे संतुलित आहार है, जो उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।
- Advertisement -
- Advertisement -