23.2 C
Raipur
Thursday, July 23, 2026

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर लीनेस क्लब ‘प्रेरणा मेन’ ने जताया आभार

Must read


जिला अस्पताल बेमेतरा के समस्त डॉक्टर्स का सम्मान, स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं

बेमेतरा, 1 जुलाई:
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लीनेस क्लब बेमेतरा “प्रेरणा मेन” द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पदस्थ समस्त डॉक्टर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह और एक-एक पौधा भेंट कर उनके सेवा भाव को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष लीनेस शशि तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक होते हैं, जो अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण और करुणा के साथ कार्य करते हैं। वे रोगी के अंतिम क्षण तक उसके जीवन को बचाने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बुद्धेश्वर वर्मा, डॉ. एस.पी. कोसरिया, डॉ. साहू (एनेस्थीसिया), डॉ. के.डी. साहू (मेडिसिन), डॉ. विभा वर्मन, डॉ. स्वाति यदु, डॉ. खुशबू देवांगन सहित जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्लब की अन्य सदस्यों में लीनेस वर्षा गौतम, लीनेस ललिता साहू, लीनेस आरती साहू, लीनेस नेहा वर्मा एवं लीनेस पिंकी नेमा भी उपस्थित रहीं। इस भावपूर्ण आयोजन में मेट्रन, नर्सिंग ऑफिसर और समस्त चिकित्सकीय स्टाफ ने भी सहभागिता दी।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article