बेमेतरा -26 अक्टूबर 2026
बेमेतरा पुलिस गोवंश सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी पर बड़ी सफलता हासिल की है जिसमें देवकर चौकी, थाना साजा पुलिस टीम ने 4 नग भैंसों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा है।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
प्रार्थी मनोज जंघेल (32), निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे सफेद रंग के बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 04 NY 6686 में भैंसों को भरकर बेमेतरा से देवकर की ओर ले जाया जा रहा है।
पूछताछ में चालक खेमराज साहू कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर मध्यप्रदेश के लांजी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 4 मवेशी और पिकअप वाहन, कुल करीब 5 लाख 80 हजार का मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सूचना पर प्रार्थी और उसके साथियों ने रात करीब 3:00 बजे दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग पर एमपी ढाबा, हनुमान मंदिर के पास वाहन को रुकवाया। वाहन में चालक अकेला था, जिसने अपना नाम खेमराज साहू निवासी भर्रीगांव, जिला बालोद बताया।
बिना दस्तावेज हो रहा था परिवहन
पुलिस कार्रवाई में चालक ने बताया कि मवेशियों को ग्राम चौरेगा, थाना सिमगा से हेमंत एवं अन्य लोगों ने लोड कराया था और लांजी, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। क्रय रसीद और परिवहन की वैध अनुमति मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर, बिना चारा-पानी के परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस आरोपी, वाहन और मवेशियों को चौकी देवकर लेकर आई।
मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं का परिवहन अधिनियम सहित मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
