डिजीटल डेस्क 02/04/2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SE पोर्टल (se.census.gov.in) पर राष्ट्रपति भवन में अपनी जानकारी दर्ज की है. इस दौरान गृह सचिव गोविंद मोहन, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और उप महानिदेशक (जनगणना योजना) बिस्वजीत दास भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन फॉर्म भरा है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म `X` पर बताया, “मैंने अपनी जानकारी देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. आज जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हुई है, जो घरों की सूची बनाने और कार्यों से संबंधित है. यह पहली बार है जब डेटा डिजिटल माध्यम से इकट्ठा किया जा रहा है.”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के पहले चरण की शुरुआत का प्रतीक है। इस चरण में घर-घर की सूची बनाना और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह करने के लिए की जा रही है। इससे भारत के लोगों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने की शक्ति मिलती है।
श्रीमोदी ने देश के लोगों से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;
“मैंने अपनी स्वयं जनगणना पूरी कर ली है।
नागरिकों से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है
आज से वर्ष 2027 की जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो रही है, जिसमें घर-घर की सूची बनाना और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह के लिए की जा रही है। इससे भारत के लोगों को अपने परिवार के विवरण स्वयं भरने की शक्ति मिलती है।
मैं देश के लोगों से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करता हूं।”
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-गणना पूरी की


