27.1 C
Raipur
Tuesday, August 4, 2026

धरसींवा के लोगों को बड़ी राहत, अब गंभीर मरीजों को समय पर मिलेगी एम्बुलेंस-सीएम साय

Must read

रायपुर 3 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से इस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य आपात स्थिति के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए क्षेत्र में निःशुल्क आधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी।

लगभग 19.65 लाख रुपये की लागत से जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा से संचालित होगी और क्षेत्रवासियों को चौबीसों घंटे सेवा देगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में यह सुविधा खासकर उन ग्रामीण इलाकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां समय पर अस्पताल पहुंचना कई बार चुनौती बन जाता है।

नई एम्बुलेंस के शुरू होने से गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक तेजी और सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा सकेगा, जिससे आपात स्थिति में इलाज मिलने की संभावना बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे महत्वपूर्ण होता है और समय पर अस्पताल पहुंचने से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक एम्बुलेंस की मांग की जा रही थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए डीएमएफ मद से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उनके अनुसार एम्बुलेंस शुरू होने से धरसींवा क्षेत्र के हजारों लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, गंभीर मरीजों तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत बनाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article