34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल:त्रिलोक्या नाथ राउत ओडिशा राज्य अध्यक्ष नियुक्त

Must read

न्यूज डेस्क रायपुर/नई दिल्ली 24 मई 2026

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा द्वारा त्रिलोक्या नाथ राउत को संगठन के नवनिर्वाचित ओडिशा राज्य अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक सम्मान समारोह एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री राउत ने BJMTUC के अंतर्गत ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर के राजस्थान प्रभारी के रूप में भी औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। बता दें
त्रिलोक्या नाथ राउत टेबल टेनिस में भारत को 3 बार रिप्रेजेंट भी किया है।

कार्यक्रम में युवा समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रबीन कुमार मोहंती, देबदत्त मोहंती तथा काह्नु राउत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री त्रिलोक्या नाथ राउत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित कीं।

बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया:

– श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा
– कैजुअल एवं संविदा कर्मियों का कल्याण
– ट्रेड यूनियन गतिविधियों को सुदृढ़ करना
– विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना

सभा को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक्या नाथ राउत ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे BJMTUC के बैनर तले श्रमिकों के कल्याण, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जारीकर्ता: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC)।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article